Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुके थे हमले 

समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगर: जिले में वर्ष 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा की है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे इस युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी। यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब वह अपने घर में मौजूद था।

घर में गोली मारकर हत्या कर गए बाइक सवार 

बताते चलें कि मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगों के दौरान गांव कुटबा में बड़े पैमाने पर आगजनी की घटनाएं हुईं थीं। इनमें गांव का काला उर्फ रामदास नाम का युवक भी नामजद आरोपी था। इसके बाद उसे जेल हो गई थी। काफी दिन जेल में रहकर वह लौटा था। उधर, उसकी हत्या की जानकारी होने पर मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान तुरंत ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करके हालात को संभाला।

ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत..

बताया जाता है कि इससे पहले भी उसपर हमला हुआ था। दरअसल, काला की हत्या के बाद गांव के युवकों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। शाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी गांव का दौरा किया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने काला का शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। बताया जाता है कि एसपी देहात आलोक शर्मा ने सीओ हरिराम यादव व कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।