Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा आयुक्त ने बताई पानी की महत्ता, कहा जल है तो कल है..

बांदा आयुक्त ने बताई पानी की महत्ता, कहा जल है तो कल है..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कमिश्नर चित्रकूटधाम शरद कुमार सिंह ने 'जल बचाएं-जीवन बचाएं' विषयक गोष्ठी में पानी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पानी बचाना, हम सबकी जिम्मेदारी है, अगर समय रहते हम नहीं चेते तो आगे आने वाले समय में हमारे साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने वक्षारोपण के महत्व को भी रेखांकित किया। कहा कि जल है तो कल है। बुधवार को मयूर भवन (कमिश्नरी) में हुए कार्यक्रम में उपस्थित वन संरक्षक केके सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभाने पर बल दिया। पानी बचाने के टिप्स भी दिए  कार्यक्रम का संचालन कर रहे उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने कहा कि रोजमर्रा के कामों में पानी बचाना बहुत जरूरी है। कहा कि हम सुबह ब्रश करते समय, नहाते समय और दैनिक क्रियाकलाप करते समय पानी को बचाते रहें तो समझिए आगे आने वाली पीढ़ी के प्रति हम अपने द...
बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पड़ोसी जिले हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी दिनेश (35) और उसका भतीजा मणि कुमार (32) मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल से महोबा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नवीन मंडी स्थल के पास सामने से आ रही एक टवेरा गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन लेकर भाग निकले कार सवार कार सवार हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकले। बीती देर रात हुआ था हादसा  वहीं राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दोनों के हादसे में घायल होने की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि कानपुर ले जाते समय युवक मणि क...
बांदा में भीषण हादसे में कानपुर के दो लोगों की मौत, तीन गंभीर हालत में रेफर

बांदा में भीषण हादसे में कानपुर के दो लोगों की मौत, तीन गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार तड़के सुबह कानपुर के एक परिवार की स्कार्पियों बांदा में अतर्रा रोड पर खड़े ट्रक में जा टकराई। इससे स्कार्पियों सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बांदा से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बांदा में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कार्पियों  बताया जाता है कि कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौल निवासी चंद्र प्रकाश मिश्रा (26) पुत्र जयराम अपने चालक जुगुल यादव उर्फ दीपेंद्र (40) पुत्र रामकृष्ण निवासी मऊ नखदपुर के साथ बीती देर रात गुरु पूर्णिमा पर चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे। उनके साथ अंकित (24) पुत्र श्याम बिहारी, अजीत (28) पुत्र योगेंद्र, कल्लू (28) पुत्र ओम प्रकाश भी थे। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दी जानकारी   बताते ...
भाई को मोबाइल पर दर्द बताती रही बहन और हैवान ने पीट-पीटकर ले डाली जान  

भाई को मोबाइल पर दर्द बताती रही बहन और हैवान ने पीट-पीटकर ले डाली जान  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे के भीतर एक दिलदहला देने वाला महिला की हत्या का मामला सामने आया है। स्तब्ध करने वाली बात यह है कि जब इस महिला की पीट-पीटकर हत्या की जा रही थी तो उस वक्त वह मोबाइल पर अपने सगे भाई को काल करके अपना दर्द बयां कर रही थी। बाद में फोन बीच में कट गया और जब भाई मौके पर पहुंचा तो उसे बहन का शव पड़ा मिला। दरअसल, हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है। अब पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी है। यह पूरा मामला बांदा के तिंदवारी इलाके का है। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार  बताया जाता है कि तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम ग्राम धौसड़ निवासी अशोक कुमार सिंह पटेल की दो शादियां हुईं। दोनों पत्नियों से वह मारपीट करता था। दूसरी पत्नी उसे कुछ साल पहले ही छोड़कर चली गई। पहली वाली सरला देवी (30) उसके साथ रह रही थी लेकिन अशोक का दरिंदगी उसके साथ जारी थी। सोमवार को पति अशोक...
बांदा के सीओ सिटी बने आलोक मिश्रा, राजीव को भेजा गया अतर्रा

