Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हत्या

बांदा में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से डेढ़ करोड़ फिरौती की मांग, परिवार खत्म करने की धमकी

बांदा में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से डेढ़ करोड़ फिरौती की मांग, परिवार खत्म करने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य से उसकी जान के बदले डेढ़ करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने मोबाइल फोन से फिरौती मांगते हुए अल्टीमेटम दिया है। साथ ही फिरौती न देने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी भी दी है। घटना के बाद पूर्व जिपं सदस्य का परिवार दहशत में है। वहीं पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अतर्रा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारों का कहना है कि लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के रिश्तेदार हैं। इसलिए बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारे में इस घटना से खलबली सी मच गई है। अतर्रा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू बताया जाता है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा उर्फ नन्ना बांदा में जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। उनको पिछले दिनों एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फ...
इटावा में युवक की हत्या कर शव लटकाया, आक्रोशित भीड़ का पथराव-जाम

इटावा में युवक की हत्या कर शव लटकाया, आक्रोशित भीड़ का पथराव-जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, इटावाः जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की हत्या करके शव को लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुस्साई भीड़ ने जाम लगाते हुए पथराव भी किया है। बताया जाता है कि लुधियात मुहाल निवासी मनोज राजपूत( 25) की हत्या के बाद जकर हंगामा हुआ। बताते हैं कि मनोज नामक युवक की हत्या करके उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस काम में इतनी तेजी दिखाई कि परिजनों का गुस्सा भड़क गया। शव को जल्दबाजी में हटाने पर भड़की भीड़ मौके पर परिजनों और अन्य लोगों की भीड़़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दरोगा ओमप्रकाश सहित 2 महिला सिपाहियों को चोटें आईं। लोगों का गुस्सा यहीं पर नहीं थमा और थोड़ी देर में आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। कवरेज क...
बांदा में घर से निकले युवक की हत्या-शव फेंक गए हत्यारे, हड़कंप

बांदा में घर से निकले युवक की हत्या-शव फेंक गए हत्यारे, हड़कंप

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव में खेत जोतने गए युवक की गला घोंटकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। रात को जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। गुरुवार को शव दोपहर बाद खेतों में पड़ा पाया गया। खबर पाकर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और थाना प्रभारी मटौंध मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने जल्द ही हत्या के खुलासा करने का दावा किया है। सूत्रों का कहना है कि हत्या का कारण आपसी विवाद हो सकता है। मटौंध थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात मटौंध थाने के मोहन पुरवा निवासी अनूप सिंह (30) पुत्र फत्तू सिंह बुधवार को ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जोतने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग परेशान हो गए और तलाश शुरू की। रातभर उनका कहीं कुछ प...
बांदा में बैंक के पास महिला का शव मिला, हाथ पर लिखे हैं ये नाम

बांदा में बैंक के पास महिला का शव मिला, हाथ पर लिखे हैं ये नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्टेट बैंक की शाखा के पीछे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड पर भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के पीछे लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कुछ लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके पर इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी, एसएसआई चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव की पहचान करने का प्रयास किया गया। आसपास मौजूद लोगों से शव को पहचाने को कहा गया, लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। गले और सिर पर चोट के निशान बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। महिला के हाथ में रीना, ज्योति और दो अन्य नाम भी गुदे हैं। उनके गले में रगड़ के निशान हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि उनकी ...
बहन के घर में रह-रहे युवक की हत्या कर फेंका शव, मचा हड़कंप

बहन के घर में रह-रहे युवक की हत्या कर फेंका शव, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फर्रुखाबादः शहर कोतवाली के बढ़पुर किसान नगला मोहल्ले में अपनी बहन के घर रहने वाले युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है और पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। युवक का शव मंगलवार की सुबह पास के मकान में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला है। बताते हैं कि वारदात के समय युवक घर पर अकेला था और उसकी बहन किसी काम से कानपुर गई हुई थीं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बहन गई थीं कानपुर, अकेला था युवक पुलिस को युवक के चेहरे पर चोट व गले में किसी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि युवक की हत्या की गई है। मामले को लेकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर से सटे च...
सहारनपुर में दरिंदा बना दामाद, ससुर और इकलौते बेटे की हत्या कर खुद भी जान दी

