Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ससुर

UP : ससुर ने लांघी रिश्तों की मर्यादा-बेसुध बहू ने दी जान, पढ़िए पूरी खबर..

UP : ससुर ने लांघी रिश्तों की मर्यादा-बेसुध बहू ने दी जान, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ससुर ने रिश्तों की मर्यादा को ऐसा लांघा, कि परिवार में अनहोनी हो गई। ससुर के अमर्यादित आचरण को बहू बर्दाश्त नहीं कर सकी। महिला ने मौत को गले लगाते हुए जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अतर्रा क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के फकीरापुरवा के रज्जन की पत्नी अंजू (28) अपने परिवार के साथ रहती हैं। बताते हैं कि कूड़ा फेंकने के विवाद में उनके ससुर ने उनके साथ मारपीट कर दी। ये भी पढ़ें : UP : शादीशुदा प्रेमिका और कुंवारे प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से लापता थे दोनों.. आहत अंजू ने फांसी लगा ली। जेठानी ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। उधर, मृतका के छोटे भाई चित्रकू...
सहारनपुर में दरिंदा बना दामाद, ससुर और इकलौते बेटे की हत्या कर खुद भी जान दी

सहारनपुर में दरिंदा बना दामाद, ससुर और इकलौते बेटे की हत्या कर खुद भी जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह एक दामाद दरिंद बन बैठा। अपने ससुर और सात साल के मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घर में तीन-तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। हत्याकांड का कारण आरोपी सचिन और उसकी पत्नी मोनिका के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान के गांव जानखेड़ा में सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे परशुराम पुत्र राम सिंह की बेटी मोनिका का पति अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचा। पहले ससुर को मारी गोली, फिर मासूम बेटे को वहां घर पहुंचते ही उसने नहाने के लिए जा रहे ससुर परशुराम को गोली मार दी। तभी कमरे से बाहर निकलकर आए अपने 7 साल के मासूम बेटे को भी हत्यारे सचिन ने गोली मारी। दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर मोनिका और उनकी मां भागकर बाहर निक...
बांदा में हवस में अंधे ससुर ने दरिंदगी में नाकाम रहने पर बहू को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

बांदा में हवस में अंधे ससुर ने दरिंदगी में नाकाम रहने पर बहू को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जब रिश्तों की शक्ल में घिनौने लोग पास में हों तो बहू-बेटियों की इज्जत ही नहीं बल्कि जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक बेहद चौंकाने वाला शर्मनाक घटनाक्रम बांदा जिले में सामने आया है। जहां एक ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध पर खुन्नस खाकर उसके उपर डिबरी फेंककर उसे आग लगा दी। बहू खुद को संभाल नहीं सकी और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। वहीं घटना को अंजाम देकर शराबी ससुर वहां से भाग गया। घटना के बाद पति गया था राजकोट कमाने   गंभीर रूप से जली हुई हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बीती 3 नवंबर की है। आज जिला अस्पताल में महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पिता और भाई ने इस घटनाक्रम का खुलासा करते हुए पूरी बात बताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में खुलेआम एनजीटी के नियम-कायदों क...
महोबा में दिनदहाड़े दबंगों ने महिला प्रधान के ससुर को गोली मारी, कानपुर रेफर

महोबा में दिनदहाड़े दबंगों ने महिला प्रधान के ससुर को गोली मारी, कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा/बांदाः महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला प्रधान के ससुर को गोली मार दी। घटना का कारण खेत पर पानी लगाने को लेकर हुई कहा-सुनी बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में कबरई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से इलाज के लिए चिंताजनक हालत में उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दबंगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आपसी विवाद में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी   बताया जाता है कि महोबा के थाना कबरई क्षेत्र के गहरा गांव की महिला प्रधान आशा देवी के ससुर राजेंद्र सिंह (64) गांव के गणमान्य व्यक्ति हैं। बताया जाता है कि गांव के एक गरीब छत्रपाल को उसके खेत पर कब्जे की नियत से गांव के ही कुछ दबंग धमका रहे थे। ये भी पढ़ेंः च...