Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: खुद को भी

Update : UP की बड़ी खबर : थाने में सिपाही ने राइफल से दरोगा को मारी गोली, फिर खुद को भी..

Update : UP की बड़ी खबर : थाने में सिपाही ने राइफल से दरोगा को मारी गोली, फिर खुद को भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के बदायूं जिले में आज एक बड़ी घटना ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया। उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही ने इंसास रायफल से थाना प्रभारी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि सिपाही ने कम दिन की छुट्टी स्वीकृत करने पर यह कदम उठाया है। बताते हैं कि दरोगा मूल रूप से अमरोहा जिले के रहने वाले हैं, अब उनका परिवार मुरादाबाद में शिफ्ट हो चुका है। वहीं सिपाही मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। बदायूं में घटना से महकमे में मचा हड़कंप बताया जाता है कि उझानी के कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह को कोरोना हो गया है। वह छुट्टी पर हैं और उनकी जगह पर एसएसआई रामअ...
सहारनपुर में दरिंदा बना दामाद, ससुर और इकलौते बेटे की हत्या कर खुद भी जान दी

सहारनपुर में दरिंदा बना दामाद, ससुर और इकलौते बेटे की हत्या कर खुद भी जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह एक दामाद दरिंद बन बैठा। अपने ससुर और सात साल के मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घर में तीन-तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। हत्याकांड का कारण आरोपी सचिन और उसकी पत्नी मोनिका के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान के गांव जानखेड़ा में सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे परशुराम पुत्र राम सिंह की बेटी मोनिका का पति अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचा। पहले ससुर को मारी गोली, फिर मासूम बेटे को वहां घर पहुंचते ही उसने नहाने के लिए जा रहे ससुर परशुराम को गोली मार दी। तभी कमरे से बाहर निकलकर आए अपने 7 साल के मासूम बेटे को भी हत्यारे सचिन ने गोली मारी। दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर मोनिका और उनकी मां भागकर बाहर निक...
लखनऊ में युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

लखनऊ में युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में ठठेरी मोहल्ला डालीगंज में शुक्रवार को दिलदहला देने वाली घटना हुई। एक युवकर ने अपनी प्रेमिका को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। शादी का दबाव बना रहा था युवक मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ला डालीगंज के एक घर पड़ोस के लोगों को दो गोलियां चलने की आवाजें आईं। जाकर देखा तो मौके पर दो लोग खून से लतपत पड़े थे। बाद में पुलिस ने उनको अस्पताल भिजवाया। मामले में मृतक युवक का नाम मदन लाल (26) है जबकि युवती का नाम वंदना चौधरी (23) है। दोनों बस्ती जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। बताया...
लखनऊ के पाश इलाके में एक शख्स ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया

लखनऊ के पाश इलाके में एक शख्स ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बेहद पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में शनिवार आधी रात एक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया। अपार्टमेंट में एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ बाहर आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां घायल व्यक्ति को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी सास का इलाज चल रहा है। विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में हुई वारदात बताया जाता है कि अलकनंदा अपार्टमेंट के Q ब्लॉक में फ्लैट नंबर-503 में बीती देर रात करीब 1 बजे अनिल सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (27) का उसकी पत्नी प्रज्ञा से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। घर में ही मौजूद सास चंदा देवी (55) ने बेटी को पिटता देखा तो उसे बचाने आ गईं। इसपर ...