Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: युवती

बांदा में जहर खाने से 75 साल के वृद्ध की मौत, युवती समेत तीन..

बांदा में जहर खाने से 75 साल के वृद्ध की मौत, युवती समेत तीन..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नरैनी कस्बे के कृष्ण नगर मोहल्ला निवासी चांद खान (75) ने सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। छानबीन में जुटी पुलिस घर में उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को शक हुआ तो उनका नाती नफीस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने चांद खा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाती नफीस ने बताया कि उनको बीमारी थी। इस कारण परेशान रहते थे। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...
कानपुर में बेलगाम महिला दरोगा ने वाहन चेकिंग में हार्ट पेसेंट स्कूटी सवार युवती को पीटा, बेहोश पीड़िता अस्पताल में

कानपुर में बेलगाम महिला दरोगा ने वाहन चेकिंग में हार्ट पेसेंट स्कूटी सवार युवती को पीटा, बेहोश पीड़िता अस्पताल में

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ओर रेप आरोपियों को गिरफ्तारी न पाने वाली कानपुर पुलिस पीड़िता की आत्महत्या की वजह बन रही है, तो दूसरी ओर आम जनता, युवतियों को बीच सड़क पर पीट रही है। राजधानी लखनऊ से सटे महानगर कानपुर में यूपी पुलिस का यही घिनौना चेहरा सामने आ रहा है। शनिवार देर शाम कानपुर महानगर में एक बेलगाम महिला दरोगा का बेहद गैर जिम्मेदाराना और अमर्यादित आचरण सामने आया है। इस महिला दरोगा ने एक स्कूटी सवार युवती को बीच सड़क पर इसलिए पीटा, क्योंकि वह गलती से वन-वे पर आ गई थी। युवती हार्ट पेसेंट थी और भीड़ के बीच दरोगा की पिटाई से आहत, बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद महिला दरोगा के चेहरे पर कोई शिकस्त नहीं दिखाई दी। वन-वे पर गलती से चली गई थी स्कूटी तो आपा खो बैठी दरोगा    बताया जाता है कि हरवंशमोहाल थाने की चर्चित चौकी प्रभार...
बांदा में 22 साल की युवती और 42 साल के व्यक्ति ने जहर खाया, दोनों पहुंचे अस्पताल..

बांदा में 22 साल की युवती और 42 साल के व्यक्ति ने जहर खाया, दोनों पहुंचे अस्पताल..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कुशवाहा नगर मुहल्ला निवासी उमा (22) पुत्री चुनबाद ने गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। इसके बाद उसको लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे। वहां इलाज चल रहा है। गायत्रीनगर में हुई दूसरी घटना   वहीं दूसरी ओर गायत्री नगर मुहल्ला निवासी राकेश कुमार (40) पुत्र अयोध्या ने भी अज्ञात कारणों के चलते बुधवार देर रात को डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। दोनों मामलों में घटना का कारण पता नहीं चला है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं...
15 साल की बालिका का संदिग्ध हालात में शव लटकता मिला, परिजनों ने बताया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

15 साल की बालिका का संदिग्ध हालात में शव लटकता मिला, परिजनों ने बताया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः आज थाना अतर्रा में एक 15 वर्षीय बालिका ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घर वालों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम को भेज दिया है। वही घरवालों में घटना को लेकर कोहराम मचा है।  वजह नहीं चली पता  बताया जाता है कि थाना अतर्रा के महादेव के पुरवा के रामकृष्ण की बेटी नीता देवी (15) ने शनिवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। बताया जाता है कि उसने घर के कमरे में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाई। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको घटना की जानकारी उस वक्त हुई, आवाज देने पर भी बालिका ने जवाब नहीं दिया। कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। न खोलने पर तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उन लोगों ने नीता का शव लटकते देखा।  ये भी पढ़ेः बांदा में ससुराल से खुशी-खुशी विदा होकर मायके आई थी वो, 7 दिन बाद घर में लटकती मिली लाश   परिजनों न...
बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में मिली अर्द्धनग्न युवती की लाश का रहस्य खुला, 3 साल पहले घर से लापता रुचि थी मरने वाली..

