Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

सहारनपुर में दरिंदा बना दामाद, ससुर और इकलौते बेटे की हत्या कर खुद भी जान दी

In Saharanpur Killed the only son and father-in-law and killed himself

समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह एक दामाद दरिंद बन बैठा। अपने ससुर और सात साल के मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घर में तीन-तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। हत्याकांड का कारण आरोपी सचिन और उसकी पत्नी मोनिका के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान के गांव जानखेड़ा में सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे परशुराम पुत्र राम सिंह की बेटी मोनिका का पति अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचा।

पहले ससुर को मारी गोली, फिर मासूम बेटे को

वहां घर पहुंचते ही उसने नहाने के लिए जा रहे ससुर परशुराम को गोली मार दी। तभी कमरे से बाहर निकलकर आए अपने 7 साल के मासूम बेटे को भी हत्यारे सचिन ने गोली मारी। दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर मोनिका और उनकी मां भागकर बाहर निकले तो आंगन में दो-दो लाशें देखकर बेसुध हो गईं।

ये भी पढ़ेंः बड़ी वारदातः पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला तो भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बताते हैं कि दामाद के साथ आए दोनों युवक वहां से फरार हो गए। कुछ ही देर में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

8 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी से था विवाद

बताते हैं कि परशुराम की बेटी मोनिका की शादी थाना नकुड़ के गांव दैदपुरा निवासी सचिन पुत्र मालचंद के साथ करीब 8 साल पहले हुई थी। विवाद के कुछ दिन बाद दोनों में विवाद रहने लगा था। बात इतनी बिगड़ गई कि मोनिका अपने इकलौते बेटे अंशुल के साथ मायके आकर पिता के घर में रहने लगी थी।

ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में पति-पत्नि के झगड़े से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर होता था बुरा काम

मौके पर पहुंचकर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ यतेंद्र नागर और इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने भी छानबीन की। एसपी सिटी ने मामले में जानकारी दी है कि 2014 में हत्यारोपी सचिन का अपने साले से झगड़ा हुआ था। इसका विवाद कोर्ट में चल है। उसका पत्नी से भी विवाद था। बताया कि सोमवार को सचिन ने ससुर और अपने मासूम बेटे को गोली मार दी।

ये भी पढ़ेंः कानपुर के होटल में मौत की नींद सोए प्रेमी युगल, नर्सिंग स्टूडेंट्स ने ड्रीप लगाकर दी जान