Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

उलझी गुत्थी : बांदा में मिले कौशांबी के रहने वाले पति-पत्नी के शव, रहस्य गहराया

Mystery entangled : Dead bodies of husband and wife living in Kaushambi found in Banda, mystery deepens

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कौशांबी जिले के रहने वाले पति-पत्नी के शव मिलने से गुत्थी उलझ गई है। दोनों के शवों के पास सल्फास के पाउच उनके सुसाइड करने की ओर इशारा कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि दोनों बांदा के इस इलाके में कैसे पहुंचे। उन्होंने सुसाइड की है या किसी ने जहर देकर मारा है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। एसपी अभिनंदन ने जल्द से जल्द घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

कमासिन क्षेत्र में मिले दोनों के शव

जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम जग्ऊ टोला के नट बाबा नामक स्थान पर आज सुबह मिले अज्ञात शवों की पहचान हो गई है। दोनों पति-पत्नी थे। मरने वाले युवक का नाम रामबाबू (35) है।

Mystery entangled : Dead bodies of husband and wife living in Kaushambi found in Banda, mystery deepens

वहीं युवती का नाम लक्ष्मी (32) है जो मृतक की पत्नी हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर छानबीन की थी। शवों के पास सल्फास के पाउच पड़े मिले थे। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने सल्फास खाकर जान दी है।

Mystery entangled : Dead bodies of husband and wife living in Kaushambi found in Banda, mystery deepens

बताया जाता है कि दोनों शवों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई है। कमासिन थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। एसओ ने कहा कि मृतकों के घरों पर सूचना भिजवा दी है। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर दोनों की मौत की वजह क्या है। वे यहां कैसे पहुंचे और किस वजह से उन्होंने सुसाइड की।

ये भी पढ़ें : पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया और फिर..

ये भी पढ़ें : चित्रकूट में चाची ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, खुद बताई हत्या की यह वजह..