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में मिली अर्द्धनग्न युवती की लाश का रहस्य खुला, 3 साल पहले घर से लापता रुचि थी मरने वाली..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः बीते शनिवार को बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी में हत्या करके फेंकी गई अर्द्धनग्न लाश पर से रहस्य का परदा आधे से ज्यादा उठ चुका है। मृतका की पहचान भी हो चुकी है और बहुत तक पुलिस हत्यारों तक पहुंच भी गई है। अगले कुछ दिनों में पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। मरने वाली युवती का नाम रुचि था और वह फतेहपुर जिले की रहने वाली थी जो लगभग 3 साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सोशल मीडिया पर फोटो से चाचा ने पहचाना  बताते चलें कि बीते शनिवार को बांदा-फतेहपुर जिलों की सीमा पर यमुना नदी में दतौली गांव (फतेहपुर) की ओर   एक युवती का अर्द्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला था। ये भी पढ़ेंः बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी” हत्यारों ने उसके शव को यमुन...
बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा और फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी के किनारे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार तड़के सुबह कुछ हत्यारे एक युवती की लाश को अर्द्धनग्न हालत में बेंदाघाट के पास यमुना पुल से नदी में फेंक गए। युवती के दोनों हाथों पर ताजी मेहंदी लगी हुई है जबकि उसके एक हाथ पर एक नाम भी लिखा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि युवती शादीशुदा लग रही है। वहीं उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप या गैंगरेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोनों हाथों में रची है एक-दो दिन पुरानी मेहंदी  बताते हैं कि आज तड़के सुबह बेंदाघाट पुल के नीचे यमुना नदी में फतेहपुर की तरफ वाले हिस्से में लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बेंदाघाट चौकी और फतेहपुर जिले...
बांदा में लड़की की संदिग्ध मौत के बाद परिजन कर रहे थे जल्दबाजी में अंतिम संस्कार, पुलिस ने रोका

बांदा में लड़की की संदिग्ध मौत के बाद परिजन कर रहे थे जल्दबाजी में अंतिम संस्कार, पुलिस ने रोका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी कस्बे में प्रेमनगर मोहल्ले में एक 22 साल की लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूत्रों का कहना है कि परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करना चाहते थे। अंतिम संस्कार की तैयारी भी हो चुकी थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने तिंदवारी थाना पुलिस के अलावा जिला मुख्यालय पर भी अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी के प्रेमनगर मोहल्ले का मामला   बताते हैं कि कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर में शनिवार अवधेश गुप्ता की बेटी शिवानी गुप्ता (22) संदिग्ध हालात में फाँसी पर लटकी हुई पाई गई। सुबह परिवार के लोग शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। ये भी पढ़ेंः बांदा में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल, चार गंभीर हालत में र...
बांदा शहर में तनाव के चलते विवाहिता ने खाया जहर, गंभीर हालत में भर्ती

बांदा शहर में तनाव के चलते विवाहिता ने खाया जहर, गंभीर हालत में भर्ती

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज बांदाः पारिवारिक तनाव के चलते बांदा शहर के सर्वोदय निवासी एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने समय रहते देख लेने पर उन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। तनाव के चलते उठाया कदम  वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि शहर के सर्वोदय नगर निवासी भानू प्रताप की पत्नि (24) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ये भी पढ़ेः बांदा में 10वीं के छात्र की घर से बुला ले जाकर हत्या, फांसी पर टंगी मिली लाश परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पीड़िता को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। उनके पति ने बताया है कि वह बीते कई दिनों से तनावग्रस्त चल रहीं थीं।...
10 दिन से लापता बांदा की 23 साल की शिखा गर्ग की लाश मिली, हत्या की आशंका के बाद जांच में जुटी पुलिस

10 दिन से लापता बांदा की 23 साल की शिखा गर्ग की लाश मिली, हत्या की आशंका के बाद जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग 10 दिन पूर्व घर से लापता हुई 23 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर जहां मृतका के परिजन बेहद दुखी और परेशान हैं वहीं पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।  28 नवंबर से घर से लापता हुई थी शिखा  बताया जाता है कि जिले के थाना गिरवा के गांव तिंदुही के रहने वाले गणेश प्रसाद गर्ग की 23 साल की बेटी शिखा लापता थी। बीती 28 नवंबर से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार वालों का कहना था कि वह घर से लापता हो गई है।  ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः शिक्षिका को गंदे-धमकियां भरे मैसेज भेजने वाला सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पहुंचा जेल आसपास काफी तलाश के बाद परिवार के लोग परेशान थे। इसी बीच उसके पिता ने 3 दिसंबर को थाना गिरवाँ में बेटी की ग...
कन्नौज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती व उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत, युवक घायल

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती व उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत, युवक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में आज मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बताते हैं कि दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी। फर्रुखाबाद के जहानगंज के थे मृतक    टक्कर लगने से फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज के भडौसा गांव का एक युवक अपनी बहन और डेढ़ साल के भांजे को लेकर जा रहा था।इसी दौरान ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर बैठी महिला व उसके डेढ़ साल के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर के क्योटरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने फांसी लगाकर दी जान    पुलिस ने मौक पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भिजवाया है। बताया जाता है कि ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही ह...