Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समाजवादी पार्टी

शेरवानी में अखिलेश यादव, लिखा- हुजूर आज का बजट..

शेरवानी में अखिलेश यादव, लिखा- हुजूर आज का बजट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Budget 2023 उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna) ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। वह बजट सत्र में अलग वेशभूषा में शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे। सपा के बाकी विधायकों का भी यही हाल रहा। इसे लेकर सदन के भीतर और बाहर काफी चर्चा रही। सपा के सभी विधायक अलग पोशाकों में आए नजर दरअसल, कहा यह जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) सदन के अंदर आजम खां पर हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जता रही है। आजम खां जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन पहुंचते थे, ठीक उसी तरह सपा विधायक भी आज शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे। ये भी पढ़ें : दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी समाजवादी पार्टी के ट्विट...
‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर (Kanpur) में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना के बाद 'यूपी में का बा' (UP mein Ka Ba) गाने वाली बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathor) को पुलिस ने नोटिस दिया है। नेहा को कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने मंगलवार रात उनके दिल्ली स्थित घर पर 160 सीआरपीसी का नोटिस दिया है। उधर, इसकी जानकारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट पर कविता लिखते हुए यूपी सरकार पर तंज कसते हुए घेरने का प्रयास किया। https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1628238962539233281 यह थी पूरी घटना आपको बताते चलें कि कानपुर देहात के मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना हुई थी। इसके बाद नेहा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल, फेसबुक व यूटूब चैनल से यूपी में का बा समेत कई गाने पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसे थे। मामले में सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार का कहना है कि...
सपा ने दो महिला नेताओं को पार्टी से निकाला, दिया सख्त संदेश..

सपा ने दो महिला नेताओं को पार्टी से निकाला, दिया सख्त संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाली दो पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी से निकाली गईं दोनों महिला नेता रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह हैं। दोनों को पार्टी से निष्काषित करने की जानकारी भी इंटरनेट के जरिए दी गई है। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर एकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध पार्टी ने साफ संदेश दे दिया है कि समाजवादी पार्टी रामचरित मानस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ खड़ी है। यह भी साफ कर दिया है कि इस मामले में उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। आपको बताते चलें कि रोली तिवारी सपा की पूर्व प्रवक्ता रही हैं। पार्टी में उनकी काफी पकड़ बताई जाती थी। ये भी पढ़ें : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान.. ...
UP : आजम के बाद बेटे अब्दुल्ला की भी गई विधायकी, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

UP : आजम के बाद बेटे अब्दुल्ला की भी गई विधायकी, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : वर्ष 2008 के एक 15 साल पुराने मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने सपा नेता आजम खां और उनके बेटे सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को दो-दो साल की सजा सुनाई है। इस मामले में 7 अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोष मुक्त करा दिया गया है। इसके साथ ही अब आजम खां के बाद सपा विधायक उनके बेटे अब्दुल्ला की भी विधायकी चली गई है। यह था पूरा मामला बताया जाता है कि 2 जनवरी 2008 को पूर्व मंत्री आजम खां अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। छजलैट थाने के सामने वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस ने आजम की गाड़ी को रोक लिया। ये भी पढ़ें : बांदा में BA की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस इसका विरोध करते हुए आजम अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ सड़क पर धरना देने बैठ गए। बाद में आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इन लोग...
अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- एक अदाणी सबपर भारी..

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- एक अदाणी सबपर भारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अखिलेश यादव ने आज वाराणसी के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि एक अदाणी सबपर भारी है। इस समय भाजपा दोस्ती निभाने में जुटी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काशी प्रवास पर हैं। आज दूसरे दिन अखिलेश श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां बाबा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के साथ धाम का भ्रमण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं ये बातें वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आम जनता का जीवन और बेहतर हो, इसके लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा से यही प्रार्थना की है कि भाजपा वालों की यह बात झूठ न निकले। कहा कि भाजपा वाले यूपी में 27 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट की बात कह रहे हैं, उनकी मनोकामना है कि काशी मे...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात..