सहारनपुर में दरिंदा बना दामाद, ससुर और इकलौते बेटे की हत्या कर खुद भी जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह एक दामाद दरिंद बन बैठा। अपने ससुर और सात साल के मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घर में तीन-तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। हत्याकांड का कारण आरोपी सचिन और उसकी पत्नी मोनिका के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान के गांव जानखेड़ा में सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे परशुराम पुत्र राम सिंह की बेटी मोनिका का पति अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचा। पहले ससुर को मारी गोली, फिर मासूम बेटे को वहां घर पहुंचते ही उसने नहाने के लिए जा रहे ससुर परशुराम को गोली मार दी। तभी कमरे से बाहर निकलकर आए अपने 7 साल के मासूम बेटे को भी हत्यारे सचिन ने गोली मारी। दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर मोनिका और उनकी मां भागकर बाहर निक...
फतेहपुरः कार में मिली कालेज प्रबंधक की लाश, हत्या की आशंका

फतेहपुरः कार में मिली कालेज प्रबंधक की लाश, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः शहर में एक कालेज प्रबंधक का कार में शव मिलने से सनसी फैल गई है। कार मृतक प्रबंधक के मैरिज हाल की पार्किंग में ही खड़ी मिली। शव के पास एक तमंचा और दो मोबाइल मिले हैं। मोबाइल प्रबंधक के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना को आत्महत्या के रूप में देख रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खुद के मैरिज हाल की पार्किंग में खड़ी थी कार बताया जाता है कि फतेहपुर शहर में नौबस्ता रोड स्थित मैरिज हाल की पार्किंग में खड़ी नगर के ब्राह्मण टोला मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त कोआपरेटिव सचिव यशवंत सिंह के योगेंद्र सिंह (28) का शव बरामद हुआ। वह जिले के घूरी थाना क्षेत्र के थरियांव स्थित रामऔतार सिंह डिग्री कालेज के प्रबंधक थे। इतना ही नहीं नौबस्ता रो...
कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है जिसमें दो सगे भाइयों ने अपने तीसरे भाई पत्रकार विजय गुप्ता की प्रापर्टी के लालच में गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ये दोनों भाई इस कदर प्रापर्टी के लालच अंधे हो गए कि हत्या के बाद शव को तेजाब डालकर जला डाला। शातिराना अंदाज में शव को उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया। हत्याकांड में दोनों भाइयों के साथ एक तीसरा साथी भी था। पुलिस का कहना है कि सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। प्रापर्टी को लेकर था भाइयों में विवाद खास बात यह है कि ठीक दिवाली के दिन तीनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। तब विजय ने बाद में थाना रायपुरवा पहुंचकर बड़े भाइयों से हत्या का खतरा जताते हुए मदद मांगी थी, लेकिन थाना पु...
कानपुर में 26-27 साल की विवाहिता की नृशंस हत्या, रेप की आशंका

कानपुर में 26-27 साल की विवाहिता की नृशंस हत्या, रेप की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक विवाहित महिला की धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार करके नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं हत्या से पहले महिला के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं। महिला ने एक हाथ में कंगन और दूसरे हाथ में चूड़ियां पहनी हैं। साथ ही पैरों में बिछिया भी हैं। ऐसे में साफ है कि महिला विवाहित थीं। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बैंगनी रंग की साड़ी और पैरों में चप्पलें उनके शरीर पर बैंगनी रंग की साड़ी और उम्र लगभग 26 से 27 साल के बीच आंकी जा रही है। दोनों पैरों में चप्पलें हैं। महिला की लाश जिले के बिधनू थाना क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह दुर्जनपुर गांव के पास सैयागोझा के जंगल में मिली है। ग्रामीणों ने देखने के बाद पुलिस क...
बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद घर वालों को सूचना देने के बाद ढाबा संचालक और उसके साथी शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन समय से परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो गया। परिजन जिस वक्त पहुंचे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान रही है। ढाबे पर काम करता था मरने वाला युवक बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के समीप स्थित एक ढाबे में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी राकेश उर्फ खिलाड़ी (38) तकरीबन 3 साल से काम क...