Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: युवक

बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। चित्रकूट जिले का रहने वाला एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने जब उसे लड़की के साथ देखा तो गोली मार दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपने को गोली मारी है। गोली युवक के कंधे में लगी और वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। युवक का नाम संजय श्रीवास (25) है जो कि चित्रकूट जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है। वह गुरुवार को ही सुबह-सुबह चुपचाप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अतर्रा कस्बे में बदौसा रोड पर आया था। शादीशुदा प्रेमिका रक्षाबंधन पर आई हुई थी मायके  बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका की कुछ दिन पहले कहीं दूसरी जगह शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे हैं। आज भी ऐसा ही था कि तभी लड़की के घरवालों ने देख लिय...
बांदा में दिलदहला देने वाली घटना, बाबा के शुद्धता संस्कार के दौरान घर के इकलौते बेटे की करंट से मौत

बांदा में दिलदहला देने वाली घटना, बाबा के शुद्धता संस्कार के दौरान घर के इकलौते बेटे की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाबा के देहांत के बाद चार दिन बाद शुद्धता संस्कार के दौरान बिजली का तार बांध रहे घर के इकलौते युवक की करंट लगने से मौत हो गई। एक सप्ताह में परिवार में दो-दो मौतों से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक घर का इकलौता बेटा था और बाबा के देहांत की सूचना पर ही अहमदाबाद से घर लौटा था। वह अहमदाबाद और दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता था। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 7 दिन में एक परिवार में दो मौतों से कोहराम मचा  बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बेहद दुखद घटनाक्रम हुआ। वहां अपने बाबा राम आधार की मृत्यु के बाद उनके शुद्धता संस्कार में शामिल होने आए पंकज (24) पुत्र गंगा प्रसाद की उस वक्त मौत हो गई, जब वह शुद्धता संस्कार की तैयारी के दौरान विद्यु...
बांदा शहर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक गए हत्यारे

बांदा शहर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक गए हत्यारे

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में शटरिंग का काम करने वाले एक युवक की घर से बुला ले जाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप उसी के साथियों पर लग रहा है। हत्या का कारण लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। शव को देखकर लग रहा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।बताया जाता है कि शहर के निम्निपार मुहल्ले का रहने वाला नारायण राजपूत (28) वर्ष पुत्र बच्ची लाल शटरिंग बनाने का काम करता था। घर से बुलाकर ले गए थे दो साथी    रविवार सुबह उसके साथी विजय और प्रकाश उसे घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव कच्चे तालाब के पास रेल पटरी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके घर न लौटने पर परिवार वाले तलाश करने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात परिवार वालों को शव ...
बांदा में संदिग्ध हालात में युवक का फांसी पर लटकता शव मिला

बांदा में संदिग्ध हालात में युवक का फांसी पर लटकता शव मिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की ओरन पुलिस चौकी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। यह शव सुबह करीब 6 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से निकला था दुकान खोलने की बात कहकर   बताया जाता है कि मृतक युवक का नाम लाला अनुरागी (32) पुत्र स्व. गोविंद अनुरागी है। वह रोज की तरह घर से तैयार होकर दुकान खोलने गया था। उसकी इलैक्ट्रानिक की छोटी सी दुकान थी। इसी दुकान से परिवार का रोजी-रोटी चलती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में डीएम की चौखट पर खाली घड़े-बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाएं, नारेबाजी-प्रदर्शन...
बांदा में साली को बचाने के चक्कर में चली गई जीजा की जान

बांदा में साली को बचाने के चक्कर में चली गई जीजा की जान

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन कालोनी के दरवाजे में करंट फैल गया। गृहस्वामी और उसकी साली वहीं मौजूद थे। साली ने जैसे ही दरवाजा पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी चीख निकल गई। इंगुवा गांव में रहने वाले सुमेर (33) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कालोनी मिली थी। उसी कालोनी का निर्माण कार्य चल रहा था। गेट में करंट आने से हादसा  सलेब पड़ना अभी बाकी है। मंगलवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे। परिवार के लोग वहीं खड़े थे। सुमेर की साली रानी (16) निवासी रैपुरा (चित्रकूट) भी वहां आई हुई थी। बताते हैं कि लोहे के दरवाजे में अचानक वहां से निकली बिजली की डोरी छूने से करंट फैल गया। रानी ने जैसे ही दरवाजा छुआ वह करंट की चपेट में आकर चीख पड़ी। साली को बचाने के प्रयास में जीजा सुमेर ने दरवाजा को पकड़कर हटाना चाहा। बताते हैं कि रानी ...
बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर पुरवा के समीप एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इस मामले को सड़क हादसा करार दे रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नरैनी के शंकर पुरवा के पास पड़ा मिला शव, गंभीर चोटों के निशान   कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के करौला पुरवा निवासी भारत (35) पुत्र गप्पू मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी सुनैना को लेकर तेरा गांव उपचार कराने गया था। पत्नी का उपचार कराने के बाद भारत पत्नी को लेकर नरैनी आया। वहां नरैनी से पत्नी को टेंपो में बैठाकर घर भेज दिया। इसके बाद पत्नी सुनैना घर पहुंच गई, जबकि बाद में घर आने की बात कहने वाला भारत नहीं पहुंचा। येे भी पढ़ेंः&n...
बांदा में एफसीआई गोदाम के पीछे फंदे पर लटकता मिला हमीरपुर केे युवक का शव

