Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

लखनऊ पुलिस खुलासा : मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता का कत्ल, दो ने पकड़े हाथ-तीसरे ने मारी गोली..

लखनऊ पुलिस खुलासा : मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता का कत्ल, दो ने पकड़े हाथ-तीसरे ने मारी गोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर स्थित आवास में हुई हत्या का पुलिस ने कुछ घंटे बाद खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिन तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्हीं तीनों ने भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि वहां दोस्तों में पहले पार्टी हुई। फिर जुआ खेलने के विवाद में दोस्तों ने विनय को घसीट-घसीट कर पीटने के बाद गोली मार दी। पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया खुलासा, यह वजह बताई.. पुलिस का कहना है कि आरोपी शमीम और अजय ने उसके हाथ पकड़े, जबकि तीसरे दोस्त अंकित ने मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल निकालकर उसके माथे पर सटाकर गोली मार दी। ये भी पढ़ें : यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर स...
UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..

UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर
आशा सिंह, लखनऊ : UP IAS Transfer योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शाम यूपी में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर देहात, बिजनौर, एटा, रामपुर, बस्ती समेत कई जिलों को नए डीएम मिले हैं। कुछ को सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार 1996 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी बने 1992 बैच के आईएएस नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी बनाया गया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया है। दरअसल, परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन जिलों को मिले नए डीएम उमेश मिश्रा को अब डीएम कुशीनगर बना दिया गया है। अबतक वह बिजनौर डीएम थे। महेंद्र सिंह तँवर वीसी गोरखपुर प्राधिकरण को संतकबीर...
Banda : आयुक्त ने महोखर गांव में दिखाई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी..

Banda : आयुक्त ने महोखर गांव में दिखाई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह ने बड़ोखरखुर्द ब्लाक के महोखर गांव में पहुंचकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र एवं बर्मी कम्पोस्ट यूनिट गांव की महिलाकाओं को बांटी बाल्टियां का फीता काटकर शुभारंभ किया। फिर ग्राम प्रधान धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये भी पढ़ें : पिता ने बेटी के सीने में चाकू मारा-दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर.. आयुक्त ने गांव की महिलाओं को कूड़ा कलेक्शन के लिए दो हरी और नीले रंग की प्लास्टिक की बाल्टियां भी दीं। ताकि गांव की महिलाएं घर के कूड़े को गाड़ियों में डाल सकें। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनसहयोग की बेहद जरूरत है। आयुक्त ने कहा कि बिना जनसहयोग के गांव के स्वच्छ नहीं रखा जा सकता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के 130 प...
महोबा : 2 साल के बेटे को गोद में लेकर तालाब में कूदी महिला, दोनों की मौत, यह वजह..

महोबा : 2 साल के बेटे को गोद में लेकर तालाब में कूदी महिला, दोनों की मौत, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : महोबा जिले के थाना महोबकंठ के परापांतर गांव में रक्षाबंधन त्योहार पर एक महिला ने गुस्से में आकर अपना पूरा परिवार खत्म कर लिया। दरअसल, उसके पति का फोन आया और फिर दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद महिला गुस्से में आकर अपने 2 साल के मासूम बच्चे को लेकर घर से निकल गई। बाद में बेटे को गोद में लेकर तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके से घर लौटने को लेकर फोन पर विवाद के बाद.. जानकारी के अनुसार परापांतर गांव के रहने वाले मानिक राजपूत ने अपनी बेटी पूनम (28) की शादी हमीरपुर के जरिया क्षेत्र के तुन्ना गांव के रंजीत उर्फ राजेंद्र राजपूत से की है। ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र.. दोनों की शादी वर्ष 2019 में ह...
Lucknow : मंत्री के घर में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, हत्या का आरोप..

