Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ के पाश इलाके में एक शख्स ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया

सांकेतिक फोटो.

समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बेहद पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में शनिवार आधी रात एक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया। अपार्टमेंट में एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ बाहर आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां घायल व्यक्ति को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी सास का इलाज चल रहा है।

विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में हुई वारदात

बताया जाता है कि अलकनंदा अपार्टमेंट के Q ब्लॉक में फ्लैट नंबर-503 में बीती देर रात करीब 1 बजे अनिल सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (27) का उसकी पत्नी प्रज्ञा से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। घर में ही मौजूद सास चंदा देवी (55) ने बेटी को पिटता देखा तो उसे बचाने आ गईं। इसपर अभिषेक आगबबूला हो गया और उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से सास पर गोली चला दी।

मौके पर ही तोड़ा दम, सास की हालत भी गंभीर  

गोली उनके पेट में लगी और इसके बाद वह खून से लतपत होकर वहीं गिर पड़ीं। बाद में अभिषेक ने उसी रिवॉल्वर से खुद को भी कनपटी पर गोली मारकर उड़ा लिया। बताते हैं कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची उसकी सास को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनको गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊः पति से झगड़े के बाद 11वीं मंजिल से कूदी पत्नी, एक-दूसरे से चिपटकर रोते रहे बच्चे