Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हत्या

बुंदेलखंडः हत्यारों के चंगुल से छूटकर भागा खून से लतपत 9 साल का मासूम, घर पहुंचते ही मौत

बुंदेलखंडः हत्यारों के चंगुल से छूटकर भागा खून से लतपत 9 साल का मासूम, घर पहुंचते ही मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः आज दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा-4 के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े घनी आबादी वाली बस्ती में हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सनसनीखेज बात यह है कि बच्चा हत्यारों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भागता हुआ घर तक पहुंचा, लेकिन वहां गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। वह परिजनों को खुद के साथ हुए वारदात के संबंध में कुछ बता नहीं पाया। मासूम की हालत देखकर परिवार में हाहाकार मच गया। घर तक पहुंचा, लेकिन कुछ बताने से पहले ही मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर की घनी आबादी वाले मुहल्ले में वारदात उधर, मृतक बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात उरई शहर के मुहल्ला बाघोरा में गुरुवार दोपहर को हुई। दि...
बिजनौर CJM कोर्ट में हत्या पर चौकी इंचार्ज समेत 19 पुलिसकर्मी सस्पैंड

बिजनौर CJM कोर्ट में हत्या पर चौकी इंचार्ज समेत 19 पुलिसकर्मी सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौरः CJM कोर्ट में मंगलवार को हुई हत्या और एक बदमाश के फरार होने के बाद जजी चौकी प्रभारी समेत 19 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने की है। इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि सात माह पूर्व नजीबाबाद में बसपा ने हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं कुख्यात बदमाश शाहनवाज को कल दूसरे बदमाश जब्बार के साथ बिजनौर की अदालत में पेशी पर लगाया गया था। हत्याकांड ने जजी की सुरक्षा की भी पोल खोलकर रख दी है। अब भी पकड़ से बाहर है फरार बदमाश जब्बार वहां सीजेएम कोर्ट में तीन युवकों ने उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी साहिल समेत तीनों को पुलिस ने दबोच लिया था। साहिल हाजी अहसान का बेटा है। बताते हैं कि उसने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए शाहनवा...
अपडेटः कानपुर में महिला अकाउंटेंट की हत्या, कल्याणपुर में फेंका शव

अपडेटः कानपुर में महिला अकाउंटेंट की हत्या, कल्याणपुर में फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः किदवई नगर से लापता महिला अकाउंटेंट की हत्या करके उसके शव को कल्याणपुर इलाके में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते हैं कि शव एक खाली मैदान में पड़ा था। एक राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को मिले कई अहम सुराग बताते हैं कि महिला की शिनाख्त किदवई नगर निवासी जैन ट्रेडर्स की अकाउंटेंट अराधना (35) के रूप में हुई है। किदवई नगर थाने में सोमवार को अराधना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि कल्याणपुर के शताब्दी नगर में मृतावस्था में मिली अराधना सोमवार को घर से नौकरी के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। महिला के परिजनों ने उ...
बांदाः प्राइवेट बिजलीकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों का हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

बांदाः प्राइवेट बिजलीकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों का हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्राइवेट बिजली कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। परिजनों ने आज शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को चिल्ला रोड पर स्थित बिजली पावर स्टेशन के सामने लाकर रख दिया और जाम लगा दिया। परिवार के लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि दो लोग घर से युवक को बुलाकर ले गए थे। बाद में उसका शव मिला। यह था परिजनों का आरोप, कार्रवाई की मांग परिजनों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार और सीओ सिटी आलोक मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का समझाकर शांत किया। दो लोग बुलाकर ले गए थे घर से, फिर मिला शव अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद परिवार के लोग शव को वहां से हटाने के ल...
बांदा में मासूम बेटी संग सो रही मां की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

