Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

आ गए हमारे राम..मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी ने दंडवत किया प्रणाम, देखें फोटोज..

Our Ram has come..., Ramlala is sitting in Ram temple, PM Modi bowed down, see photos..

समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु राम अयोध्या पहुंच गए हैं। राम मंदिर में श्री राम विराजे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की अचल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। प्रभु राम को पीएम मोदी ने दंडवत प्रणाम किया है। कार्यक्रम को लेकर देश ही नहीं दुनियाभर के सनातनियों की नजरें अयोध्या पर रहीं। हर ओर जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। पूरी अयोध्या राममय नजर आई। लोग टेलीविजन पर नजरें गढ़ाए अयोध्या के राम मंदिर को निहारते रहे।

Our Ram has come..., Ramlala is sitting in Ram temple, PM Modi bowed down, see photos..

देश के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा

देश के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई।

Our Ram has come..., Ramlala is sitting in Ram temple, PM Modi bowed down, see photos..

मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच रहा। पूजा विधि के जजमान प्रधानमंत्री मोदी रहे।

Our Ram has come..., Ramlala is sitting in Ram temple, PM Modi bowed down, see photos..

यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में संपन्न हुआ। साथ ही 121 वैदिक आचार्यों की भी मौजूदगी रही।

Our Ram has come..., Ramlala is sitting in Ram temple, PM Modi bowed down, see photos..

इस पावन अवसर पर 150 से ज्यादा परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से ज्यादा आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी और जनजातीय धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

Our Ram has come..., Ramlala is sitting in Ram temple, PM Modi bowed down, see photos..

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक पूरी तरह संपन्न हो गया। इस मौके पर देश की लोकप्रिय हस्तियां, उद्योगपती, फिल्मी कलाकार, क्रिकेटर और अन्य क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : आ रहे हैं प्रभु श्री राम.. 12 फोटोज में देखें..दुल्हन सी सजकर तैयार हुई राम नगरी अयोध्या