Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भारत

तिरुपति बाला जी के दर्शन को तीसरी बार आज भारत पहुंचेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

तिरुपति बाला जी के दर्शन को तीसरी बार आज भारत पहुंचेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति डेस्कः तिरुपति बाला जी की महिला किसी से छिपी नहीं है। देश ही नहीं विदेशों से भी बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ यहां मत्था टेकने आते हैं। अब आगामी 3 अगस्त को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे प्रभु वेंकेटेश्वर के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनकी तिरूपति मंदिर की यह तीसरी यात्रा है। मंदिर के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि विक्रमिसंघे, उनकी पत्नी और 15 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल यहां से पास में स्थित रेनीगुंटा हवाईअड्डा पर 2 अगस्त की शाम पहुंचेंगे। वे लोग सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री 3 अगस्त को पूजा अर्चना करेंगे। इससे पहले वह  तिरूपति मंदिर के 2002 और 2016 में भी दर्शन कर चुके हैं।  ...
भारत की महिला हाकी टीम ने इटली को 3-0 से हराया

भारत की महिला हाकी टीम ने इटली को 3-0 से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः महिला हाकी विश्व कप के प्लेऑफ मुकाबले में भारत की टीम ने इटली को 3-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही अब भारतीय हाकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब 2 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला आयरलैंड की टीम के साथ होगा। इस मैच में वंदना कटारिया के 2 और लालरेमसियामी के 1 गोल की बदौलत भारत ने ये ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने अच्छी ही की थई लेकिन भारतीय महिलाओं ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए नौवें मिनट में इटली के बॉक्स में जाकर पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। वो गोल नहीं कर पाई। भारत को तुरंत कॉर्नर मिला और लिलिमा मिज की मदद से लालरेमसियामी ने गोल कर दिया।  ...
स्पाइक मिसाइल की खरीद पर फिर विचार करेगा भारत

स्पाइक मिसाइल की खरीद पर फिर विचार करेगा भारत

दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः  दुनिया की ताकतवर मिसाइलों में एक स्पाइक मिसाइल की खरीद के बारे में भारत एक बार फिर सोचेगा। इस मिसाइल से पाकिस्तान के खिलाफ देश को टैंकरोधी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की जरूरतों को देखते हुए यह फैसला इसी साल लिया जा सकता है। राफेल के इजरायल स्थित दफ्तर के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि भी की है। इन मिसाइस के मिलने से भारत की सैन्य क्षमता में और बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसकी खरीद पर भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है।...