Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: श्री राम

अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। 1 जून को भारत पहुंचे एरोल मस्क का 4 जून को अयोध्या आने का कार्यक्रम है। बताते हैं कि अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे एरोल मस्क मस्क दिल्ली से विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। बताते हैं कि एरोल मस्क ने खुद ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें.. रामलला के दर्शन करने की इच्छा प्रकट की है। एरोल ने अपने एक बयान में कहा है कि वह राम मंदिर पहुंचने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की गई हैं। https:...
देखें आकर्षक फोटोज : हर ओर बही राम नाम की बयार आकर्षक झांकियां और जयकारों की गूंज

देखें आकर्षक फोटोज : हर ओर बही राम नाम की बयार आकर्षक झांकियां और जयकारों की गूंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु राम के जन्मोत्सव पर बांदा शहर पूरी तरह से भक्ति में डूबा नजर आया। हर तरफ बस राम नाम के जयकारे सुनाई पड़े। ऐसा लगा जैसे मानो पूरा शहर राममय हो उठा। भजनों की धुन पर सुंदर-भव्य झाकियों के साथ शोभा यात्राएं निकलीं। छोटे-बड़े सभी राम राम जय श्री राम की धुन पर झूमते नजर आए। माहेश्वरी देवी मंदिर और सभी प्रमुख स्थानों से राम भक्तों की टोलियां शोभायात्रा के साथ गुजरीं। भक्तों ने फूल बरसाए-प्रसाद वितरण किया। एक ओर भक्त श्रद्धालुओं पर फूल बरसा रहे थे तो दूसरी ओर प्रसाद बांट रहे थे। युवतियां भी भगवा कपड़ों में हाथों में तलवारें लिए शक्ति रूप में नजर आईं। शोभा यात्राओं में कई झांकियां बड़ी ही मनमोहक नजर रहीं। इनमें प्रभु राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान के रूप में कलाकारों ने अद्भुत दृश्य पेश किए। कुछ कलाकारों ने शंकर-पार्वती का रूप भी ध...
बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक

बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर में केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि आने वाली 6 अप्रैल को रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही प्रत्येक हिंदू भाई के घर पर भगवा ध्वज लगाया जाएगा। रमेश अध्यक्ष और अभिषेक महामंत्री बने बैठक में आयोजन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पंडित रमेश त्रिपाठी को अध्यक्ष और अभिषेक पांडेय को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम संयोजक अमित सेठ भोलू ने कहा कि 30 अप्रैल से हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्र शुरू है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में रिश्वत लेते जेई और संविदा कर्मचारी गिरफ्तार    नवरात्र के अंतिम दिन 6 अप्रैल को भव्य आयोजना होगा। प्रागी तालाब रामलीला प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा न...
अयोध्या : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले, मिल्कीपुर में भाजपा की जीत तय

अयोध्या : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले, मिल्कीपुर में भाजपा की जीत तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां एक होटल के उद्घाटन के अवसर मौजूद रहे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। प्रभु हनुमंतलला के श्री चरणों में प्रार्थना की। हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में जब भी उपचुनाव घोषित होंगे, भाजपा की जीत तय है। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ मंत्री श्री पाठक को सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। अयोध्या एयरपोर्ट पर ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: PM Modi पहुंचे प्रयागराज, 5500 करोड़ की परियोजनाओं लोकार्पण    ...
अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का पहला जन्मोत्सव अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय रूप से मनाया गया। रत्न जड़ित पीतांबरी यानी पीला वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कर श्री रामलला ने भक्तों को आज दर्शन दिए। आज उस समय अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत संगम नजर आया, जब सूर्य की किरणों ने 5 मिनट प्रभु श्री राम का अपनी किरणों से तिलक किया। करोड़ों लोग बने पावन अवसर के साक्षी इस कार्यक्रम का प्रसारण न्यूज चैनलों के माध्यम हुआ। घरों पर बैठे करोड़ों लोग इस पल के साक्षी बने। दरअसल, रामनवमी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ लोग इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लालायित नजर आए। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..  मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने मंदिर के कपाट खोले तो घंटा घड़ियाल बजने बजने लगे। श्रद्धालुओं ने भजन-गायन शु...
अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..

अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में भक्त अब सोने की अनोखी रामायण के भी दर्शन करेंगे। इस रामायण को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया है। ये खास रामायण मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन और उनकी पत्नी सरस्वती की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट स्वरूप दी गई है। नवरात्र के पहले दिन श्री राम मंदिर में हुई स्थापना मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन इस रामायण की स्थापना की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। बताते हैं कि इस रामायण का निर्माण चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स द्वारा किया गया है। गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट दूर बताते चलें कि रामायण को गर्भगृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर स्थापित किया गया है। इसके शीर्ष पर चांदी से बना प्रभु राम का पट्टाभिष...
आ गए हमारे राम..मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी ने दंडवत किया प्रणाम, देखें फोटोज..

आ गए हमारे राम..मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी ने दंडवत किया प्रणाम, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु राम अयोध्या पहुंच गए हैं। राम मंदिर में श्री राम विराजे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की अचल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। प्रभु राम को पीएम मोदी ने दंडवत प्रणाम किया है। कार्यक्रम को लेकर देश ही नहीं दुनियाभर के सनातनियों की नजरें अयोध्या पर रहीं। हर ओर जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। पूरी अयोध्या राममय नजर आई। लोग टेलीविजन पर नजरें गढ़ाए अयोध्या के राम मंदिर को निहारते रहे। देश के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा देश के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में सं...
AyodhyaRamMandir : उमा भारती-साध्वी ऋतंभरा फफक-कर रोईं, प्राण प्रतिष्ठा के भावुक क्षण..

AyodhyaRamMandir : उमा भारती-साध्वी ऋतंभरा फफक-कर रोईं, प्राण प्रतिष्ठा के भावुक क्षण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : लाखों-करोड़ों लोगों का सपना आज जब पूरा हुआ तो इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ गए। अवसर रहा राम मंदिर में प्रभु श्री राम की अचल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहीं साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती भी आज अयोध्या में मौजूद रहीं। दोनों की उपस्थिति इस कार्यक्रम के लिए खास थी। ये दोनों ही चेहरे राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं दोनों नेता भव्य राम मंदिर को अपनी आंखों के सामने देख दोनों ही प्रमुख हस्तियां खुशी के इस पल में अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दोनों एक-दूसरे के गले लगकर खूब रोईं। दोनों की तस्वीरें भी सामने आईं। ये भी पढ़ें : आ रहे हैं प्रभु श्री राम.. 12 फोटोज में देखें..दुल्हन सी सजकर तैयार हुई राम नगरी अयोध्या बताते चलें कि 6 दिसंबर 1992 को जब अयोध्य...
अयोध्या राम मंदिर : आम लोगों को कब होंगे दर्शन, पढ़िए खबर..

अयोध्या राम मंदिर : आम लोगों को कब होंगे दर्शन, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : आज ऐतिहासिक भव्य आयोजन में रामनगरी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में देश-विदेश की बड़ी हस्तियों के साथ मौजूद रहे। 500 से ज्यादा वर्षों की प्रतिक्षा आज समाप्त हो गई। आचार्य सतेंद्र दास ने कही यह बात अब बड़ा सवाल लोगों के मन में यह है कि आम लोग कब से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे। लोगों के इसी सवाल का जबाव आचार्य संतेंद्र दास ने दिया। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि 23 जनवरी से आम जनता के लिए मंदिर खुल जाएंगे। आपको बता दें कि आचार्य संतेंद्र दास राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी हैं। भगवान राम जब टेंट में थे, तभी से वह प्रभु की पूजा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : AyodhyaRamMandir : उमा भारती-साध्वी ऋतंभरा फफक-कर रोईं, प्राण प्रतिष्ठा के भावुक क्षण..  ये भी पढ़ें : आ गए ह...
बांदा में जैन संत ने भी बताई भगवान राम की महिमा…

बांदा में जैन संत ने भी बताई भगवान राम की महिमा…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जैन संत ने भी भगवान राम की महिमा बताई। साथ ही मौजूद लोगों से धर्म का अनुसरण कर श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जैन संत 108 श्री प्रणम्य सागर महाराज ने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटी बाजार झंडा चौराहे पर प्रवचन दिए। बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत कर मोह लिया मन जैन समाज ने जीव दया के लिए, प्राणियों के प्राणों की रक्षा करने के लिए सर्वोदय जीव दया केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया। वहीं बच्चियों ने भगवान श्री राम के गुणगान को लेकर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुतियां दीं। वहीं जैन संत ने प्रवचन के दौरान भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मुनि श्री ने कहा कि अयोध्या श्री राम की जन्मभूमि के साथ-साथ पांच जैन तीर्थंकरों की भूमि भी है। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन डा. शिव दत्त त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर योगेश जैन, विजय ओ...