Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

खास खबर : सपा सांसद के एक बयान से यूपी की सियासत में हलचल, बोले-देश को मायावती की जरूरत

खास खबर : सपा सांसद के एक बयान से यूपी की सियासत में हलचल, बोले-देश को मायावती की जरूरत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के एक बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। बर्क ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ करते हुए कहा है कि आज देश को उनकी जरूरत है। उनके बयान को सपा से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। सपा सांसद के इस बयान से यूपी की सियासत में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसे मुस्लिम वोटरों की सपा से नाराजगी के रूप में भी देखा जा रहा है। आपको बताते चलें कि इससे पहले पश्चिमी यूपी के सहारनपुर के इमरान मसूद और आजमगढ़ से गुड्डू जमाली बसपा में जा चुके हैं। बर्क के बयान के निकाले जा रहे कई मायने अब इसके बाद बर्क के बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी हलचल तेज हो गई है। सांसद बर्क ने यहां तक कहा है कि देश को मायावती की जरूरत है। उन्होंने अपनी कौम के लिए बहुत काम किए हैं। बर्क ने बयान दिया है कि मायावती ने मुसलमानों के लिए काफी...
बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में केन नदी किनारे एक विचित्र भेड़िए जैसे जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। हिम्मत से काम लेते हुए किसान करीब 30 मिनट तक इस जानवर से लड़ता रहा। वह भिड़ा रहा। आखिरकार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जंगली जानवर को मार डाला। तब किसान की जान बची। जानवर के पंजे लगने से घायल युवा किसान को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण न पहुंचते तो जा सकती थी किसान की जान घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कस्बा के छनिहा डेरा से जुड़ी है। बताते हैं कि वहां रहने वाला किसान दयाराम (35) सोमवार को कचरा बस्ती में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में केन नदी के पास जंगली जानवर (करैच) ने दयाराम पर अचानक अटैक कर दिया। दयाराम मदद को शोर मचाते हुए जानवर से भिड़ गया। बताते ...
Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख

Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक धोखेबाज ने शादी डॉटकाम के जरिए छत्तीसगढ़ की एक तलाकशुदा महिला से दोस्ती कर उसे बड़ा धोखा दिया। उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर लखनऊ बुलाकर नाका के होटल में ठहराया भी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने महिला की अश्लील आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए वसूले। इतना ही नहीं दुष्कर्म से महिला के गर्भवती होने पर उसका तीन बार गर्भवात भी कराया। महिला का तो यह भी आरोप है कि आरोपी के रिश्तेदारों ने भी उससे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए रुपए वसूले। हालांकि, पूरा मामला जांच के दायरे में है। पुलिस सच्चाई का पता लगा रही है। लखनऊ के नाका थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट लिख ली गई है, लेकिन जांच के बाद ही सच्चाई का खुलासा होगा। छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला का कहना है ...
यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ

यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना काल में स्कूल फीस को लेकर अभिभावकों के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है। बच्चों की 15 फीसद फीस माफ करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, कोरोना काल में ली जा रही स्कूल फीस के विनियामन को लेकर कई अभिभावकों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि वर्ष 2020-21 में राज्य के सभी स्कूलों में वसूली गई कुल फीस का 15 प्रतिशत माफ किया जाएगा। हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी स्कूलों को लेकर यह आदेश जारी किया है। वर्ष 2020-2021 के लिए जारी हुआ आदेश हाईकोर्ट ने यह आदेश सत्र 2020- 21 के लिए जारी किया है। वहीं स्कूल छोड़ चुके छात्रों को 15 फीसद फीस स्कूलों को वापस करनी होगी। यह आदेश चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस जेजे मुनीर की डिवीजन बेंच ने दिया है। बताते चलें कि स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हाईकोर्ट का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है। इससे लाखो...
Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-कालिंजर मार्ग पर सौता के पास तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। इससे बोलेरो सवार महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल लाया गया है। हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं। कानपुर के विधूना थाना के खंडेश्वर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग बोलेरो से रीवा के चुरहट एक तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। बांदा-कालिंजर रोड पर हुआ हादसा बताते हैं कि रास्ते में चालक को मोड़ पर झपकी आ गई। इससे बोलेरो पलट गई। बोलेरो सवार गगन सिंह की गोलिनी सिंह (28), प्रीति पत्नी दुर्गेश, सोनी पत्नी बृजेंद्र, विटोल सिंह पत्नी चंद्रपाल और चालक बलराम सिंह घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी ले जाया गया। हादसे में 7 साल की परी और 10 साल का शिवांशु बाल-बाल बचे हैं। गोलिनी, प्रीति और सोनी को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है। डाक्टरों का कहना है कि...
सजा काट रहे MLA कुलदीप सेंगर को जमानत 

