Sunday, February 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Banda : मंदिर में चोरी के आरोप से आहत व्यक्ति, मौत को लगाया गले

Banda : मंदिर में चोरी के आरोप से आहत व्यक्ति, मौत को लगाया गले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मंदिर में चोरी के आरोपों से आहत व्यक्ति ने मौत को गले लगा लिया। परिवार में कोहराम मचा है। वहीं लोग घटना से स्तब्ध हैं। घटना आज बुधवार की है। युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव शिवपुर के सुरेश (35) पर गांव के दो लोगों ने मंदिर में कीर्तन का सामान चोरी करने का आरोप लगाया। 25 अप्रैल को हुई थी घटना बताते हैं कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। बताते हैं कि मंदिर से 25 अप्रैल को घंटा, हारमोनियम और अन्य सामान चोरी हुआ था। एफआईआर के बाद पुलिस ने 4 मई को उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की थी। थाने से वह घर लौट गए। परिवार वालों का कहना है कि रात में खाना नहीं खाया। ये भी पढ़ें : बांदा में युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत 5 मई की सुबह ...
बांदा के बेटे VC डा. विजय की उपलब्धि ने बढ़ाया बुंदेलियों का सम्मान

बांदा के बेटे VC डा. विजय की उपलब्धि ने बढ़ाया बुंदेलियों का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रहने वाले और सयाजीराव यूनिवर्सिटी बड़ौदा (MSU) के उप कुलपति डा. विजय श्रीवास्तव की उपलब्धि ने बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। बांदा में काॅपरेटिव बैंक के मैनेजर रहे स्वर्गीय सूरजबली श्रीवास्तव के बेटे डा. विजय को रक्षा मंत्रालय ने शिक्षा जगत में अहम योगदान के लिए मानद कर्नल उपाधि प्रदान की है। कपिल देव, सचिन तेंदुलकर को मिला था यही सम्मान खेल जगत से पूर्व में कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी को यह सम्मान मिल चुका है। 13 अप्रैल को इसकी घोषणा की गई। उनकी इस उपलब्धि पर बांदा में रहने वाले उनके दोस्तों ने खुशी जाहिर की है। ये भी पढ़ें : UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान उनके बचपन के मित्र मनोज पुरवार ने यह जानकारी दी। श्री पुरवार ने कहा कि वह सरस्वती विद्या मंदिर में एक ही बैच मे...
सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..

सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : समाजवादी पार्टी ने शिवशंकर पटेल का टिकट बदल दिया है। सपा ने बांदा से शिवशंकर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कृष्णा पटेल ने पूरी तैयारी के साथ गुरुवार को अपना नामांकन कराया है। पति की जगह पत्नी लड़ेंगी चुनाव बताते चलें कि शिव शंकर पटेल को लगभग 1 माह पहले सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उधर, सपा प्रत्याशी ने हाई कमान के इस फैसले का स्वागत किया है। जीआईसी मैदान में आज बड़ी जनसभा की गई। इसमें इंडी गठबंधन के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी की दो हॉट सीटों पर भाजपा ने खोले पत्ते, कैसरगंज-रायबरेली से इन्हें टिकट..  ...
GoodNews : बांदा में करोड़ों की लागत से PCDF लगाने जा रहा ‘पराग दूध डेयरी प्लांट’, बुंदेलियों को ये फायदे..

GoodNews : बांदा में करोड़ों की लागत से PCDF लगाने जा रहा ‘पराग दूध डेयरी प्लांट’, बुंदेलियों को ये फायदे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। यहां करो़ड़ों की लागत से बड़ा डेयरी प्लांट लगने जा रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। पशु पालकों के साथ-साथ आम लोगों को काफी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उनका जीवनस्तर सुधरेगा। दरअसल, बुंदेलखंड विकास निधि से बांदा में पीसीडीएफ द्वारा लगने वाले पराग के इस डेयरी प्लांट की लागत 55 करोड़ 98 लाख के आसपास है। यह ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं। दूध उत्पादकों की मिलेंगी उचित कीमतें, रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी प्लांट लगने बाद बांदा-बुंदेलखंड के दूध उत्पादकों को उचित कीमतें मिल सकेंगी। साथ ही दूध उत्पादन को बढ़ावा भी मिलेगा। आम लोगों को बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें दूध उत्पादों के लिए किसी एक कंपनी की निर्भरता से छुटकारा मिलेगा। सबसे बड़ी रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद कुमा...
Banda : मैजिक की टक्कर से किसान की मौत-थ्रैसर में फंसकर युवती की गई जान

