Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

UP : चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ शराब के पैग बनाए, फोटो वायरल होने पर दरोगा सस्पेंड-आरोपी गिरफ्तार

UP : चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ शराब के पैग बनाए, फोटो वायरल होने पर दरोगा सस्पेंड-आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठककर व्यक्ति ने शराब के पैग बनाए। इसका फोटो वायरल होने पर प्रकरण अधिकारियों के संज्ञान में आया। यह मामला सहारनपुर के थाना मंडी कोतवाली की खाता खेड़ी चौकी का है। चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति शराब का पैग बना रहा है। आसपास दूसरी बोतलें और नमकीन के पैकेट रखे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो विभाग में खलबली मच गई। चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया। फोटो में दिख रहे दाड़ी वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने एएसपी को इसकी जांच सौंपी है। फोटो वायरल होने पर महकमे में खलबली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। इसमें दाढ़ी वाला एक व्यक्ति कोतवाली थाना मंडी की खाताखेड़ी चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब के पैग बना रहा है। फोटो वायरल होने पर अधिकार...
यूपी निकाय चुनाव : बांदा-कानपुर समेत दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी

यूपी निकाय चुनाव : बांदा-कानपुर समेत दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा-कानपुर समेत 38 जिलों में मतदान जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इस चरण में कुल 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों के लिए 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज इन सभी का भाग्य मतपेटियों और ईवीएम में बंद हो जाएगा।  मतदान के लिए सुरक्षा के भी काफी सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। इन जिलों में हो रहा मतदान मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया में वोटिंग चल रही है। इसी तरह कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बारा...
UP : अग्निकांड में मां और चार मासूम बेटियों की जलकर मौत

UP : अग्निकांड में मां और चार मासूम बेटियों की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अग्निकांड के तांडव में आज एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 4 बच्चियों और उनकी मां की जिंदा जलकर हुई मौत ने सभी को रुला दिया। अग्निकांड की यह घटना कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर को हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि शेर मोहम्मद का पूरा परिवार एक ही झटके में खत्म हो गया। एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार बताते हैं कि शेर मोहम्मद आटो चालक हैं। मरने वालों में उनकी पत्नी फातिमा (30), बेटियां कुलसुम (8), रोकई (6), आयशा (2), अमीना (4), खतीजा (2 महीने), दादा शफीक (70) व दादी मोतीरानी (68) मौजूद थीं। आग से बाकी लोग बच निकले। लेकिन मां और पांच बच्चियों की मौत हो गई। जिस समय आग लगी, घर के सभी लोग सो रहे थे। जानकारी होने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि ...
Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट

Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण से चंद घंटों पहले कानपुर में थाने के पास आज रात लूट एंड शूट की वारदात ने दहशत फैला दी। कानपुर में जब चुनावी तैयारियों के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसी बीच बदमाशों ने लूट की इस वारदात को एक व्यापारी को गोली मारकर अंजाम दिया। फिल्मी स्टाइल में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। अस्पताल में व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौके पर पहुंचे चकेरी थाने के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहा व्यापारी संजय गौड़ को लूट लिया। बदमाशों ने लोहा व्यापारी से 7 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लतपत होकर नीचे गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें गंभीर हालत में उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को...
यूपी में आज उप चुनाव, रामपुर-मिर्जापुर में चल रहा मतदान