बांदा के सीओ सिटी बने आलोक मिश्रा, राजीव को भेजा गया अतर्रा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सीओ सीटी राजीव प्रताप सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर अतर्रा में तैनात डिप्टी एसपी आलोक मिश्रा को सीओ सिटी बनाया गया है। दोनों ने अपना-अपना कार्यभार संभाला   वहीं बताया जा रहा है कि राजीव प्रताप को अतर्रा का सीओ बनाया गया है। इस बदलाव को लेकर चर्चा है कि कार्यों के प्रति शिथिलता के चलते यह बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने अपना-अपना चार्च संभाल लिया है। ये भी पढ़ेंः बांदा में तकिए के नीचे से रिश्तवत लेते चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित...
बांदा में तकिए के नीचे से रिश्तवत लेते चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

बांदा में तकिए के नीचे से रिश्तवत लेते चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कालूकुआं चौकी इंचार्ज चंद्रकांत शुक्ला का तकिए के नीचे नोटों की गड्डी रखवाकर रिश्तवत लेते वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज शुक्ला को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं एसपी श्री साहा ने मामले की जांच एएसपी एलबीके पाल को सौंपी है। शहर की कालूकुआं चौकी का मामला   बताया जा रहा है कि मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सोशल मीडिया पर लगभग पांच मिनट का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें पुलिस चौकी इंचार्ज को रिश्वत देने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा है। उसी के साथ वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी है। संभवतः वीडियो किसी छिपे कैमरे से बनाया गया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी जांच की जा रही है कि किससे रिश्वत ली जा रही थी और...
बांदा में सांप के काटने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बांदा में सांप के काटने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर में चारपाई पर सोते समय एक किसान को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोते वक्त सांप ने काटा   बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के पाठक का पुरवा निवासी किसान मैकूराम (50) को सोते वक्त सांप ने काट लिया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि उनके पास डेढ़ बीघा जमीन है और वह बटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। इसी से परिवार का पालन-पो...
राजस्थान के साधु की बांदा में दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को हत्या का अंदेशा

राजस्थान के साधु की बांदा में दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को हत्या का अंदेशा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजस्थान के रहने वाले एक साधु की बांदा के बबेरू में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह साधू वर्तमान में चित्रकूट के प्रमोद वन (सतना) में रह रहे थे। बांदा के बबेरू में उनकी संदिग्ध हालत में मौत हुई है। मामला संदिग्ध होने के कारण दो चिकित्सकों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस को घटना में हत्या का अंदेशा है जबकि बताया जाता है कि राजस्थान की लासोड़ा रवाजना डूगर सवाई, माधोपुर के रहने वाले साधु भगवान सिंह (65) पुत्र नंद सिंह काफी समय से सतना जिले के अंतर्गत आने वाले चित्रकूट के प्रमोद वन में रहते थे। पुलिस ने दो डाक्टरों के पैनल से पीएम कराने को लिखा  यहां उसकी दोस्ती मनोज नामक युवक से हो गई। उसके बुलावे पर साधु भगवान सिंह उसके घर भदेहदू बबेरू गए थे। वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गई। उनको स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा से गए भाजपा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा से गए भाजपा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा से गए बुंदेलखंड के एक प्रतिनिधि मंडल के नेताओं से मुलाकात की। साथ ही सीएम योगी ने इन नेताओं से बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में योजनाओं की स्थिति के बारे में भी जाना। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने इस प्रतिनिधि मंडल के साथ बड़े ही सकारात्मक माहौल में बातचीत की और बुंदलेखंड की दशा सुधारने के लिए उनके विचार जानें। समस्याओं पर हुई चर्चा  साथ ही सीएम योगी ने प्रशासनिक मशीनरी के कामकाज के तौर-तरीकों के बारे में बातचीत की। इस प्रतिनिधि मंडल में बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति, भाजपा नेता अजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता श्री गुप्ता ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि ...
बांदा में समाजसेवी बीडी गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन

बांदा में समाजसेवी बीडी गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी बीडी गुप्ता की स्मृति में गुरुवार की रात को शहर के सिटी सेंटर में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कवियित्री ममता मिश्र ने पढ़ा कि ‘जानते हो तुम अब सांप बनने लगे हो, इंसान होकर इंसान को डसने लगे हो, कल तक उठते थे जो हाथ मदद को, अब गिरतों को देखकर तुम हंसने लगे हो। रानी दुर्गावती स्मारक समिति, समाधान और अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि बलखंडीनाका-कटरा मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी बीडी गुप्ता मार्ग किया जाएगा। सांसद आरके सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि   कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने की और मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद आरके पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, धर्मपाल सिंह सेंगर, रजनी गुप्त...