Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर आज एक छात्र की संदिग्ध हालात में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि छात्र खदान पर मजदूरी करने वाले अपने पिता को खाना देने गया था। तभी एक मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। परिजनों ने खदान संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने भी हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। चौंकाने वाली बात यह है कि खदान पर कई ट्रक बिना नंबर प्लेट के मिले। नरैनी क्षेत्र में घटना, बिना नंबर की गाड़ी पर बालू बताया जाता है कि बरियारी के कोलावल मौरंग खदान में गांव के रामशरण मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर उनका बेटा 17 साल का अंकित पिता को खाना देने पहुंचा था। तभी खदान में बैक हो रहे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP क...
UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दो तमंचे हाथों में लेकर लहरा रहा है। वहीं एक जगह नोटों की गड्डियां लेकर साथी के साथ कार में बैठा है। वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि तमंचे लहराने वाला युवक और वीडियो में दिखने उसका साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि वीडियो बांदा शहर का है। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..  ये भी पढ़ें : BreakingNews : दर्दनाक हादसे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार सवार समेत 5 लोगों की मौत...
बांदा-हमीरपुर में GST बड़ा छापा, मोबाइल सप्लायर की बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी

बांदा-हमीरपुर में GST बड़ा छापा, मोबाइल सप्लायर की बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सेल टैक्स विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारकर लाखों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। यह छापा एक मोबाइल सप्लायर की फर्म पर पड़ा है। सेल टैक्स विभाग की टीमों ने गुरुवार शाम छापा मारकर कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। सेल टैक्स अधिकारियों का कहना है कि इसी फर्म का एक आफिस हमीरपुर में भी बनाया गया था। छापेमारी की यह कार्रवाई दोनों जगहों पर की गई है। दोपहर में शुरू हुई छापेमारी, रात 10-11 बजे तक खंगाले दस्तावेज जानकारी के अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर सेल टैक्स संतोष वर्मा के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर अवध कुमार पटेल के नेतृत्व में एसी जुबैर अहमद, अनिल वर्मा, जगदीश कुमार ने रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुदेव होटल के पीछे स्थित सैमसंग मोबाइल सप्लायर सौरभ गुप्ता के कार्यालय पर छापा मारा। बताते हैं कि लखनऊ से आनलाइन टैक्स में चोरी की जानकारी पर यह छापा मारा गया। ये भी पढ़ें...
UP : बांदा में धारदार हथियार से किसान की हत्या हत्यारों के करीब पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

UP : बांदा में धारदार हथियार से किसान की हत्या हत्यारों के करीब पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक किसान की सिर पर भारी चीज से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह खेत पर सिंचाई का काम कर रहा था। घर के लोगों को उसका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सीओ बबेरू राजवीर सिंह का कहना है कि मृतक का मोबाइल उसी के पास मिला है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र पिंडारन गांव के रहने वाले प्रेमचंद्र उर्फ कल्लू (60) बुधवार रात करीब 8 बजे अपने घर से लगभग 3 किमी दूर खेतों पर सिंचाई कर रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार मारकर उनकी हत्या कर दी। सुबह परिजन खेतों पर पहुंचे https://samarneetinews.com/banda-harperclub-misleading-administration-not-even-agm-meeting-for-many-years/ ...
बांदा में रिश्ते के देवर ने भाभी को पकड़ा, फिर दुष्कर्म का प्रयास-बेटों की हत्या की धमकी

बांदा में रिश्ते के देवर ने भाभी को पकड़ा, फिर दुष्कर्म का प्रयास-बेटों की हत्या की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके रिश्ते के देवर ने उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। अश्लील हरकतें कीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके बेटों को मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का आरोप है कि उनके घर के पास ही पारिवारिक देवर गोलू रहता है। वह दबंग किस्म का व्यक्ति है। महिला का आरोप है कि बीती 5 मार्च की रात वह जबरिया घर में घुस गया। ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी.. महिला का कहना है कि आरोपी ने उनसे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं...
Banda : खाटू श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निकली शोभा यात्रा

Banda : खाटू श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निकली शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महेश्वरी देवी मंदिर से गुलरनाका, अलीगंज, श्रीहनुमान मंदिर, अवंती बाई और कालुकुआं चौकी होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। तिंदवारी रोड स्थित मां पीतांबरा माई मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। साथ ही भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। यह आयोजन तिंदवारी रोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर हुआ। शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ झांकी के साथ निकाली गई। ये भी पढ़ें : अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..  ये भी पढ़ें : PM Modi ने चित्रकूट में UP के पहले ‘टेबल टॉप’ एयरपोर्ट का किया लोकार्पण...
बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी..

बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ब्रिटिश काल में बने ऐतिहासिक भवन स्थित हार्पर क्लब कुछ लोगों की मनमानी और मठाधीशी के चलते अपनी गरिमा खो रहा है। 2016 के बाद से एजीएम मीटिंग नहीं कराई गई। सचिव पद का चुनाव 4-5 साल बाद कराया गया। क्लब में पुलिस रेड में जुआ पकड़ा गया। ये सब हाल तब है जब हार्पर क्लब एक संवैधानिक संस्था के अंतर्गत काम कर रहा है। इसकी अध्यक्ष खुद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं। दरअसल, बांदा जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाला यह क्लब वर्तमान में कुछ ऐसे लोगों के हाथों में खिलौना बनकर रह गया है, जो अधिकारियों को गुमराह करने की अच्छी काबलियत रखते हैं। 2016 के बाद नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी कई साल बाद ऐसे लोग अधिकारियों के आगे-पीछे घूमकर उनको गुमराह करते हैं। फिर अपना उल्लू सीधा करते हैं। पूरे बाइलाज के नियमों को किनारे कर दिया गया है। इन्हीं लोगों की देन है कि कोरोना काल...
Update : बांदा में शोहदे से तंग छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा कि उसे भी मौत..आरोपी गिरफ्तार

Update : बांदा में शोहदे से तंग छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा कि उसे भी मौत..आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ओर जहां महिला अपराधों को लेकर सरकार लगातार गंभीर कदम उठा रही है। वहीं शोहदों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक 10वीं की छात्रा ने शोहदे से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपना पूरा दर्द लिखा है। उधर, बांदा पुलिस ने अपने व्हाट्सअप मीडिया गुप्र पर सूचना डाली है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। सुसाइड नोट में लिखा ये सब.. बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की छात्रा ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों को आशंका हुई। परिजन इकट्ठा हुए। परिजनों ने किसी तरह खपरैल तोड़कर कमरे में झांका तो छात्रा का शव फांसी प...
संदिग्ध हालात में 12वीं के छात्र की मौत-छोड़कर भागे साथी, मां ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में 12वीं के छात्र की मौत-छोड़कर भागे साथी, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक छात्र की संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना एक आइस्क्रीम फैक्ट्री में हुई। घटना के बाद फैक्ट्री के कर्मचारी गेट पर ताला डालकर मौके से फरार हो गए। उधर, मृतक छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आईस्क्रीम फैक्ट्री के लोग अस्पताल में छोड़कर भागे जानकारी के अनुसार शहर के कांशीराम कालोनी हरदौली के रहने वाले सुखुआ का बेटा रविनारायण (17) 12वीं का छात्र था। मंगलवार को पड़ोसी युवक साथ में पुलिस लाइन स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री ले गया था। वहां करंट लगने से संदिग्ध हालात में छात्र की मौत हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा में पुलिस चौकी के सामने चोरी, चोरों ने पहले खाई भरपे...
बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खदानों पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पट्टा धारक लगातार नियमों को दरकिनार कर अवैध खनन करा रहे हैं। इसका खुलासा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा कराई गई जांच में हुआ है। प्रशासन ने अवैध खनन पकड़ते हुए 16 पट्टाधारकों पर 3 करोड़ 7 लाख 32 हजार 638 रुपए का जुर्माना ठोका है। साथ ही नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन में जुर्माना जमा करने को कहा है। अवैध खनन के लिए सबसे बदनाम कनवारा खदान पर 91 लाख जुर्माना जानकारी के अनुसार डीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध गठित टीम ने निरीक्षण में 16 बालू खदानों में अवैध खनन पकड़ा है। इसके बाद पट्टा धारकों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इनमें कनवारा (खंड-5) पर 91 लाख 31 हजार 901, मरौली खदान (खंड-5) पर 23 लाख 84 हजार 125, बेंदाघाट (खंड-3) पर 17 लाख 66 हजार 272, बहादुरपुर स्योढ़ा पर 6 लाख 36 हजार, 793, दादौ खादर (खंड-7) पर 31 ल...