Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी आराधना का डोर-टू-डोर जनसंपर्क जारी

बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी आराधना का डोर-टू-डोर जनसंपर्क जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर वार्ड-31 से आराधना सिंह का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी है। बिना शोर-शराबे और भीड़भाड़ के निर्दलीय प्रत्याशी आराधना अपना प्रचार कर रही हैं। घर-घर जाकर वोटरों से मिलकर उनतक अपनी बातें पहुंचा रही हैं। आराधना का कहना है कि उनका मकसद लोगों तक यह बात पहुंचाना है कि किस तरह वह चुनाव जीतने के बाद उनके लिए काम करेंगी। जन समस्याओं का निस्तारण करेंगी। इस दौरान उनके साथ अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। बताते चलें कि बांदा में 11 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?   https://samarneetinews.com/banda-body-why-suddenly-in-headlines-aradhana-singh-candidate-from-indiranagar-ward/...
सपा प्रत्याशी गीता साहू के समर्थन में पार्टी ने झोंकी ताकत

सपा प्रत्याशी गीता साहू के समर्थन में पार्टी ने झोंकी ताकत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका के लिए समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गीता साहू के समर्थन में सपा नेताओं ने ताकत झोंक दी है। सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वोट और समर्थन मांगा है। वहीं सपा प्रत्याशी गीता साहू और उनके पति मोहन साहू भी लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान जारी है। आज सपा प्रत्याशी ने शहर के बन्योटा वार्ड 30 में सघन जन संपर्क अभियान चलाया। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया। मुस्लिम क्षेत्रों के साथ जामा मस्जिद के बाहर भी वोट मांगे। वहीं मर्दननाका, बालखंडीनाका, पूर्वी कोठी, पहाड़तले, नोनिया मोहल्ला, छाबीतालाब में जनसंर्पक अभियान चलाया। ये भी पढ़ें : बिंदुवार पढ़िए ! बांदा DM के निष्पक्ष चुनाव के लिए ये सख्त निर्देश.. ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है ...
अदालत : जिपं सदस्य श्वेता की मौत के मामले में पति दीपक हत्या के आरोपों से बरी

अदालत : जिपं सदस्य श्वेता की मौत के मामले में पति दीपक हत्या के आरोपों से बरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बहुचर्चित जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में उनके पति दीपक सिंह गौर को अदालत ने हत्या के आरोपों से बरी कर दिया है। साक्ष्यों का अवलोकन करने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया है।  दरअसल, बीते साल 27 अप्रैल 2022 को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था। श्वेता के भाई ने अपने जीजा व उनके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। हालांकि, पुलिस विवेचना में दीपक के पिता रिटायर्ड डीआईजी राजबहादुर सिंह, सास और बड़े भाई आरोपों से बाहर हो गए थे। पति को पुलिस ने घटना के दो दिन बाद 29 अप्रैल 2022 गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब क्या कहते हैं दीपक पत्नी की मौत के बाद हत्या के आरोपों में फंसे दीपक को अदा...
यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है पूरा मामला…

यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है पूरा मामला…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : वोटरों को लुभाने के लिए बसपा प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया। मामला में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा प्रत्याशी महोबा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मस्जिद निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने का ऐलान किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया मुकदमा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्जिद के पेश इमाम माइक से बसपा प्रत्याशी द्वारा 51 हजार रुपए देने की बात बता रहे हैं। वहीं पालिका के निर्दलीय प्रत्याशी मो. यासीन की ओर से भी आरोप लगाया गया है। बताते हैं कि प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए 51 हजार रुपए दिए हैं। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच हो ...
अमरोहा में बड़ा हादसा, चार बच्चों की डूबकर मौत, अधिकारी मौके पर..