बांदा में एफसीआई गोदाम के पीछे फंदे पर लटकता मिला हमीरपुर केे युवक का शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जनपद हमीरपुर के किसवाही गांव में रहने वाले युवक का शव मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरामुगली गांव के समीप बने एसफसीआई गोदाम के पास पेड़ में गमछे के सहारे फांसी पर लटका पाया गया। दुर्गंध आने पर लोगों को जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसवाही गांव निवासी गोरेलाल (30) की पत्नी की हाल ही में मृत्यु हो गई थी। वह बीमार रहती थी। पत्नी की मौत के बाद तेरहवीं संस्कार करने के बाद एक सप्ताह पहले युवक अपने घर से पालीथिन में अपने कपड़े लेकर निकल आया था। परिवार के लोग कर रहे थे तलाश   इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिवार के लोग खोजबीन करते रहे। सोमवार की सुबह गोरेलाल का शव मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरामुगली गांव के पास बने एफसीआई गोदाम के पीछे बबूल के पेड़ में गमछे के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। शव को देखकर ऐस...
कानपुर में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों-ग्रामीणों ने लगाया जाम

कानपुर में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों-ग्रामीणों ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दो दिन पूर्व ड्यूटी पर चकरपुर जाने के लिए निकले युवक का शव तीसरे दिन सोमवार को गांव के ही पास गैस प्लांट के पीछे बरामद हुआ। शव पर साइकिल पड़ी हुई थी। सिर में गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजन भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया है। महानगर के सचेंडी थानांतर्गत हीरापुर निवासी वीर सिंह (22) चकरपुर में एनटीपीसी के ठेकेदार के साथ सहायक के तौर पर काम करता था। परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट   शनिवार की सुबह रोज की तरह वीर सिंह अपनी ड्यूटी चकरपुर जाने के निकला। देर शाम हो जाने के बावजूद जब वीर सिंह अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होन...
बांदा में नहाते वक्त तालाब में डूबा युवक, तलाश में पुलिस ने डलवाए जाल-गोताखोर भी उतारे

बांदा में नहाते वक्त तालाब में डूबा युवक, तलाश में पुलिस ने डलवाए जाल-गोताखोर भी उतारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक युवक नहाते समय तालाब में डूब गया। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर से उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को उतारा, साथ ही तालाब में जाल भी डलवाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पुलिस ने डलवाया जाल, गोताखोर उतारे  बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मियांबरौली गांव में रहने वाला सानू पटेल (23) पुत्र देवकुमार शुक्रवार दोपहर को गांव के तालाब में नहाने गया था। कुछ और लोग भी तालाब में नहा रहे थे। नहाते समय सानू गहरे पानी में डूब गया। तालाब में मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तो लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर सानू को पानी में खोजने का प्रयास किया...
बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू से रायपुर जाने के लिए घर से निकला युवक का शव चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में केन नदी से पुलिस ने बरामद किया। सिर और आंख समेत शरीर में चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पूछतांछ की जा रही है। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की हकीकत सामने आएगी। घर से रायपुर जाने के लिए निकला फिर नहीं लौटा   बबेरू कस्बे के भूषण थोक निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र नरोत्तम सिंह एमबीए होल्डर है। वह रायपुर (छत्तीसगढ़) में जॉब करता था। तकरीबन एक वर्ष से वह अपने घर में था। 1 जुलाई को उसने रायपुर जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। देरी से स्टेशन पहुंचने के कारण नीरज की ट्रेन छूट गई। इस पर उसने अपने एक मित्र को फोन कर घर से बाइक लेकर बांदा...