Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में घर से नाराज छात्रा सीधे पहुंची केन नदी पुल और लगा दी छलांग, मल्लाहों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के सिंहवाहिनी कटरा मुहल्ला में रहने वाली एक छात्रा गुरुवार की सुबह अपने घर से निकलकर सीधे केन नदी पुल पहुंची। कुछ देर खड़े रहने के बाद छात्रा ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद मल्लाहों ने देखा तो वे भी उसकी जान बचाने को नदी में कूद गए और छात्रा को बाहर निकाल लाए। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा की है पास 

कटरा में सिंह वाहिनी मंदिर के पास रहने वाले अंजना (16) (काल्पनिक नाम) ने अबकी बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। अगली कक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी चल रही थी। बताते हैं कि गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे छात्रा अपने घर से निकली और सीधे केन नदी के सड़क पुल पर पहुंची। पुल पर पहुंचने के बाद कुछ देर तक छात्रा वहीं खड़ी रही और लोगों की नजर बचाकर उसने पुल से सीधे नदी में छलांग लगा दी।

घटना को लेकर परिवार वालों ने साधी चुप्पी 

नदी में मौजूद मल्लाह बिरादरी के लोगों ने देखा तो अंजना को पानी से किसी तरह बाहर निकाला। तबतक परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  है। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। छात्रा के पिता ने बताया है कि वह अपने काम पर गया हुआ था। कहा कि बेटी ने पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इस बारे में उसे कुछ नहीं मालूम। इधर, परिवार के लोग पूछने पर ज्यादा कुछ बताने से साफ इनकार करते रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..