Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: राहुल गांधी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षी दलों पर करारी प्रहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षी दलों पर करारी प्रहार

उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति डेस्‍क। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी जो लोग एसी कमरों से बाहर नहीं निकले, उन्हें मोदी और योगी की सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक हक नहीं है। वहीं सत्ता में होने के बावजूद भाजपा संगठन और सरकार दोनों ही जनता के बीच जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। कही ऐसी बात डॉ. पांडेय बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। योगी ने कहा था कि हमसे गले मिलने के लिए राहुल गांधी दस मिनट सोचेंगे, इस संदर्भ में पूछे जाने पर डॉ. पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी को योगी से गले मिलने की सोचने की बजाय उनका चरण छूना चाहिए। योगी संत हैं और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं। इससे राहुल का लोक-परलोक दोनों सुधर जाएगा। गठबंधन पर भी किया प्रहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा और सपा के संभावित गठबंधन पर भी प्रहार किय...
..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके निशाने पर रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक के बाद एक मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। लेकिन फिर अचानक उनके एक व्यवहार ने सभी को चौंका दिया। किसी को एकाएक इसपर भरोसा ही नहीं हो रहा था। दरअसल, अपनी बात खत्म करने से पहले राहुल गांधी रूके और पीएम मोदी की सीट की ओर चल पड़े। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया और उनसे हाथ भी मिलाया। प्रधानमंत्री ने भी राहुल को बुलाया और उनसे हाथ मिलाया। दोनों के बीच कुछ बात भी हुई फिर राहुल वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गए। संसद में सभी लोग राहुल के इस व्यवहार को लेकर अचंभित रह गए। संसद में बोली गईं राहुल की खास बातें   राहुल गांधी आज संसद में देश में महिला अत्याचार, सामूहिक दुष्कर्म और माब...
अमेठी में आज भी राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

अमेठी में आज भी राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ/अमेठीः अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरूवार को भी वहां रहेंगे। उनके आज भी अमेठी जिले में कई कार्यक्रम हैं जिसको लेकर प्रशासन भी चौकन्ना है और पूरी व्यवस्था देख रहा है। बताया जाता है कि आज राहुल सुबह लगभग 11 बजे अमेठी के ताला गांव पहुंचेंगे।  वहां मुकुटनाथ इंटर कॉलेज में किसानों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर एक बैठक करेंगे। फिर दोपहर 2 बजे के आसपास शहीदों के परिजनों से मिलने पहुंचेंगे। वह शहीद अनिल मौर्य के परिवार वालों से मिलेंगे और दुख प्रकट करेंगे। बताते चलें कि जवान अनिल 20 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए थे। इसके बाद राहुल अमेठी के कौहार गांव में कांग्रेस नेता बैजनाथ तिवारी के घर पहुंचेंगे। वहां से मुंशीगंज स्थित कांग्रेस नेता राम मूर्ति शुक्ला के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम म...
राहुल गांधी ने स्विस बैंकों में भारतीयों का धन 50% बढ़ने पर प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज

राहुल गांधी ने स्विस बैंकों में भारतीयों का धन 50% बढ़ने पर प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः 2014 के चुनाव से लेकर जबतब कालेधन पर सख्त कार्रवाई के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के मंत्रियों के दावों के बीच स्विस बैंकों में भारतीय का पैसा बीते 1 साल में 50% बढ़ गया। इसपर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांदी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। दरअसल, भारतीयों का पैसा बढ़ने का स्विस नेशनल बैंक (SNB) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है जो कालेधन पर छाती चोड़ी करने वाली मोदी सरकार के लिए किसी बड़े छटके से कम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक स्विस बैंकों में भारतीयों का धन 50 फीसदी बढ़कर 7000 करोड़ रूपए हो गया है जो सीधेतौर पर सरकारी की करनी और कथनी पर सवाल उठा रहा है। सवाल यह कि क्या लोगों के मन से कालेधन को छिपाने का सरकार का डर निकल गया है। दरअसल, यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब देश में लोकसभा चुनाव की आहट तेज हो चुकी है और ऐसे में यह रिपोर्ट भाजपा की ...
आडवाणी के सहयोगी ने कहा, अच्छे दिल वाले राहुल को देखना चाहते हैं भविष्य में प्रधानमंत्री

आडवाणी के सहयोगी ने कहा, अच्छे दिल वाले राहुल को देखना चाहते हैं भविष्य में प्रधानमंत्री

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राहुल गांधी का 48वां जन्म दिन है। कांग्रेस में जहां एक ओर अपने नेता के जन्मदिन को लेकर काफी हलचल है। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे से एक बड़ा बयान उनको लेकर आया है जिसमें एक वरिष्ठ भाजपा नेता के करीब सहयोगी ने राहुल गांधी को न सिर्फ अच्छे दिन वाला इंसान कहा है बल्कि उनको भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा भी जताई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णीय ने मुंबई में हुई एक पैनल चर्चा के दौरान कहा है कि राहुल गांधी को वह भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल एक अच्छे दिल वाले इंसान हैं जो देश की कश्मीर समस्या को सुलझा सकते हैं। कहा कि देश में फिलहाल उनको राहुल का कोई विकल्प नजर नहीं आता है। मुंबई में एक कार्यक्रम  के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ...
अपने गुरू आडवाणी का सम्मान नहीं करते मोदी, मुझे दुख होता है  – राहुल गांधी

अपने गुरू आडवाणी का सम्मान नहीं करते मोदी, मुझे दुख होता है – राहुल गांधी

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, मुंबईः अपने दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने गुरू लाल कृष्ण आडवाणी का सम्मान नहीं करते। एक कार्यक्रम में सभी ने देखा था। मुझे इस बात से दुख होता है। राहुल यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आज जिस तरह से संविधान और दूसरी संस्थाओं पर हमला कर रही है उसको देखते हुए 2019 के चुनावों में महागठबंधन जरूरी हो गया है। राहुल ने कहा कि महागठबंधन की आवाज सिर्फ नेताओं की नहीं बल्कि जनता की भी है। कांग्रेस इन आवाजों को साथ लाने का प्रयास कर रही है क्योंकि महागठबंधन समय की मांग है। कहा कि मोदी सरकार अमीरों के लिए काम कर रही है और जनता गरीबी से परेशान है जिसका सरकार को कोई ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आ...