Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 22 साल की युवती और 42 साल के व्यक्ति ने जहर खाया, दोनों पहुंचे अस्पताल..

प्रतिकात्मक।

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कुशवाहा नगर मुहल्ला निवासी उमा (22) पुत्री चुनबाद ने गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। इसके बाद उसको लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे। वहां इलाज चल रहा है।

गायत्रीनगर में हुई दूसरी घटना  

वहीं दूसरी ओर गायत्री नगर मुहल्ला निवासी राकेश कुमार (40) पुत्र अयोध्या ने भी अज्ञात कारणों के चलते बुधवार देर रात को डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। दोनों मामलों में घटना का कारण पता नहीं चला है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं