Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

महोबा में महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पर बवाल – 3 घंटे रहा जाम

महोबा में महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पर बवाल – 3 घंटे रहा जाम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह महिला अन्य महिलाओं के साथ स्थानीय सरोवर से स्नान व पूजा-पाठ करके घर लौट रही थीं। तभी यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बाकी महिलाएं इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। अंजाम देकर मौके से भाग निकला ट्रक चालक  बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह शहर कोतवाली के ग्राम किराड़ी निवासी दयाराम रैकवार की पत्नी सावित्री (65) मुहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ पवित्र सरोवर में स्नान कर पूजन-पाठ के बाद घर आ रही थीं। इसी दौरान किड़ारी रेलवे फाटक के पास कानपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उनको टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः चंद रुपयों के लिए दर्जी ने मारा था फैशन डिजाइनर माला लखानी को, डर में कर डाला एक और कत्ल टक्कर लगने के बाद सावित्री ट्रक के आगे जा गिरीं। इससे ट्रक का पहिया उनके उपर से नि...
व्हाट्सएप ग्रुप में चल रहा है हिंदुस्तान-पाकिस्तान वार, डाल रहे थे देश-विरोधी पोस्ट, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

व्हाट्सएप ग्रुप में चल रहा है हिंदुस्तान-पाकिस्तान वार, डाल रहे थे देश-विरोधी पोस्ट, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यजू, लखनऊ/बागपतः यूपी के बागपत जिले में पुलिस ने एक व्हाट्स ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया है। इस ग्रुप में लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही थीं। इतना ही नहीं इस ग्रुप में एक तरह से भारत-पाक वार चल रहा था। बताया जा रहा है कि ग्रुप में देश विरोधी पोस्ट डाली जा रही थीं। मामले में हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ग्रुप एडमिन को धर-दबोचा है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जोश नाम से था ग्रुप, आरोपी बोला, 10 मिनट पहले ही बना था एडमिन  बताते हैं कि ‘जोश’ नाम से चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में देश-विरोधी और आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही थीं। इसी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस ग्रुप में हिंदुस्तान और पाकिस्तान से संबंधित कमेंट्स, फोटो और वीडियो ने पोस्ट हो रहे थे। ये भी पढ़ेंः शिवसेना-विहिप के कार्यक्रम से दहशत में अंसारी ने मांगी और सु...
दुस्साहसिक वारदातः प्रयागराज के झूंसी में दो किशोर युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या, शवों को फूंक डाला

दुस्साहसिक वारदातः प्रयागराज के झूंसी में दो किशोर युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या, शवों को फूंक डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः जिले के झूंसी क्षेत्र में हुई दोहरे हत्याकांड की एक दुस्साहिक वारदात ने हड़कंप मचा दिया। इलाके के मल्लाही टोला में हुए इस हत्याकांड में बदमाशों ने गोलियां और बम बरसाकर दो किशोर युवकों की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद दोनों के शवों को पेट्रोल डालकर फूंक डाला। हत्याकांड की सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी पूर्व सभासद की दुकान में आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को किसी तरह काबू में किया। विवाद के बाद दुकानदार ने साथियों संग मिलकर की वारदात  बताया जाता है कि कलवारी टोला के रहने वाले रवि निषाद (17) व वासू निषाद (16) सोमवार शाम लगभग 7 बजे मल्लाही टोला गए थे। वहां एक पूर्व सभासद विष्णु निषाद की किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचे। इसी दौरान दुकानदार विष्णु से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी...
दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज

दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः फतेहपुर जिले में पुलिस ने फिरौती के हत्या के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें एक शख्स ने अपने दोस्त का सिर्फ दो लाख रुपए के लिए अपहरण किया। इतना ही नहीं अपहरण की रकम न मिलने पर उसके गले में सरिया मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को छिपाने के लिए शव को फतेहपुर जिले में एक सुनसान जगह पर पेड़ से लटका दिया। ताकि मामला आत्महत्या का लगे। हत्यारे को पूरी उम्मीद थी कि पुलिस के हाथ उसतक नहीं पहुंचेंगे और शव की पहचान न होने के पर निश्चित रूप से मामला यहीं दफन होकर रह जाएगा। लेकिन व्हाट्सअप की बदौलत आखिरकार पुलिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच ही गए। 9 नवंबर को किया था अपहरण, रुपए न मिलने पर हत्या  बताया जाता है कि रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कुर्मिन का डेरा गांव का रहने वाला 19 साल का गंगासागर पुत्र स्वर्गीय रामकुमार प्लंबर का काम करता था। बीती 9 नव...
शाहजहांपुर में हैवान बने डाक्टर ने नर्सिंग होम में नाबालिग लड़की को दो दिन बंधक बनाकर किया रेप