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आरएसएस और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। इसे बचाने के लिए हम लोगों को आगे आने होगा। क्यों कि लोकतंत्र और संविधान उन महान कांग्रेसियों की देन है जिन्होंने इसके लिए बलिदान दिया है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहीं। वह सोमवार को बांदा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बोल रहे थे। खाबरी बोले, लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में खाबरी ने इस मौके पर भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने जाने वाले कांग्रेसियों को सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान खाबरी ने कहा कि सपा और आरएसएस एक ही सिक्के दो पहलू हैं। जब चुनाव आने वाले होते हैं तो दोनों एक जैसे ही बयान देते हैं। कहा कि भाजपा भारत जोड़ों यात्रा से बौखला गई है। कहा कि आरएसएस प्रमुख पहले बयान देते हैं जातियों को ब्राह्मणों ने बनाया है। फिर सपा बयानबाजी करती है...
Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..

Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ब्यूरो, लखनऊ (समरनीतिन्यूज) : समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को एक ट्विट कर फिर शूद्र को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक घमासान तेज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कदम-कदम पर जातीय अपमान की पीड़ा से व्यथित होकर ही डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि 'मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ यह मेरे बस में नहीं था, लेकिन मैं हिंदू होकर नहीं मरूंगा, ये मेरे बस में है।' एक के बाद एक किए दो ट्वीट स्वामी प्रसाद ने आगे लिखा है कि इसी के फलस्वरूप सन् 1956 में नागपुर दीक्षाभूमि पर 10 लाख लोगों के साथ डा. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था। स्वामी प्रसाद ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि तत्कालीन उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम द्वारा उद्घाटित संपूर्णानंद मूर्ति को गंगा जल से धोना, तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गोमूत्र से धोना और राष्ट्रपति कोविंद जी को...
खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। रविवार को सपा ने अपने पदाधिकारियों की जो सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी सूची में कई कद्दावरों को जगह दी गई है। किरणमय नंदा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उसमें शिवपाल यादव का भी नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। हालांकि, कन्नौज उप चुनाव के बाद से ही माना जा रहा था कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। इसे लेकर पहले से ही क्यास लगाए जा रहे थे। आज इसपर से पर्दा उठ गया है। सपा की जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कि...
लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती है शूद्र

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती है शूद्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में कहा कि भाजपा पिछड़ों और दलितों को शूद्र मानती है। भाजपा हम सभी को शूद्र मानती है। कहा कि हम धार्मिक स्थल पर जाते हैं या संतों और गुरुओं से मिलते हैं तो भाजपा को दिक्कत होती है। कहा कि आज हम यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे तो हमें रोकने के लिए भाजपा ने गुंडे भेजे। भाजपा के गुंडों ने हमपर हमला किया। कहा कि भाजपा समझ ले कि हम समाजवादी लोग डरने-घबराने वाले नहीं। कहा, मेरी सुरक्षा कम की, पीएसी हटाई सपा मुखिया अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पुलिस और पीएसी को मौके से पहले ही हटा लिया। थोड़ी-बहुत पुलिस मौजूद रही, वह पूरी तरह से तमाशबीन बनी रही। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के लोग याद रखें समय बदलता है। याद रखें कि उनके लिए भी ऐसी ही व्यवस्था होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि आज समझ में ...
रामचरित मानस : अखिलेश यादव भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर नाराज

रामचरित मानस : अखिलेश यादव भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर नाराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी नाराज हैं। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों की माने तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही पार्टी ने उनके बयान से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि यह बयान स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी है। सपा ने किया मौर्य के बयान से किनारा इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। बताते चलें कि रामचरित मानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान देते हुए इस पवित्र ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाने की बात कह डाली थी। मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान है। कहा था कि तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा। करोड़ों लो...