बांदा में अलग-अलग हादसों में जेएन कालेज के छात्र समेत दो की मौत, दो अन्य घायल
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में बांदा के जेएन कालेज के स्नातक छात्र समेत दो लोगों मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले देवीदीन का पुत्र संतोष (20) अपनी बहन तेज कुमारी (22) के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
बहन और भांजा कानपुर रेफर
उनके साथ बहन की गोद में उसका नवजात बच्चा भी था जिसका इलाज कराने के बाद ही वे लोग बांदा से लौटकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर-बरगहनी गांव के बीच ...









