Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हादसे में मौत

Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की जहां ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पंजाब में कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने बांदा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। दोनों हादसों से परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बबेरू में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी सौरभ निषाद (20) अपने पिता के साथ ठेकेदारी का काम देखते थे। मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोलाकलां गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। पंजाब में हुआ था हादसा, एंबुलेस से.. वहीं दूसरी ओर बिसंडा क्षेत्र के कैरी गांव के...
ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में आपरेशन मुस्कान के तहत स्कूली बेटियों को आज जागरुक किया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट, एसजेपीयू, महिला शक्ति केंद्र, महिला कल्याण अधिकारी व जन साहस संस्था की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। शहर के अलीगंज में स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को अहम जानकारियां दी गईं। कालेज की छात्राओं को बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, सरकारी हेल्पलाइन नंबर, मानव तस्करी की जानकारी दी गई। खतरे के समय कहां करें काॅल यह भी बताया साथ ही इससे बचाव के तौर-तरीके बताए गए। अभियान के दौरान थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला शक्ति केंद्र से कामिनी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, जनसाहस संस्था से सुशील कुमार, प्रधानाचार्या सविता साहू आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : बांदा DM ने किया निरीक्...
बांदा DM ने किया निरीक्षण, व्यापारी नेता भी रहे मौजूद, पढ़िए खबर..

बांदा DM ने किया निरीक्षण, व्यापारी नेता भी रहे मौजूद, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मुक्तिधाम क्योटरा तथा बाबूलाल व कालूकुआं चौराहों के चौड़ीकरण का काम देखा। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम ने ईओ को मुक्तिधाम में लगी लाइटों को ठीक कराने को कहा। विद्युत शवदाह गृह ठीक कराकर चालू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाबूलाल और कालूकुआं चौराहे के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। व्यापारी नेता ने रखा यह सुझाव कालूकुआं चौराहे के किनारे निर्मित हो रहे मंदिर, नाले का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण को भी देखा। इस दौरान व्यापार मंडल नेता मनोज जैन ने जिलाधिकारी के सामने सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि कालूकुआं चौराहे के बीच में बन रहे प्रतिमा स्थल को ज्यादा चौड़ा कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा SP अभिनंदन ने 23 दरोगाओं के किए तबादले, लापरवाहों को दिखाया पुलिस लाइन्स का रास्ता और.. इससे ...
बांदा में सुरक्षा पखवारा का शुभारंभ, सुरक्षित यातायात के दिए ये टिप्स..

बांदा में सुरक्षा पखवारा का शुभारंभ, सुरक्षित यातायात के दिए ये टिप्स..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा पखवाडा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जागरूकता के लिए वाहनों को दिखाई हरी झंडी ने किया। इस मौके पर बसपा नेता जयराम सिंह, आरटीओ एसडी सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिए परिवहन विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परिवहन विभाग द्वारा सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए गए। कहा कि चार पहिया गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। ये भी पढ़ें : STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और.. साथ ही ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाएं। गलत लेन में न चलें। सड़क पर स्टंट न करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें। ...
STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और..

STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : यूपी एसटीएफ ने बांदा पुलिस की मदद से बड़ी मात्रा में अवैध 1 कुंटल गांजा पकड़ा है। इसे डीसीएम गाड़ी से उड़ीसा सेतस्करी करके बांदा लाया जा रहा था। दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए डीसीएम को भी बरामद किया गया है। आज शाम करीब साढ़े 4 बजे के आसपास बबेरू थाना क्षेत्र में बांदा-कमासिन रोड पर ग्राम मुरवल के पास से एसटीएफ और बांदा पुलिस ने तस्करों को पकड़ा। बांदा एसपी अभिनंदन ने इसकी जानकारी दी है। कबाड़ में छिपाया था 25 लाख का गांजा जानकारी के अनुसार एसटीएफ की प्रयागराज टीम के सीओ नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस की मदद से बरहमपुर उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थों की खेप लेकर डीसीएम नंबर UP15ET2881 से बांदा आ रहे तस्करों को पकड़ा गया। ये भी पढ़ें : खबर का असर : भद्द पिटवाकर बीडीए ने गुपचुप हटवाईं दुकानों की अवैध सीढ़ियां, पढ़िए-चौंकाने वाली खबर.. बताते ह...
बांदा में हादसा : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, वृद्ध महिला की मौत और 6 घायल 

