Tuesday, February 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..?

चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशों के बावजूद बांदा में अतिक्रमणकारी नियम-कानून को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। बांदा विकास प्राधिकरण के ठीक सामने सड़क पर बनीं अवैध दुकानें पूरी सरकारी व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही हैं। लोगों में चर्चा है कि एक स्थानीय नेता और अधिकारी का इन दुकानों को संरक्षण है। यही वजह है कि इन सील दुकानों को गुपचुप खुलवाकर पक्का निर्माण करा दिया गया। नियम-कानून को मुंह चिढ़ा रहीं अतिक्रमण कर बनीं दुकानें इतना ही नहीं सड़क पर जीना लगवाकर रास्ता भी दिलवाया गया। एक प्रशासनिक अधिकारी की दिलचस्पी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। इसी वजह से दुकानों के खिलाफ एक्शन नहीं हो रहा है। पूरा मामला बीडीए की अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत की पोल खोल रहा है। बिना नक्शा पास दुकानों का सड़क से रास्ता बताते चलें कि बांदा विकास प्राधिकरण के ठ...
Banda : बाहर सील-अंदर निर्माण ! ग्रीन बेल्ट पर बना अस्पताल

Banda : बाहर सील-अंदर निर्माण ! ग्रीन बेल्ट पर बना अस्पताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत और स्थानीय नेताओं की शह पर बड़ा मामला सुर्खियों में है। करीब 3 साल पहले ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से बनाए जा रहे अस्पताल भवन को तत्कालीन तेज तर्रार अधिकारियों ने सील कर दिया था। तत्कालीन बीडीए सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल ने 2020 में ग्रीन बेल्ट पर बने इस व्यवसायिक अस्पताल भवन पर छापा मारा। जांच-पड़ताल की गई थी। तत्कालीन बीडीए अधिकारियों ने की थी सीलिंग की कार्रवाई फिर बिना नक्शा पास ग्रीन बेल्ट पर व्यवसायिक भवन को सील कर दिया। सीलिंग की यह कार्रवाई काफी चर्चा में रही थी। अस्पताल भवन बनवाने वालों ने राजनीतिक पहुंच भिड़ाई। लेकिन अधिकारियों की दृढ़ इच्छा शक्ति के सामने बात नहीं बनी। पर्दे डालकर भीतर ही भीतर करा रहे निर्माण को लेकर चर्चाएं जानकारों का कहना है कि फिर अधिकारियों का तबादला हुआ तो नए अधिकार...
Breaking : पत्नी से नोक-झोंक, वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत

Breaking : पत्नी से नोक-झोंक, वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय ने जहर खाकर जान दे दी। वजह उसकी पत्नी से नोक-झोंक हो गई थी। आए दिन पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने आखिरकार अपनी जान दे दी। हालांकि, जहर खाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में बनी थी पारिवारिक कलह जानकारी के अनुसार जसपुरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (40) जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय थे। वह शहर के तुलसीनगर मुहल्ले में रहते थे। बीती शाम ड्यूटी करके घर लौटे। वहां पत्नी से विवाद हो गया। पारिवारिक कलह से परेशान आकर उन्होंने जान दे दी। पत्नी पूजा ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गए हैं। यह जानकारी मृतक के साढ़ू कृष्णदत्त की ओर से दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल...
पोल खुली : बांदा शहर में ओवरलोड बालू लदा ट्रक मंदिर पर पलटा, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां

पोल खुली : बांदा शहर में ओवरलोड बालू लदा ट्रक मंदिर पर पलटा, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के धड़ल्ले से चलने की 'समरनीति न्यूज' की खबर सच साबित हुई। बीती देर शहर के कालूकुआं चौराहे पर बालू लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक चौराहे पर बने हनुमान मंदिर पर पलटा। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं। बजरंग दल के लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर खनिज विभाग, आरटीओ विभाग और पुलिस मिलीभगत की पोल भी खुल गई। पुलिस ने भी माना ओवरलोड बालू लदा ट्रक उधर, सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने स्वीकारा कि बालू लदा ट्रक ओवरलोड था और नो इंट्री के समय शहर में घुसा। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों की खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बताते चलें कि जिले में आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत से ओवरलोडिंग जारी है। बालू और ...
बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में बच्चों ने सीखा योग से कैसे दूर करें रोग..

बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में बच्चों ने सीखा योग से कैसे दूर करें रोग..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ बिहार में बच्चों ने योग की बारीकियां सीखीं। साथ ही योग की महत्ता और उसके फायदे भी जाने। यह भी सीखा कि योग से रोगों को कैसे दूर करें। 21 मई से चल रहे योगा समर कैंप में लगातार बच्चे योग सीख रहे हैं। बीपीएम एकेडमी के प्रबंधक अंकित कुशवाह की उपस्थिति में यह विशेष शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सहयोग से हुआ। साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन आज आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो रहा है। उत्तर प्रदेश मध्य जोन के प्रभारी सजल कुमार रेंडर के नेतृत्व में आज शिविर हुआ। इसमें मंडल कोऑर्डिनेटर की उपस्थिति में पुरुषोत्तम सिंह योग प्रशिक्षक ने योग कराया। इस दौरान शिथलीकरण के तहत ग्रीवा चालन, कटि चालन, घुटना संचलन, आसनों में ताड़ा...
बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पहले झांसी में मां पीतांबरा के दरबार में टेका मत्था

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पहले झांसी में मां पीतांबरा के दरबार में टेका मत्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी/बांदा : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बुंदेलखंड दौरे पर हैं। उन्होंने पहले झांसी में मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका। दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बांदा के लिए रवाना हुए। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित भक्तों की आस्था का केंद्र दतिया माई के मंदिर में पहुंचकर वह धन्य हो गए हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन में लेंगे हिस्सा आध्यात्मिक संचेतना से छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध अलौकिक शक्ति पीठ बगलामुखी मंदिर में डिप्टी सीएम श्री पाठक रुके भी। उन्होंने कहा कि माँ पीताम्बरा के दर्शन करना उनका सौभाग्य है। इसके बाद वह बांदा के लिए रवाना हो गए। बांदा में पंडित जेएन कालेज मैदान में डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर उतरा। वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बताते चलें कि आज डिप्टी सीएम बांदा में आयोजित प्रबुद्धजनों क...
माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन..

माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड के 32 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा से वह बेचैन है। जेल सूत्र बताते हैं कि माफिया इसके बाद से खामोश है और ज्यादातर बातों का जवाब इशारों में ही दे रहा है। जेल सूत्रों का यह भी कहना है कि माफिया की रातें करवटें बदलती कट रही हैं। बांदा में माफिया मुख्तार, चित्रकूट में बहू उधर, चित्रकूट जेल में बंद मुख्तार की बहू निखत बानो भी ससुर को सजा होने के बाद से गुमशुम है। निखत ने पहले भीषण गर्मी बताते हुए कूलर की मांग की थी। मगर अब वह कूलर के लिए नहीं कह रही है। जेल में दो रातों से करवटें बदल रहा जेल सूत्रों का कहना है कि वाराणसी के अवधेश राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने के बाद माफिया मुख्तार की नींद उड़ गई है। रात में उसने बेमन एक रोटी खाई और फिर माथे पर हाथ धरे तन्हाई बैरक में रातभर करवटें बदल...
Banda : हादसे में दो दोस्तों की मौत, महोबा जा रहे थे दोनों..

Banda : हादसे में दो दोस्तों की मौत, महोबा जा रहे थे दोनों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा : खड़े ट्रक में बाइक घुसने से उसपर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों दोस्त अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच मंगलवार शाम को बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गए। मरने वाले युवक महोबा जिले के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार महोबा के शेखनपुरा मोहल्ले के रहने वाले दीपक वाल्मिकी (22) नगर पालिका महोबा में स्थाई सफाईकर्मी थे। महोबा के रहने वाले थे दोनों वह अपने दोस्त महोबा के ही राठ चुंगी के कौशल (22) के साथ अपने जीजा की अंत्येष्टि में शामिल होने बांदा के अतर्रा गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा विकास प्राधिकरण के सामने इस प्रायोजित अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन..? बाजार में भी हालात बदतर यह हादसा मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने ...
बांदा विकास प्राधिकरण के सामने इस प्रायोजित अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन..? बाजार में भी हालात बदतर

बांदा विकास प्राधिकरण के सामने इस प्रायोजित अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन..? बाजार में भी हालात बदतर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिर्फ विकास प्राधिकरण के सामने ही बिना नक्शा बनीं दुकानों के लिए सड़क से लोहे की सीढ़ियां नहीं लगाई गई हैं, बल्कि बाजार में भी कई जगहों पर ऐसा है। इससे साफ है कि यह एक प्रायोजित अतिक्रमण है, जो बिना बीडीए की सहमति के नहीं हो सकता। ऐसे में एक तरफ शहर के सौंद्रीयकरण की बात चल रही है। वहीं दूसरी ओर बीडीए की रजामंदी से फैला अतिक्रमण इस पहल को ग्रहण लगा रहा है। विभाग की कारगुजारी इस समय सिर चढ़कर बोल रही हैं। बिना नक्शा पास कराए कई ऊंची बिल्डिंग खड़ी हैं। कई सील होने के बाद गुपचुप ढंग से खुल गई हैं। सील होने के बाद गुपचुप ढंग से खुल रहीं दुकानें और भवन कई ऐसी दुकानें हैं जिनको सील किया गया और फिर बिना कार्रवाई के खोल दिया गया। कुछ दुकानें बांदा विकास प्राधिकरण के ठीक सामने भी स्थित हैं, जो विभागीय हीलाहवाली का एक बड़ा जीता-जागता उदाहरण हैं। इन दुकान...
उलझी गुत्थी : बांदा में मिले कौशांबी के रहने वाले पति-पत्नी के शव, रहस्य गहराया

उलझी गुत्थी : बांदा में मिले कौशांबी के रहने वाले पति-पत्नी के शव, रहस्य गहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कौशांबी जिले के रहने वाले पति-पत्नी के शव मिलने से गुत्थी उलझ गई है। दोनों के शवों के पास सल्फास के पाउच उनके सुसाइड करने की ओर इशारा कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि दोनों बांदा के इस इलाके में कैसे पहुंचे। उन्होंने सुसाइड की है या किसी ने जहर देकर मारा है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। एसपी अभिनंदन ने जल्द से जल्द घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कमासिन क्षेत्र में मिले दोनों के शव जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम जग्ऊ टोला के नट बाबा नामक स्थान पर आज सुबह मिले अज्ञात शवों की पहचान हो गई है। दोनों पति-पत्नी थे। मरने वाले युवक का नाम रामबाबू (35) है। वहीं युवती का नाम लक्ष्मी (32) है जो मृतक की पत्नी हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर छानबीन की थी। शवों के पास सल्फास के पाउच पड़े मिले थे। इससे अंदेश...