यूपी में आज उप चुनाव, रामपुर-मिर्जापुर में चल रहा मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, मुरादाबादा : उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इनमें से रामपुर की स्वार विधानसभा सीट है। जहां सुबह से वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट है। दोनों ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था है। बताते चलें कि सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद स्वार सीट खाली हुई है। स्वार से 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला अब इस सीट पर उप चुनाव के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा से अनुराधा चौहान तो अपना दल से एस से शफीक अहमद अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह पीस पार्टी से डा. नाजिया सिद्दीकी प्रत्याशी हैं। तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनमें मुहम्मद इरफान, मुहम्मद आरिफ, शिव प्रसाद शामिल हैं। मतदान के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के काफी सख्त इंतजाम किए ग...
बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : ट्रिपल इंजन सरकार के जोश से लवरेज भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में इस कदर ताकत झोंक रही है कि परंपराओं को भी तोड़ने में परहेज नहीं कर रही। हालांकि, बुंदेलखंड में स्थानीय नेताओं के दम पर निकाय चुनाव में जीत का सपना इतना आसान नहीं है, यह बात पार्टी बहुत अच्छे से समझ चुकी है। यही वजह है कि इस बार बुंदेलखंड में निकाय चुनाव भी सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसे लड़ा जा रहा है। प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी कानपुर के बाद बुंदेलखंड के बांदा और चित्रकूट में जनसभाएं करेंगे। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री 45-45 मिनट की जनसभाएं करने वाले हैं। स्थानीय नेताओं के भरोसे जीत संभव नहीं इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी मान चुकी है कि स्थानीय नेताओं के भरोसे यह चुनाव नहीं जीता जा सकता है। स्थिति को समझते हुए पार्टी ने मुख्यमंत्री को प्रचार के ठीक आखिरी दिन मैदान में उतारकर दूसरे...
भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर..

भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन में भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ा लिया। 12वीं पास करने वाली युवती ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। छात्रा ने घर में बने स्टडी रूम में यह आत्मघाती कदम उठाया। पिता का कहना है कि एग्जाम में कम नंबर की वजह से बेटी डिप्रेशन में थी और इसीलिए उसने यह कदम उठाया है। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं पिता जानकारी के अनुसार जालौन के शांतिनगर के रहने वाले राजेंद्र शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। झांसी रोड पर उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलती है। बताते हैं कि उनकी बेटी साक्षी शर्मा उर्फ निक्की (18) ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसने के लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग स्टडी रूम की ओर दौड़कर पहुंचे। ये भी पढ़ें : यह है सीएम योगी का कानपुर-बांदा और चित्रकूट का पूरा कार्यक्रम.. ...
यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कैंटर और टाटा मैजिक गाड़ी में ट्ककर हो गई। टाटा मैजिक में सवार सभी लोग अपनी बुआ की बेटी की शादी में जा रहे थे। मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसा मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार को हुआ। भगतपुर क्षेत्र में कैंटर और टाटा मैजिक में टक्कर जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर रोड पर आज दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरखाता गांव के पास ओवरटेकिंग में सामने से आ रहे टाटा मैजिक ने कैंटर को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की जान चली गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ही वाहन स...
बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद तंग आकर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन घटना का कारण पत्नी से कलह-कलेश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज रविवार को चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के रहने वाले अवधेश (40) पुत्र दीवान सिंह ने दोपहर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसने ट्यूबवेल पर पहले तमंचे से हवाई फायर किया। इसके बाद दूसरी गोली अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर चलाई। गोली लगते ही खून से लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे रामआश्रय मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये भी पढ़ें : ज्य...
बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी मालती गुप्ता ने किया जनसंपर्क

बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी मालती गुप्ता ने किया जनसंपर्क

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी मालती गुप्ता अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। शहर के इंदिरानगर, परशुराम तालाब, बाबा तालाब, मर्दननाका, बलखंडीनाका, गायत्रीनगर, सर्वोदय नगर, कालूकुआं और अन्य इलाकों में बीजेपी प्रत्याशी ने पहुंचकर जनसंपर्क किया। बीजेपी प्रत्याशी के पति रामकिशुन गुप्ता बासू भी पत्नी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। उनके समर्थन में बीजेपी के बाकी नेता भी प्रचार में जुटे हैं। बताते चलें कि यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए इस बार 11 मई को बांदा में भी दूसरे चरण में मतदान होना है। ये भी पढ़ें : बिंदुवार पढ़िए ! बांदा DM के निष्पक्ष चुनाव के लिए ये सख्त निर्देश.. ये भी पढ़ें : दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गई थी घूमने-पांच गिरफ्तार     ...