बांदा में हादसा : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, वृद्ध महिला की मौत और 6 घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक हादसे में ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बे की रहने वाली रामश्री (60) अपनी बहन शारदा (45) व भतीजी रेखा (35) के साथ शनिवार को टेंपो में बैठकर पैलानी के पडरी गांव में अपने मायके जा रहीं थीं। घायल जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो पलरी गांव के पास पहुंचा ही था कि बांदा की ओर आए ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। ये भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में बाढ़ का खतरा, गंगा-यमुना में उफान, भारी बारिश का अलर्ट-CM Yogi ने किया निरीक्षण उसमें सवार तीन महिलाओं समेत दोहतरा गांव के कामता प्रसाद (55), अंकुर तिवारी (28), पदारथपुर गांव के अरुण त्रिवेदी (62), चिल्ला के गोपाल निषाद (55) भी गंभीर घायल हो गए। ट...
दिनदहाड़े व्यापारी के मासूम बेटे का अपहरण, फिर दुकानदारों की समझदारी से ऐसे बची जान..

दिनदहाड़े व्यापारी के मासूम बेटे का अपहरण, फिर दुकानदारों की समझदारी से ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। एक व्यापारी के बेटे का अपहरण कर ले जा रहे बदमाश को दुकानदारों ने शक होने पर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। अगर समय रहते दुकानदारों की नजर अपहरणकर्ता पर नहीं पड़ती तो बच्चे को बचा पाना संभव नहीं होता। उधर, पुलिस अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। बहला-फुसलाकर रिक्शे से ले गया युवक जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं तिराहे पर फल व्यापारी हनुमान साहू का बेटा अभिनय साहू (7) शुक्रवार शाम दुकान से कुछ दूरी पर खेल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा : पत्नी से कहा, स्टेशन से रिसिव करा लेना, मगर कुछ ही पल बाद मौत ने ऐसा झपटा कि फिर.. इसी दौरान एक अपहरणकर्ता युवक वहां पहुंचा और बच्चे को बहला-फुसलाकर अप...
बांदा : पत्नी से कहा, स्टेशन से रिसिव करा लेना, मगर कुछ ही पल बाद मौत ने ऐसा झपटा कि फिर..

बांदा : पत्नी से कहा, स्टेशन से रिसिव करा लेना, मगर कुछ ही पल बाद मौत ने ऐसा झपटा कि फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : किसी ने सही कहा है कि मौत का कोई भरोसा नहीं। न जाने कब आ जाए। मुंबई से ट्रेन में सवार होकर बांदा अपने घर लौट रहे राजकुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई से अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन से उन्होंने अपनी पत्नी आशा को फोन करके कहा कि वह ढाई बजे तक बांदा पहुंच जाएंगे। किसी को स्टेशन भेजकर रिसीव करा लेना। इसके बाद फोन काॅल कट हो गई। फिर कुछ देर बाद गश खाकर ट्रेन की बोगी में गिरे राजकुमार कभी नहीं उठे। उनकी मौत की खबर घर पहुंची। पड़ोसी यात्री ने दी जीआरपी को जानकारी पड़ोसी यात्री ने इसकी जानकारी जीआरपी बांदा को दी। बांदा जीआरपी ने बोगी से उतारकर आगे की कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना भेजी। जानकारी के अनुसार 45 साल के राजकुमार बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें : UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैक...
बांदा में एक और लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, हुआ सस्पेंड

बांदा में एक और लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, हुआ सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी कागज में रिपोर्ट लगाने के नाम पर आवेदक से रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल हो गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो लेखपाल को निलंबित कर दिया। लेखपाल के विरुद्ध कुछ दिन पहले भी एक लेखपाल का वीडियो हुआ था वायरल जांच शुरू हो गई है। मामला बांदा जिले की बबेरू तहसील का है। जानकारी के अनुसार बबेरू में तैनात लेखपाल ब्रजनंदन सिंह सरकार कागज में नकल लगाने के नाम पर आवेदक से रिश्वत ले रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा : सगी बहनों को लेकर दूसरे संप्रदाय के दो युवक फरार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार..  वीडियो वायरल होते ही खलबली सी मच गई। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया। तहसीलदार बबेरू अभिनव तिवारी का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो में लेखपाल ब्रजनंदन सिंह रिश्वत लेते दिख...
बांदा : सगी बहनों को लेकर दूसरे संप्रदाय के दो युवक फरार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार..

बांदा : सगी बहनों को लेकर दूसरे संप्रदाय के दो युवक फरार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फतेहपुर में ईंट भट्टे पर काम करने वाले दूसरे संप्रदाय के दो युवक दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले भागे। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गिरफ्तार-लड़कियां बरामद लड़कियों का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे संप्रदाय के दो युवक वहां रहने वाली दो सगी बहनों को बहलाकर-फुसलाकर भगा ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में कार में फंसकर घिसटता गया बच्चा...