शाहजहांपुर में हैवान बने डाक्टर ने नर्सिंग होम में नाबालिग लड़की को दो दिन बंधक बनाकर किया रेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः जिले में एक प्राइवेट डाक्टर द्वारा एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि नर्सिंग होम में काम करने वाली एक महिला की 16 साल की बेटी के साथ डाक्टर ने बंधकर बनाकर दो दिनों तक रेप किया है। पीड़िता की ओर से डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। घर से बहाने से बुलाकर नर्सिंग होम में बनाया बंधक, दो दिन किया रेप  बताया जाता है कि जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि जिले के मऊ गांव के रहने वाले डाक्टर विनोद सिंह का फर्रुखाबाद के घटियाघाट के पास दामिनी नाम से नर्सिंग होम है। महिला का आरोप है कि इसी नर्सिंग होम में वह काम करती है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो महिला का कहना है कि दो दिन पह...
प्रधान के दरिंदे पुत्र ने नाबालिग लड़की से किया रेप, शरीर पर जगह-जगह काटने और चोटों के निशान

प्रधान के दरिंदे पुत्र ने नाबालिग लड़की से किया रेप, शरीर पर जगह-जगह काटने और चोटों के निशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बेटियों की आबरू लुटने का घिनौना सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के दरिंदे पुत्र ने नाबालिग दलित बालिका से रेप कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी दरिंदे ने रेप के दौरान हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता के शरीर पर जगह-जगह काटा और जख्म कर दिए। पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर लौटी और परिवार वालों को फफक कर रोते हुए आपबीती सुनाई। परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे। सचेंडी के ग्राम सीढ़ी का प्रधान है आरोपी का पिता   यह वारदात कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटनाक्रम में चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि थाना पुलिस रिपोर्ट लिखने की बजाए आरोपी को बचाती नजर आई। पीड़ित परिवार के लोगों ने भी थानाध्यक्ष सचेंडी पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। लेकिन बाद में मीडिया...
मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुके थे हमले 

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुके थे हमले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगर: जिले में वर्ष 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा की है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे इस युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी। यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब वह अपने घर में मौजूद था। घर में गोली मारकर हत्या कर गए बाइक सवार  बताते चलें कि मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगों के दौरान गांव कुटबा में बड़े पैमाने पर आगजनी की घटनाएं हुईं थीं। इनमें गांव का काला उर्फ रामदास नाम का युवक भी नामजद आरोपी था। इसके बाद उसे जेल हो गई थी। काफी दिन जेल में रहकर वह लौटा था। उधर, उसकी हत्या की जानकारी होने पर मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान तुरंत ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करके हालात को संभाला। ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत.. बताया जाता...
बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट

बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार शाम शहर के मुहल्ला लोधा कुआं (नुनिया मोहाल) में दबंगों ने जमकर अराजकता फैलाई। हवाई फायरिंग करते हुए एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और वहां मौजूद लोगों से मारपीट की। आधा दर्जन दबंग शराब के नशे में धुत्त थे। बताया जाता है कि दबंगों को पीड़ित परिवार ने दीवाली पर घर के सामने पटाखे जलाने से मना किया था। इसी खुन्नस में आज दबंगों ने खुलआम गोलियां चलाकर मारपीट की और दहशत फैलाई। शहर के व्यस्तम इलाके में घटना   घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बताते हैं कि मुहल्ले का ही रहने वाला विकास बाल्मीकि अपने साथियों के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर पड़ोसी राजकुमार सोनकर (26) के घर में घुस गया। उसके सभी साथी हाथों में तमंचे लिए हुए थे। ये भी पढ़ेंः सनसनीखेजः शाहजहांपुर में टाटा-अमृतसर एक्स. में सिगरेट पीने से मना करने पर महिला यात्री की हत्या इन ल...
बांदा-फतेहपुर मार्ग पर अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, बाल-बाल बची दो की जान

बांदा-फतेहपुर मार्ग पर अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, बाल-बाल बची दो की जान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताते चलें कि बेंदाघाट निवासी राजू द्विवेदी काली मंदिर दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर अचानक एक नीलगाय उनके वाहन के सामने आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। बांदा-फतेहपुर मार्ग पर हादसे, मामलू रूप से हुए घायल  अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे जाकर रुका। इस दौरान वाहन में सवार राजू व अन्य लोगों को चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं दूसरी घटना बेंदाघाट चौराहे पर हुई। वहां बाइक और टेंपो की टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः शहरों से पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले भाजपा – राजभर सूचना पकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तिंदवारी अस्पताल पहुंचाया। वह...
कुछ देर पहलेः कानपुर के बिधनु में नहर से मिले दर्जनों गोवंशों के सिर कटे शव व बोरों में मांस, मौके पर पुलिस

कुछ देर पहलेः कानपुर के बिधनु में नहर से मिले दर्जनों गोवंशों के सिर कटे शव व बोरों में मांस, मौके पर पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिधनु थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाके में एक नहर से दो दर्जन से ज्यादा गायों और गोवंश के शव बरामद हुए। मौके से कई गोवंश के सिर कटे हुए मिले हैं और नहर में पन्नी में बोरे में भरा हुआ मांस भी मिला है। गोवंश के कटे सिर और शव नगर में किसने फेंके, अभी इसका कुछ पता नहीं चला है। इलाके के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस  ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के शवों को वहां से हटवाना शुरू कर दिया है। इस दौरान आसपास के सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। राहगीर भी इसे देखने के लिए रुक गए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना समय रहते पुलिस को दी। ये भी पढ़ेंः दहेज के लिए हैवान बने युवक ने ससुर-साले की मौजूदगी में पत्नी और 3 माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला लेकिन पुलिस सूचना के लगभग 1...