Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Video Viral : पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत, वीडियो वायरल-गिरफ्तार

Video Viral : पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत, वीडियो वायरल-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिता की बाइक पर बैठी युवती से सरेआम एक गुंडे ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। वीडियो में एक गुंडा किस्म का युवक दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर युवती से अश्लील हरकतें करता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने तत्काल अधीनस्थों को एक्शन लेने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। उसके खिलाफ पुलिस खुद मुकदमा लिखा और उसे जेल भेजा जा रहा है। दरअसल, नरैनी थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति अपनी बाइक में पेट्रोल डलाने पहुंचे। बाइक पर उनकी बेटी और एक बच्चा बैठा था। वहीं एक युवक ने बाइक के बराबर से पीछे की ओर जाते समय युवती से अश्लील हरकत कर डाली। साथ में एक युवक स्कूटी लेकर भी दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बताते हैं...
जय हिंद : दूल्हा-दुल्हन ने विदाई से पहले फहराया तिरंगा, दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश

जय हिंद : दूल्हा-दुल्हन ने विदाई से पहले फहराया तिरंगा, दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कर देने वाला एक अनोखा मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर वैवाहिक बंधन में बंधे दूल्हा-दुल्हन ने विदाई से पहले राष्ट्र ध्वज फहराया। तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रीय पर्व मनाया। सभी को अनोखे अंदाज में देश भक्ति-राष्ट्र प्रेम का संदेश भी दिया। दरअसल, कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले लोकेश बांदा के गायत्रीनगर की रहने वाली रिषा से वैवाहिक बंधन में 25 जनवरी को बंधे। विवाह की सभी रस्में शहर के एक मैरिज लान में संपन्न हुईं। वर लोकेश के पिता श्याम और वधू के पिता रामबाबू गुप्ता की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सभी रस्मों को पूरा किया। अगले दिन यानी 26 जनवरी को मैरीन लान में ही पहले तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए। दोनों का कहना था कि यह दिन उनके लिख खास यादगार रहेगा। ऐसे में वह राष्ट्रीय ...
गुड बाॅय का Status लगाकर फांसी पर झूला छात्र, महिला ने भी कर ली सुसाइड..

गुड बाॅय का Status लगाकर फांसी पर झूला छात्र, महिला ने भी कर ली सुसाइड..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में 12वीं के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने whatsapp पर गुडबाय का स्टेट्स भी लगाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमीरपुर का रहने वाला वाला था छात्र मरने वाला छात्र मूलरूप से हमीरपुर जिले का रहने वाला था, जो बांदा के सेढ़ू तलैया इलाके में कमरा लेकर किराए पर रह रहा था। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के सिसोलर क्षेत्र के बैजेमऊ गांव के रहने वाले आशीष करन (17) पुत्र रामकरन ने फांसी लगा ली। अहमदाबाद में रहने वाले उसके पिता ने छात्रा को फोन किया तो रिसिव नहीं हुआ। उन्होंने तिंदवारी रोड पर रहने वाले एक रिश्तेदार को जानकारी दी। तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। बताते हैं कि मृतक छात्र आशीष डीएवी इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। परि...
बांदा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, बुंदेलखंड के लिए वरदान हो सकता है मोटा अनाज

बांदा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, बुंदेलखंड के लिए वरदान हो सकता है मोटा अनाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित 8वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को मोटे अनाज की पैदावार बढ़ानी चाहिए। विश्ववद्यालय में 8वां दीक्षांत समारोह आयोजित मोटा अनाज बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में मोटे अनाज की मांग तेजी से बढ़ रही है। विदेशों में मोटे अनाज उत्पादन वाले किसानों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मोटे अनाज का उपयोग विभिन्न व्यंजनों में ज्यादा करना चाहिए। राज्यपाल ने 8वें दीक्षांत समारोह में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए कामदगिरि नंदी-नंदिनी अभ्यारण्य का उद्घाटन भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाकृअप, नई दिल्ली के पूर्व महानि...
Breaking : बांदा में बाइक एजेंसी में आग, 10 बाइकें जलीं-छह लोग बाल-बाल बचे

