Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

व्हाट्सएप ग्रुप में चल रहा है हिंदुस्तान-पाकिस्तान वार, डाल रहे थे देश-विरोधी पोस्ट, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में आरोपी ग्रुप एडमिन नईम।

समरनीति न्यजू, लखनऊ/बागपतः यूपी के बागपत जिले में पुलिस ने एक व्हाट्स ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया है। इस ग्रुप में लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही थीं। इतना ही नहीं इस ग्रुप में एक तरह से भारत-पाक वार चल रहा था। बताया जा रहा है कि ग्रुप में देश विरोधी पोस्ट डाली जा रही थीं। मामले में हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ग्रुप एडमिन को धर-दबोचा है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

जोश नाम से था ग्रुप, आरोपी बोला, 10 मिनट पहले ही बना था एडमिन 

बताते हैं कि ‘जोश’ नाम से चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में देश-विरोधी और आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही थीं। इसी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस ग्रुप में हिंदुस्तान और पाकिस्तान से संबंधित कमेंट्स, फोटो और वीडियो ने पोस्ट हो रहे थे।

ये भी पढ़ेंः शिवसेना-विहिप के कार्यक्रम से दहशत में अंसारी ने मांगी और सुरक्षा, डीजीपी बोले- डरें नहीं, पुलिस से मिलें

इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ग्रुप एडमिन नईम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया है कि एक लिंक के माध्यम से उसे ग्रुप में जोड़ा गया था।

प्रतिकात्मक फोटो।

हिंदू जागरण मंच ने लिखाई थी रिपोर्ट 

इतना ही नहीं उसे पकड़े जाने से सिर्फ 10-15 मिनट पहले ही एडमिन बना दिया गया था। उसका कहना है कि ग्रुप में वह किसी और एडमिन को नहीं जानता है। इतना ही नहीं उसने ग्रुप में पड़े मैसेज या वीडियो आदि पोस्ट को भी नहीं देखा था।

ये भी पढ़ेंः खराब हैंड-राइटिंग के चलते कोर्ट ने डाक्टर पर लगाया 5 हजार रुपए जुर्माना, डाक्टर ने बताई कुछ ऐसी वजह..

मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने दोघट थाने में इस मामले में ग्रुप एडमिन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन के बाद पलड़ा गांव निवासी नईम को गिरफ्तार किया। जो इस ग्रुप का एडमिन भी है और वह जनसेवा केंद्र चलाता है।