Banda : मैजिक की टक्कर से किसान की मौत-थ्रैसर में फंसकर युवती की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो अलग-अलग हादसों में आज एक बुजुर्ग किसान और युवती की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बुजुर्ग किसान को एक मैजिक ने चिल्ला थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गिरवां थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों मामलों में मौके पर पहुंचकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। खेत जाते समय मैजिक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बा निवासी 55 साल के राजाराम आज सुबह घर से पैदल खेत जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूली मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भतीजे आरके निषाद ने बताया कि मैजिक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। खेत पर पिता का हाथ बटा रही थी बेटी उधर, एक अन्...
Breaking : बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Breaking : बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज आरटीओ आफिस के पास सड़क हादसे में दंपती घायल हो गए। पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति घायल हो गया। मौके से बस चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। हालांकि, डा्क्टरों का कहना है कि मामूली चोटें हैं। आरटीओ आफिस के पास हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के मवईखुर्द गांव के रहने वाले मलखान (38) अपनी पत्नी सरोजा (35) के साथ बांदा आए थे। खरीददारी कर दोनों वापस लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम बताते हैं कि आरटीओ आफिस के पास सामने से आ रहे रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में सरोजा ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि परिवार में मृतका के एक बेटा और...
UP : फेल होने से निराश छात्र ट्रेन के आगे कूदा, फिर ऐसे हुई पहचान..

UP : फेल होने से निराश छात्र ट्रेन के आगे कूदा, फिर ऐसे हुई पहचान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड 10वीं का एक छात्र फेल होने बुरी तरह से निराश हुआ। उसने परेशान होकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बांदा की है। छात्र के पिता का कहना है कि उनका बेटा 10वीं में फेल होने की वजह से काफी परेशान था। इसी के चलते उसने सुसाइड कर ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जसपुरा के कालेज में 10वीं के छात्र थे शिवाजी जानकारी के अनुसार थाना जसपुरा क्षेत्र के कस्बे के शिवाजी (15) मधुसूदनदास आदर्श इंटर कॉलेज जसपुरा में 10वीं के छात्र थे। शनिवार को हाईस्कूल का रिजल्ट आने पर पता चला कि वह फेल हो गए थे। आहत होकर वह घर में बना बताए निकल गए। ये भी पढ़ें : Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा बताते हैं कि रविवार सुबह उनका शव हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेल पटरी पर छत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। जानकारी पर रेलव...
Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा

Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राम भक्तों ने जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए। सभी गाजे-बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। शहर के प्रमुख मार्ग भगवा झंडों और झंडियों से सजे नजर आए। शोभा यात्रा में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के वेशभूषा में कलाकार भी नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं में महिलाओं भी शामिल रहीं। वहीं राजनीतिक दलों के लोगों ने कई जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण भी कराया। इसमें भाजपा, सपा और दूसरे दलों के लोग भी शामिल रहे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवार, सीओ सिट...
बांदा में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत-महिला गंभीर..

बांदा में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत-महिला गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सड़क हादसों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा जिले में बोलेरो की टक्कर से एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां से युवक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां युवक ने दम तोड़ दिया। उधर, महिला की हालत भी गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डाॅक्टरों ने प्रयागराज किया था रेफर जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के रीतेश पटेल (18) बीती शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने खेत से घर जा रहे थे। उनके साथ गांव की मंजू देवी (30) भी जा रही थीं। बताते हैं कि इसी दौरान अतर्रा की ओर से आई बोलेरो ने पीछे से दोनों को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। https://samarneetinews.com/up-first-girls-did-sex-with-boys-then-made-obscene-videos-blackmailed/ ब...
लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण

लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा को सपा ने जौनपुर से टिकट दिया है। कुछ महीने पहले तक अकेले दम पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाले पूर्व मंत्री कुशवाहा अब समाजवादी पार्टी के टिकट पर जौनपुर से चुनावी ताल ठोकने जा रहे हैं। दरअसल, रविवार को सपा ने 7 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें बसपा के पूर्व मंत्री कुशवाहा का भी नाम शामिल है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर लोग हैरान रह गए। इससे पहले जब भी सपा में कुशवाहा की पार्टी के विलय या गठबंधन जैसी बातें उठीं तो पूर्व मंत्री ने इसका खंडन किया। राजनीतिक रूप से होंगे दूरगामी परिणाम बहरहाल, राजनीतिक रूप से देखा जाए तो यह कोई छोटा घटनाक्रम नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले यह खुद में काफी चौंकाने वाली खबर है, क्योंकि इसके कई बड़े राजनीतिक मायने हैं। आने वाले समय में कई राजनीतिक दूरगामी परिणाम भी होंगे।...