Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

गणेश महोत्सव व मुहर्रम के मद्देनजर अधिकारी उतरे सड़कों पर.. 

बांदा में पुलिस बल के साथ फ्लैगमार्च करते डीआईजी मनोज कुमार सिंह व एसपी एस. आनंद।

समरनीति न्यूज, बांदाः गणेश महोत्सव और मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारी कोई कोर-कसर बाकी रखना नहीं चाहते हैं।

फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास 

आज खुद डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने एसपी बांदा एस. आनंद के साथ भारी पुलिस बल को लेकर शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीओ, कोतवाल और कई उप निरीक्षकों के साथ-साथ भारी संख्या में सिपाही मौजूद रहे। फ्लैग मार्च में महिला सिपाहियों को भी बड़ी संख्या में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

यह फ्लैग मार्च अलीगंज पुलिस चौकी के पास से शुरू हुआ। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने गणेश महोत्सव के पंडाल संचालकों व मोहर्रम आयोजकों से बातचीत की। साथ ही उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।