अमरोहा में बड़ा हादसा, चार बच्चों की डूबकर मौत, अधिकारी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले के गजरौला में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दरअसल, यह हादसा ईंट-भट्ठा पर बने गड्ढे में भरे पानी बच्चों के डूबने से हुआ। जानकारी के अनुसार बिहार के जमुई के गांव लक्ष्मीपुर के सौरभ(3), अजित(3), सौनाली (7) और नेहा (5) की डूब कर मौत हो गई। ये बच्चे अपने माता-पिता के साथ ईंट भट्टे पर रहते थे। खेलते-खेलते भट्टे पर बने गड्ढे में भरे हुए पानी के पास पहुंच गए। ईंट भट्टे पर बने गड्ढे में भरे पानी में डूबे चारों वहां चारों पानी में गिरने से डूब गए। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो चारों पानी में उतराते हुए मिले। अमरोहा के डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक बताते हैं कि प...
STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक

STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना आज दोपहर यूपी एसटीएफ के हाथों मुठभेड़ में मारा गया। एसटीएफ ने दुजाना को उस समय मार गिराया, जब वह सफेद स्कार्पियो से जा रहा था। उसने एसटीएफ पर करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में एसटीएफ ने 6 राउंड गोलियां चलाईं और दुजाना ढेर हो गया। इसके साथ ही एक बड़े आतंक का अंत हो गया। सफेद स्कार्पियों से जा रहा था गैंगस्टर दुजाना एनकाउंटर के बाद एसटीएफ ने बताया कि अनिल दुजाना अकेला था और अपने गुर्गों से मिलने जा रहा था। एसटीएफ को इसकी जानकारी मिली तो उसे घेर लिया। इसपर अनिल दुजाना ने एसटीएफ पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। यह एनकाउंटर मेरठ के इंटीरियर में भोले की झाल नहर के पास हुआ। बताते हैं कि एसटीएफ ने उसे सफेद स्कार्पियों से जाते देखा तो रोकने की कोशिश की। ये भी पढ़ें : म...
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..

यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का पहला चरण आज संपन्न हो गया। यूपी के कुल 37 जिलों में मतदान हुआ। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों के लिए वोट डाले गए। इस चरण में 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव हुए। इस चरण में लगभग 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। रिजल्ट ईवीएम और बैलेट बाक्स में बंद हो गया। डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने भी किया मतदान इस दौरान वीआईपी मतदाताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल रहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने परिवार के साथ मेथॉडिस्ट ...
Breaking : STF से मुठभेड़ में मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

Breaking : STF से मुठभेड़ में मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय रहे खतरनाक गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया। यूपी एसटीएफ ने उसे मेरठ में एक एनकाउंटर में मार गिराया। गौतमबुद्ध नगर के दुजाना गांव के रहने वाले अनिल दुजाना को कुछ देर पहले यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया है। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इसकी जानकारी दी है। बताते चलें कि पश्चिमी यूपी में अनिल दुजाना का काफी टेरर था। हालांकि, उसके अपराध का जाल पूरे प्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ था। ये भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..  ये भी पढ़ें : मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी...
UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..

UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड नंबर-78 पुराना गोरखपुर स्थित शहर के प्रथामिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या के बूथ पर मतदान किया। दरअसल, नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 'पहले मतदान फिर जलपान' के मंत्र का पालन करते हुए वोट डालने पहुंचे। सीएम योगी ने किया पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र का पालन सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर सीएम योगी ने पहुंचकर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर लौटे और फिर जलपान किया। सीएम योगी ने कहा कि मतदान अधिकारी ही नहीं, हमारा कर्तव्य भी मुख्यमंत्री योगी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सीएम योगी ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया लोकतांत्र...
बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय आराधना का सादगीपूर्ण प्रचार जारी

बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय आराधना का सादगीपूर्ण प्रचार जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के इंदिरानगर वार्ड-31 से निर्दलीय प्रत्याशी आराधना सिंह का सादगीपूर्ण ढंग से प्रचार जारी है। वह खुद घर-घर जाकर महिलाओं से बात कर रही हैं। उनको अपने चुनाव का पंपलेट दे रही हैं। साथ ही बता रही हैं कि वह चुनाव में जीतेंगी तो वार्ड के लिए क्या करने वाली हैं। कैसे क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान देंगी। बताते चलें कि आराधना हाई क्वालीफाइड प्रत्याशी हैं जिन्होंने नोएडा और लखनऊ में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उच्च शिक्षा के बावजूद समाजसेवा के सबसे निचले पायदान सभासद का चुनाव लड़ने को लेकर इस समय चर्चा का विषय बनी हैं। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?  ...