Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हत्या

कानपुर में अपह्रत छात्र का शव मिला, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

कानपुर में अपह्रत छात्र का शव मिला, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर एक अपह्रत छात्र की तीन दिन बाद नाले में मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी होने पर कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह नाले से निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दीपावली से ठीक दो दिन पहले शव मिलने से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त नौबस्ता के आवास विकास निवासी रेखा सिंह ने मोहल्ले में रहने वाले मतलू उर्फ इमरान व मोहित के खिलाफ बेटे अजय उर्फ नीरू (22) के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना था कि बीती 22 अक्टूबर की शाम आरोपी उसके बेटे को उसी की बाइक से एक पार्टी में चलने की बात कहते हुए बहाने से ले गए थे। देर रात दोनों बाइक से लौट आए, ल...
सीतापुर में कमलेश तिवारी का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार, कमिश्नर-आईजी रहे मौजूद

सीतापुर में कमलेश तिवारी का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार, कमिश्नर-आईजी रहे मौजूद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार आज जिले के महमूदाबाद कस्बे में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। देर रात से अधिकारी परिजनों को मनाने में लगे थे। बाद में परिजनों ने अपनी 9 बिंदुओं पर न्याय मांगते हुए मांगें रखीं, जिसपर प्रशासन ने हामी भर दी। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। परिजनों को राजी होने के बाद लखनऊ के कमिश्नर मुकेश कुमार और आईजी एसके भगत लगातार परिजनों से बात करते रहे। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों के राजी होने पर बेहद कड़ी सुरक्षा में शव को महमूदाबाद कस्बे के बाहर बगिया में ले जाया गया। वहां उनके बड़े बेटे सत्यम तिवारी ने पिता कमलेश को मुखाग्नि दी। न्याय के भरोसे पर परिजन राजी बताते चलें कि इससे पहले परिवार के लोग इस बात पर नाराज हो गए थे कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शव को लखनऊ में उनके आवास पर ले जाने ...
लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए चाकू-कट्टा

लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए चाकू-कट्टा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में अपराधियों के सिर से पुलिस का खौफ उतर चुका है। एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आज शुक्रवार दिनदहाड़े हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की शहर के खुर्शीदबाद इलाके में बेरहमी से उनके कार्यालय में बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया। इनमें से एक भगवा रंग के कपड़े पहने हुए था। दोनों कमलेश तिवारी से मिलने पहुंचे और दफ्तर में बैठकर बातचीत की। इसके बाद हत्यारों चाय पीने के बाद मिठाई के डिब्बे से निकाला चाकू-कट्टा ने कार्यालय में चाय पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया। बताते हैं कि एक ने मिठाई के डिब्बे में छिपाकर रखा गया कट्टा निकालकर कमलेश तिवारी को गोली मार दी। दूसरे ने चाकू से ताबड़तोड़ करीब 15 प्रहार उनके गले पर किए। इसके बाद दोनों हत्यारे वहां से भाग गए। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। गोली की...
खुलासाः न्यूज एंकर ने ही साथी को नोएडा से भेजकर कराई थी पत्नी की हत्या, ऐसे खुला राज..

खुलासाः न्यूज एंकर ने ही साथी को नोएडा से भेजकर कराई थी पत्नी की हत्या, ऐसे खुला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दिल्ली में एक न्यूज चैनल में एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्यांशी उर्फ दिव्या मिश्रा की यूपी के इटावा में हुई हत्या का पुलिस ने चार दिन बाद बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसपर किसी को भी पहली बार में यकीन करना मुश्किल होगा। हत्या की वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया। घटनाक्रम कुछ ऐसा है, जिसमें पति ने हत्या कराई, मुंह बोले भाई ने हत्या की और पति की प्रेमिका ने पूरा साथ देते हुए साजिश रची। महिला पत्रकार से अवैध संबंध बने वजह बताया जा रहा है कि दिव्यांशी उर्फ दिव्या की हत्या करने वाला उसका मुंह बोला भाई और पति अजितेश का साथी पत्रकार अखिलेश सिंह है। हत्या की वजह भी एक महिला पत्रकार भावना आर्या बनी, जिससे पति अजितेश के अवैध संबंध हो गए थे। इन अवैध संबंधों में रुकावट बन रही पत्नी दिव्या को रास्ते से हटाने के लिए तीनों ने साजिश रची। चालाकी से वारदात की। नोएडा ...
कानपुर में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुर में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बीती रात धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के बाहर रास्ते में पड़ा मिला है। घटना भोगनीपुर के मलासा गांव की है। जानकारी होने पर खुद जिले के पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मालासा गांव निवासी संदीप उर्फ पिंटू सेंगर (40) सोमवार शाम को खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद देर रात तक वापस नहीं आया। जमीनी विवाद की रंजिश में हत्या का अंदेशा परिवार के लोगों ने जब मोबाइल पर उससे संपर्क करना चाहा तो स्विच आफ गया। इसके बाद परिजनों ने उसे यहां-वहां तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के बाहर लोगों ने उसका शव अवधेश सिंह के खेत के पास रास्ते में पड़ा देखा। ज...
इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः दिल्ली में एक न्यूज चैनल में एंकर की पत्नी की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह लगभग 15 दिन पहले अपनी ससुराल आईं थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के वक्त सास और देवर दिल्ली गए हुए थे। घर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। वारदात इटावा जिले की है। आज ही लौटना था वापस दिल्ली बताया जाता है कि दिल्ली में न्यूज चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्यांशी (27) करीब 15 दिन पहले दिल्ली से अपनी ससुराल पहुंची थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। बताते हैं कि अजितेश की मां और भाई पहले से बीमारी के कारण दिल्ली में हैं। दोपहर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। इसी बीच दिव्यांशी का सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब ससुर ने किसी काम ...
महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या, मछली पालन बना कारण

महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या, मछली पालन बना कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः एक युवक की मछली चोर पकड़वाने के नाम पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बताते हैं कि हत्या का कारण मछली पकड़ने को लेकर विवाद है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी मृतक हरिशचंद्र बीती रात अपने घर पर मौजूद था। घर से बुला ले जाकर वारदात इसी दौरान महाप्रसाद कुशवाहा उनके घर आया और बोला, तालाब में मछली चोरी हो रही है और अगर चोरों को पकड़ना है तो चलो। बताते हैं कि तालाब में समिति द्वारा मछली पालन होता है जिसमें हरिशचंद्र भी सदस्य था। वह तुरंत ही चोरों को पकड़ने निकल पड़ा। मृतक के चचेर भाई महेश ने बताया कि जैसे ही तालाब के किनारे की तरफ पहुंचे तभी सामन...
अस्पताल में घुसकर पत्नी की पिटाई, नवजात की जान लेने की कोशिश

अस्पताल में घुसकर पत्नी की पिटाई, नवजात की जान लेने की कोशिश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बेहद शर्मनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बेटी का जन्म होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अस्पताल में घुसकर पीटा। साथ ही नवजात बेटी को मारने की कोशिश की। किसी तरह आसपास के लोगो ने महिला को बचाया। बाद में लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि नेपाल खेड़ा मोहनलालगंज की रहने वाली निशा शुक्ला की शादी शिव शंकर शुक्ला के साथ लगभग आठ साल पहले हुई थी। परिजनों ने दी तहरीर उनके सात साल की एक बेटी भी है। बताते हैं कि वह बेटी को लेकर नाराज रहता है और इसलिए पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। तीन दिन पहले निशा ने एक बेटी को जन्म दिया। आज बुधवार को उसकी छुट्टी होनी थी। निशा का पति शिव शंकर वहां पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट की। बाद में बच्ची की भी जान लेने की कोशिश की। कहा कि उसे घर नहीं ले जाएगा, यहीं मा...
कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात का कारण चकेरी के ग्रेटर कैलाश में ठेकेदारी में लेन-देन को लेकर विवाद में हुई मारपीट बताई जा रही है। मारपीट में एक पक्ष के सिपाही पुत्र ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। इससे दूसरे पक्ष से आए कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी के पिता पुलिस में हैं जो उन्नाव जिले में तैनात हैं। 80 हजार को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है कि ग्रेटर कैलाश नगर निवासी रवि यादव का प्रशांत नाम के व्यक्ति से 80 हजार रुपए लेन-देन को लेकर विवाद था। आज बुधवार दोपहर करीब पौने 3 बजे प्रशांत के पिता से आरोपी का झगड़ा हुआ। बताते हैं कि पिता के बचाव में प्रशांत अपने साथी केडीए कालोनी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता शोएब खान समेत अन्य लोगों को बुला लाया। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थ...
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी नेता एवं एपीएन पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की आज यहां बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को शहर के मालवीय रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में अंजाम दिया गया। बताते हैं कि गोली लगने के बाद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी कबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की यह वारदात बस्ती जिले की है। घायलावस्था में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, कबीर की हत्या की खबर जिले में जंगल में आग की तरह फेल गई। हत्या के विरोध में घटना से आक्रोशित भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। ये लोग इस वारदात के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। तमंचे से युवक ने मारी गोली बताते हैं कि बस्ती में शहर के आदित्य नारायण तिवारी आज अग्रवाल भवन परिसर में मौजूद थे। इसी ...