सजा काट रहे MLA कुलदीप सेंगर को जमानत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Kuldeep Sengar Interim Bail दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे भाजपा से निष्काषित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली है। पूर्व विधायक सेंगर ने अपनी बेटी की शादी (8 फरवरी) में शामिल होने के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत मांगी थी। उनके वकील ने कहा कि शादी की रस्में 18 जनवरी से शुरू होनी हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने पूर्व विधायक को दो महीने के लिए जमानत दी है। बताते चलें कि 2017 में उन्नाव के माखी में हुए दुष्कर्म के मामले में विधायक कुलदीप सेंगर सजा काट रहे हैं। https://samarneetinews.com/folk-singer-neera-chhantyal-died-in-a-plane-crash-was-going-to-attend-program-in-pokhara/ ये भी पढ़ें : तंग न कर ऐ जिंदगी तेरी कसम..स्टेटस लगाकर युवक ने चुनी मौत   ये भी पढ़ें : UP : बर्फीली हवाओं से कांपा ...
तंग न कर ऐ जिंदगी तेरी कसम..स्टेटस लगाकर युवक ने चुनी मौत

तंग न कर ऐ जिंदगी तेरी कसम..स्टेटस लगाकर युवक ने चुनी मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक युवक ने व्हाट्सअप स्टेटस लगाकर सुसाइड कर ली। युवक ने स्टेटस पर लिखा तंग न कर ऐ जिंदगी तेरी कसम हर जगह से हारा हूं मैं। जानकारी के अनुसार युवक मूलरूप से जालौन का रहने वाला था और इस समय हमीरपुर में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। वह मोबाइल नेटवर्क कंपनी में काम किया करता था। पुलिस का कहना है कि युवक जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के खरका गांव का रहने वाला था। घटना की वजह तलाशने में जुटी पुलिस युवक का नाम प्रद्युम्न (22) था। इस समय हमीरपुर के मोहल्ला रहुनिया धर्मशाला में सत्यदेव द्विवेदी के मकान में किराए पर रह रहा था। सुबह 8 बजे करीब उसने घर की छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई पुनीत का कहना है कि बीती शाम उसकी अपने भाई से फोन पर काफी देर तक बात होती रही थी। हालांकि, ऐसी कोई बात नहीं समझ आई कि वह सुसाइड कर सकता है। को...
UP : बर्फीली हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, आगरा सबसे ठंडा, झांसी-उरई भी..

UP : बर्फीली हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, आगरा सबसे ठंडा, झांसी-उरई भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बर्फीली हवाओं से उत्तर प्रदेश के कई इलाकें कांप उठे हैं। खासकर पश्चिमी यूपी में ठंड से हाल बेहाल हो गया है। वहीं आगरा में तापमान सबसे कम 3.8 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश का यह हिस्सा गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में है। कुछ इलाकों में रविवार को पारा जबरदस्त ढंग से नीचे रिकार्ड किया गया। आगरा में पारा 3.8 डिग्री न्यूनतम रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक ठंड रहेगी। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी सूचना के अनुसार अलीगढ़ में रविवार को 5.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ। वहीं मेरठ में रविवार को न्यूनतम 5.3 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 4.5, उरई में 5.2 और झांसी में भी ...
Banda : पुलिया से टकराई कार, कानपुर के 5 लोग समेत कई घायल

Banda : पुलिया से टकराई कार, कानपुर के 5 लोग समेत कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के पटकापुर के रहने वाले अमन (25) पुत्र श्रीचंद्र, छोटा अमन (20) पुत्र रविंद्र गुप्ता, विराज (19) पुत्र गोपाल निवासी नवाबगंज कानपुर, मौसम (19) पुत्र संतोष कटेरिया सीटीआई महादेवनगर, कानपुर आज अपनी कार से मध्य प्रदेश के गोड़िया गांव जा रहे थे। रास्ते में बांदा के नगनेधी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पैलानी और नरैनी में भी हादसे इसपर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से घायल मौसम और अमन की हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, उधर, पैलानी थाना क्षेत्र...
UP : मायावती का ऐलान, अब सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे, कहा- EVM से हो रहीं गड़बड़ियां

UP : मायावती का ऐलान, अब सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे, कहा- EVM से हो रहीं गड़बड़ियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mayawati Birthday आज अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा या विधानसभा चुनावों में अब बसपा किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि बसपा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी। मायावती ने यह भी कहा कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा। आरोप लगाया कि EVM की गड़बड़ी से सारा खेल बिगड़ रहा मायावती ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की वजह से सारा खेल हो रहा है। दरअसल, आज रविवार को लखनऊ में मायावती मीडियाकर्मियों से वात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जातिवादी और संकीर्ण ताकतें साम-दाम और दंड भेद से बसपा को सत्ता से दूर करने में जुटी हैं। कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोगों को ...