बांदा में मासूम बेटी संग सो रही मां की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार रात घर में अपनी मासूम बच्ची के साथ सो रही एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मां की हत्या के बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। महिला का खून से लतपत शव पड़ा था। महिला का गला रेतने के बाद उसके सिर पर भी भारी वजनदार चीज मारी गई है। बताते हैं कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पास में खुरपी पड़ी मिली है, जिससे हत्या की वारदाता को अंजाम दिया गया है। एसपी ने दिए जल्द खुलासे के निर्देश घटना की जानकारी पर खुद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। परिजनों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के द...
लखनऊ में NRI डाक्टर बेटी के बुजुर्ग चिकन कारोबारी माता-पिता का बेरहमी से कत्ल

लखनऊ में NRI डाक्टर बेटी के बुजुर्ग चिकन कारोबारी माता-पिता का बेरहमी से कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के सआदतगंज के रिहायशी इलाके चौपटिया में बीती रात एक चिकन कारोबारी और उनकी पत्नी की धारदार हथियारों से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया गया। गुरुवार रात 70 वर्षीय चिकन कारोबारी बिलाल अहमद और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) की गला काटकर हत्या की गई। वारदात रात करीब साढ़े 9 बजे की है। बताते हैं कि इस दौरान पास में रहने वाले गुड्डू उर्फ सलीम और उसके भाई शक्कू ने दरवाजा खुला देखा तो घटना का खुलासा हुआ। अंदर दोनों के शव पड़े थे। एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लूट-रंजिश दोनों बिंदुओं पर जांच घर की आलमारियों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। पृथम दृष्टया मामला लूट में हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस रंजिश और दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हत्या में किसी करीब...
कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नौबस्ता इलाके में एक व्यक्ति की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक इलेक्ट्रिशियन था और गुरुवार सुबह को उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि मृतक के परिजन उसके रात तक घर नहीं लौटने को लेकर परेशान थे। सुबह परिवार वालों को जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मूल रूप से जालौन का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से जालौन के मजगैन गांव का रहने वाले थे। राजकुमार वर्मा (40) उर्फ राजू नौबस्ता स्थित शंकराचार्य नगर में अपनी बड़ी बहन मुन्नी देवी के साथ किराए पर रहते थे। वह प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और बुधवार को रोज की तरह काम पर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे थे। परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं...
बांदा में बेटे ने जमीन के लिए पिता को पीट-पीटकर मार डाला

बांदा में बेटे ने जमीन के लिए पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रिश्तों के कत्ल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शनिवार को बिसंडा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने जमीन को लेकर हुई कहासुनी में अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता को बचाने आए अपने छोटे भाई को भी हैवान बने व्यक्ति ने बुरी तरह से पीटा। वह भी घायल हो गया है। वारदात में आरोपी का उसके बेटे ने भी पूरा साथ दिया। घटना को अंजाम देकर दोनों पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जमीन को लेकर हुई थी पिता से कहासुुनी बताया जाता है कि ग्राम बिसंडी में शिवमंगल (85) की शनिवार को उसी के बड़े बेटे रामभवन से जमीन के मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद बेटा हैवान बन बैठा। उसने यह भी ख्याल नहीं रखा कि इसी पिता की ऊंगली प...
चित्रकूट में पत्नी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा दुकानदार

चित्रकूट में पत्नी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा दुकानदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुई एक हिला देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया। एक सब्जी दुकानदार ने पत्नी से झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बताया जाता है कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शोभा सिंह का पुरवा में सूरजभान (50) अपनी आशा (45) के साथ रहते थे। वह सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीती रात दोनों में हुआ था विवाद आसपास के लोगों की माने तो दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार देर रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। सुबह घर पर सन्नाटा पसरा रहा। पड़ोसियों घर में झांककर देखा तो वहां आशा क...
ललितपुर में भाभी ने सो रहे देवर को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर किया ऐसा..

ललितपुर में भाभी ने सो रहे देवर को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर किया ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुरः बुंदेलखंड जिले के ललितपुर जिले में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक भाभी ने अपने ही देवर की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी महिला घर में जाकर बैठ गई। बाद में उसने खुद ही गांव वालों और परिवार के लोगों को बताया कि हत्या उसने की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश विजेता समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी महिला बताते हैं कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौदास्वामी स्थित एक...