लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बीबीडी कालेज में इंजीनियरिंग के दो छात्रों समेत तीन युवक इंदिरा डैम के पास नहर में नहाने उतरे। इनमें से एक अजीत सिंह (21) नहर का बहाव तेज होने के कारण बह गया। जबकि बाकी दोनों वैभव सिंह (20) तथा उज्जव सिंह (21) भी नहर में डूबने लगे। किनारे खड़े साथियों ने तीनों को डूबता देखकर मदद को शोर मचाया। युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने वहां पहुंचकर दो युवकों को बाहर निकाल लिया।
पुलिस को आशंका नशे की हालत में थे छात्र, शराब -बीयर की बोतलें मिलीं
लेकिन तीसरे युवक अजीत सिंह पानी में बह गया। मछुआरों ने जाल फेंककर बाकी दो युवकों वैभव व उज्जल को काफी मशक्कत के बाद बचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके बुलाया। सूचना पर चिनहट और गोसाईगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीस...









