Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में आईजी राजाबाबू के निर्देशन में लगेंगे 1500 पेड़, बसपा नेता जयराम सिंह ने दी जानकारी

समरनीति न्यूज, बांदाः ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह के निर्देशन में गुरुवार को पंचवटी के 1500 वृक्षों को रोपित करने की तैयारी है। गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकालकर इन पौधों को रोपित किया जाएगा। यह जानकारी बसपा नेता जयराम सिंह ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि तिंदवारी क्षेत्र के पचनेही गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पौधरोपण कार्यक्रम होगा।

22 बीघा जमीन पर पौधरोपण

इस दौरान पीपल, बरगद, नीम, आंवला, बेल, के 1500 पौधे लगाए जाएंगे। गांव के मूल निवासी एवं मध्यप्रदेश ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह इस मौके पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान तुलसी पौधे भी लगाए जाएंगे। बताया कि 22 बीघे भूमि में 1500 वृक्ष लगए जाएंगे। बताया कि पौधे झांसी और ग्वालियर से तीन ट्रकों से मंगाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक की पार्टी से छुट्टी