Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हादसा

जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः बेटे के साथ बाइक से मायके से घर लौट रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। हालांकि वह हादसे में बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतका के घर पर आज भंडारे का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि जिले के कुठौंध कस्बा की रहने वाले विद्याचरण की पत्नी जमुना देवी (45) अपने बेटे के साथ मायके से घर लौट रही थीं। गुरुवार सुबह हुआ हादसा  वह दो दिन पहले अपने मायके में भाई की बेटी की गोद भराई की रस्म में शामिल होने गई थीं। गुरुवार सुबह बेटे के साथ बाइक से उरई से लौटते वक्त रास्ते में सिरसाकलार गांव में डंपर ने उनको टक्कर मार दी। इससे बाइक पलट गई और महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गिरीं। ये भी पढ़ेंः जेल में तैयार हुई गैंगरेप की कहानी में 50 हजार के लिए नाबालिग बन बैठी 1 बच्चे की ...
बांदा में सड़क हादसाः कार सवार युवती की मौत, बबेरू ईओ की पत्नी-बेटे समेत छह घायल, दो रेफर

बांदा में सड़क हादसाः कार सवार युवती की मौत, बबेरू ईओ की पत्नी-बेटे समेत छह घायल, दो रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक कार के सड़क किनारे खड़ें डंपर में जा टकराने से कार सवार युवती की मौत हो गई। वहीं बबेरू नगर पंचायत के ईओ की पत्नी और पुत्र समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चिल्ला के बरेठी गांव निवासी गंगाचरण अवस्थी की बेटी ज्योति अवस्थी उर्फ चंचल अपनी चाची के घर कानपुर में रहती थीं। शुक्रवार रात वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ बोलेरो गाड़ी से घर आ रहीं थीं। सड़क किनारे खड़े डंपर से बोलेरो टकराने से हुआ हादसा   घूरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट से कार चालक समझ नहीं पाया और किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार बोलेरो जा टकराई। इससे चंचल (22), शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी रमाकांत की पुत्री महक (13) व उसकी बड़ी बहन खुशी (15), देवेंद्र के पुत्र आयुष (22) के अ...
बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे और रिश्ते में मामा-भांजे थे। बाइक सवार मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंद दिया। बाइक चला रहे मामा की मौके पर मौत हो गई। भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। जालौन का रहने वाला था युवक   बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के भैंसमरी गांव निवासी सुरेश (48) बुधवार रात अपने कोटरा (जालौन) निवासी भांजे रामप्रकाश (32) के साथ बाइक पर गिरवां के बहेरी गांव शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चैराहा के पास बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और रौंदता हुआ निकल गया। कुछ देर बाद बाइक चला रहे मामा सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भांजे को जिला अस्पताल में ...
अमरोहा जिले के मंडी धनौरा कस्बे में स्कूटी सवार युवक की हादसे में मौत

अमरोहा जिले के मंडी धनौरा कस्बे में स्कूटी सवार युवक की हादसे में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, अमरोहाः अमरोहा जिले के मंडी धनौरा कस्बे में आज एक स्कूटी सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक का नाम हितेश तिवारी (30) बताया जा रहा है जो कस्बे के विजयनगर मुहल्ले का रहने वाला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा और सिपाही की मौत, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हादसा...
बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बालू लदे ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। बिसंडा के तेंदुरा गांव निवासी नत्थू (50) पुत्र मिठइया अपने रिश्तेदार के घर देहात कोतवाली के करबई गांव गए थे। साढ़ू के घर से लौटते वक्त हादसे का शिकार  वहां से सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान पल्हरी बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। सवारियों से भरा ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। यूपी-100 ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में नत्थू ने दम तोड़ दिया और करबई गांव...
बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दोस्त शादी में शामिल होने जा रहे एक स्नातक छात्र की बांदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले वाले बालभूषण पटेल का बेटा रोहित पटेल (27) गुरुवार शाम अपने दोस्त की बारात में शामिल होने कैरी गांव जा रहा था। बताते हैं कि बिसंडा कस्बे के पास स्थित गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिसंडा और कालिंजर क्षेत्र में हुए हादसे  घायलवस्था में उसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिसंडा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया है रोहित स्नातक का छात्र था और इस वक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने में जुटा था। उधर, एक अन्य हादसे में कालिंजर के पंचमपुर गांव निवासी राजाबाबू (20) पुत्र चुनूबाद राजपूत को सढ़ा ग...
बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक हादसे में महोबा के तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला भी थ्रेसर में फंसकर घायल हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कानपुर के गुजैनी और औरैया के रहने वाले दो युवक पुलिस को घायलावस्था में पड़े मिले हैं। उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महोबा के कबरई थानांतर्गत धरौन गांव का रहने वाला निवासी पप्पू (26) शनिवार को बांदा के जमुनी पुरवा के बरमबाबा स्थान पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। पूजा करके घर लौटते समय हादसे का शिकार   पूजा के बाद शाम को घर लौटते वक्त बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनको किसी तरह अतर्रा स्वास्थ केंद्र पहुंचा...
सीतापुर में हादसाः एक की मौकेे पर ही दर्दनाक ढंग से मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सीतापुर में हादसाः एक की मौकेे पर ही दर्दनाक ढंग से मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के पिसावां हरदोई के हरियांवा चीनी मिल के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना ले जाते वक्त पत्थरी गांव के पास हादसा हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा खा गया। इससे ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पिसावां थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  बताते हैं कि थाना क्षेत्र के जलाईपुर निवासी किसान कमलेश (40) अपने भाई नागेंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर मंगलवार दोपहर चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में पत्थरी गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई हेम गंभीर रूप से घायल हो गया। ये भी पढ़ेंः यह रही पूरी सूची, पढ़िए यूपी में किस लोकसभा सीट के लिए किस तारीख में पड़ेंगे वोट.....
बांदा में सड़क हादसे में छात्र युसुफ की मौत, बहन को छोड़ने आया था ससुराल

बांदा में सड़क हादसे में छात्र युसुफ की मौत, बहन को छोड़ने आया था ससुराल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। मरने वाला छात्र अपनी बहन की ससुराल आया था और किसी काम से साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चौकी पुलिस ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। फतेहपुर जिले का रहने वाला था बालक  बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के मोसेपुर गांव निवासी अलीहसन का पुत्र यूसुफ (11) अपनी बहन अफसाना की ससुराल चिल्ला (बांदा) के पपरेंदा गांव आया हुआ था। वह साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच पपरेंदा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी यूपी-100 को दी। बतात...
अपडेटः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 9 की मौत, 30 घायल, जालौन-हमीरपुर के लोग मृतकों-घायलों में शामिल

अपडेटः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 9 की मौत, 30 घायल, जालौन-हमीरपुर के लोग मृतकों-घायलों में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज एक बड़ा भयंकर हादसा हुआ। यह हादसा डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर होने के कारण हुआ। इसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे के आसपास हुआ। यह हादसा करोली गांव के पास हुआ। संबंधित रबूपुरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों और घायलों में बड़ी संख्या में बुंदेलखंड के जालौन और दूसरे जिलों के लोग शामिल हैं। साथ ही औरैया के लोग भी शामिल हैं। बस के परखच्चे उड़े  बताते हैं कि यह बस आगरा से नोएडा जा रही थी। इसी बीच डबल डेकर बस ने पीछे से जाकर ट्रक में टक्कर मारी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना प...