Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा

Ram Navami 2024 in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राम भक्तों ने जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Ram Navami 2024 in Banda

सभी गाजे-बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। शहर के प्रमुख मार्ग भगवा झंडों और झंडियों से सजे नजर आए।

Ram Navami 2024 in Banda

शोभा यात्रा में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के वेशभूषा में कलाकार भी नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं में महिलाओं भी शामिल रहीं। वहीं राजनीतिक दलों के लोगों ने कई जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण भी कराया।

Ram Navami 2024 in Banda

इसमें भाजपा, सपा और दूसरे दलों के लोग भी शामिल रहे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे।

Ram Navami 2024 in Banda

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवार, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस तरह शोभा यात्रा धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..