Breaking : बांदा में बाइक एजेंसी में आग, 10 बाइकें जलीं-छह लोग बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा कस्बे में नेशनल हाइवे के किनारे स्थित एक बाइक एजेंसी में बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। एजेंसी की उपरी मंजिल में कुछ लोग फंस गए। दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। फंसे हुए लोगों को भी बाहर निकाला। यह घटना अतर्रा के आजादनगर मोहल्ले में सांई मोटर्स में देर रात हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एजेंसी में खड़ी 10 बाइकें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि आग के धुंए से ऊपरी मंजिल में रहने वाले लोगों को आग का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस व आसपास के लोगों को जानकारी दी। ऊपरी मंजिल में किराए पर रहने वाले 3 आयुर्वेदिक कालेज के छात्र और मकान मालिक गिरीश चौरिहा, उनकी पत्नी कालिन्द्री देवी, बहू आरती को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये भी पढ़ें : 10 Photos : बांदा में धूमधाम से मना गणत...
10 Photos : बांदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय पर्व की रही धूम

10 Photos : बांदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय पर्व की रही धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज पूरे देश में 74वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भी यह राष्ट्रीय पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन्स में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। आयुक्त आरपी सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा ने अपने-अपने कैंप कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पुलिस लाइन में मौजूद रहे। पुलिस लाइन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने परेड के आयोजन की प्रशंसा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों में अशोक तिवारी, चिन्तामणि, रामबिहारी, विजय कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। अस्पताल एवं अतिथि ग्रह में और अधिक सुविधा के लिए 10 लाख की सहायता की घोषणा की। अखंड हिन्द फौज के छात्रों द्वारा ...
जलयोद्धा उमाशंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड, पढ़िए ! क्या रही उनकी प्रतिक्रिया..

जलयोद्धा उमाशंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड, पढ़िए ! क्या रही उनकी प्रतिक्रिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जखनी गांव के जल योद्धा उमाशंकर पांडेय को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। सूखे से जूझने वाले बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे देश को उमाशंकर पांडेय ने खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़ का मंत्र देकर इस आपदा से निपटने के लिए एक नई दिशा दी। सामुदायिक सहभागिता से श्री पांडे ने जल संरक्षण की दिशा अभूतपूर्व कार्य किए हैं। समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वह प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित नीति आयोग की भू-जल संरक्षण समिति में सदस्य हैं। इस सम्मान को लेकर जब उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार के आभारी हैं। कहा कि यह उनके द्वारा 30 साल से निस्वार्थ भाव से किए कार्य का प्रतिफल है। दरअसल, जल संरक्षण के लिए श्री पांडे ने बड़ा काम किया है। उन्होंने परंपरागत विधि से बिना किसी की सहायता लिए ‘खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़’ को सार्थक करते हुए जल संर...
Banda : अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

Banda : अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बांदा के राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। स्कूल में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की आत्मा ‘मतदान’ की मोहर की आकृति बनाई। इसके बाद अनिवार्य रूप से मतदान की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। यह हमारा राष्ट्रीय धर्म है। देश के प्रति हम सभी का कर्तव्य भी है। इस मौके पर शिक्षिका नीलम ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अलग-अलग ढंग से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में राखी प्रथम, कोमल द्वितीय, वैष्णवी ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में राखी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, अभि...
बांदा में BJP संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने MLC चुनावों की तैयारी देखी

बांदा में BJP संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने MLC चुनावों की तैयारी देखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में होने वाले शिक्षक/स्नातक खंड क्षेत्र के होने वाले चुनावों की तैयारियों में बीजेपी संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के ताबतोड़ दौरे जारी हैं। आज संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह बांदा और चित्रकूट में रहे। बांदा में उन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की। संगठन पदाधिकारियों को दिए निर्देश बैठक में प्रयागराज-झांसी शिक्षक विधान परिषद चुनाव के निमित्त बांदा, महोबा जिलों के जनप्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक, मतदान केंद्र संयोजकों व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनको संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने बूथस्तर पर चुनावों को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को पूरी तरह से एक्टिव मोड पर रहना है। इन चुनावों में पार्टी की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित करनी है। ...
बांदा में गाजे-बाजे के साथ निकली साईं पालकी यात्रा

बांदा में गाजे-बाजे के साथ निकली साईं पालकी यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में कैलाशपुरी स्थित शिव साईंधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर आज भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर भजन-कीर्तन किए। जगह-जगह पर पालकी यात्रा का स्वागत हुआ। भक्तों ने किया भजन-कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण के बाद पालकी यात्रा का समापन साईं मंदिर में लौटकर हुआ। कन्या भोज के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पंकज उर्फ बबलू महाराज ने बताया कि साईं बाबा की कृपा से हर साल वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। पालकी यात्रा में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्रोफेसर लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, बबलू खन्ना, प्रेम, सोनू श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शुभम, संकल्प, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : रामचरित मानस : अखिलेश यादव भी ...