Lucknow : मंत्री के घर में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, हत्या का आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के घर में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना लखनऊ के दुबग्गा में मंत्री के घर में हुई है। मरने वाले युवक की पहचान बेगरिया फरीदीपुर के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस छानबीन कर रही है। मंत्री बोले, पिस्टल बेटे की-लेकिन वो दिल्ली में.. बताते हैं कि गोली युवक के सिर में मारी गई है। गोली जिस पिस्टल से चली, वह मंत्री के बेटे विकास किशोर की है। मृतक के परिवार के लोगों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 3 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र.. वहीं मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त ...
खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खुद को आग लगाने वाले शारदा (45) नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका इलाज चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति ने शराब के नशे में तेस में आकर पारिवारिक कलह में खुद को आग लगा ली। घटना बिसंडा के बेलदान गांव की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, परिजनों का कहना है कि मरने वाला व्यक्ति किसान था और उसने कर्ज से तंग आकर खुद को आग लगाई है। हालांकि, परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस   ...
रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र..

रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Obscene Incident In Delhi Metro राजधानी दिल्ली एक बार फिर मेट्रो में एक लड़की के साथ शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है। दिल्ली मेट्रो के अंदर एक युवक ने हवस में अंधा होकर लड़की के पीछे गंदी हरकत की। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी। बताया कि मेट्रों के अंदर जा रही लड़की के साथ हरकत करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। रक्षाबंधन पर मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर किया बुरा काम जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े 8 बजे के आसपास आरोपी युवक ने मेट्रो के अंदर एक लड़की के पीछे खड़े होकर आपत्तिजनक हरकत की। उसकी गंदी हरकत से लड़की के कपड़े भी खराब हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के समय रक्षाबंधन के चलते मेट्रो में काफी भीड़ थी, इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोजम्मल हुसैन (28) पुत्र महिदुर रहमान निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली ने पीछे...
बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव कबरई गांव के पास मिला है। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी मरने वाली की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाला व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। वह कौन है और कहां का रहने वाला है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें :  Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान.. https://...
लखनऊ : मंत्री के चालक का सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा, पढ़िए पूरा मामला..

लखनऊ : मंत्री के चालक का सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा, पढ़िए पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार के पशुधन मंत्री के चालक ने आज आरपीएफ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामला बीती 23 अगस्त को चार स्टेशन पर हुई घटना से जुड़ा है। जब मंत्री का चालक कार को चारबाग स्टेशन के दिव्यांग रैंप से होकर प्लेटफार्म पर स्थित एस्केलेटर तक ले गया था। मंत्री को पैदल न चलना पड़े, इसलिए चालक ने रैंप पर चढ़ा दी थी कार दरअसल, बीती 23 अगस्त को शाम करीब 4 बजे मंत्री धर्मपाल सिंह ट्रेन 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से बरेली जाने के लिए राजधानी के चारबाग स्टेशन पहुंचे। मंत्री का काफिला वहां पहुंचा तो पता चला कि पंजाब मेल चारबाग स्टेशन पर अपने नियत प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची थी। अब मंत्री को प्लेटफार्म नंबर-4 तक पैदल न चलना पड़े, इसके लिए चालक ने अपनी अतिरिक्त समझदारी दिखा दी। अखिलेश यादव ने ली थी चुटकी, कहा था अच्छा है मंत्री बुल्...
Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान..

Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन का त्योहार कुछ परिवारों को गहरा दर्द दे गया। पैलानी में नदी में डूबकर हुई पांच मौतों को दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि बीते 24 घंटे में तीन और लोगों की जानें चली गईं। तीन अलग-अलग हादसों ने परिवारों की रक्षा बंधन त्योहार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव के श्याम के पुत्र रज्जू (22) बीती रात ट्रेन से घर लौट रहे थे। ट्रेन से गिरकर गिरवां के युवक की मौत इसी दौरान अतर्रा के दिखितवारा गांव के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुरी तरह घायल हालत में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आज दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रक्षा बंधन पर वह घर आ रहे थे। अतर्रा क्षेत्र में कार-बाइक टक्कर, ...