Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

बांदा में संदिग्ध हालात में महिला और युवक के शव फांसी पर लटकते हुए मिले

बांदा में संदिग्ध हालात में महिला और युवक के शव फांसी पर लटकते हुए मिले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे के भीतर जिले में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हांलाकि घटना के कारण पता नहीं चले हैं। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी पूनम (26) ने आज बुधवार दोपहर ससुराल के कमरे में छत के कड़े से रस्सी बांध ली। इसके बाद फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने किसी तरह रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। मां को मिला बेटे का शव  पुलिस ने गांव वालों के साथ ससुराल वालों से भी पूछताछ की। गांव के लोग दबे मुंह मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी विश्वनाथ (32) ने मंगलवार शाम खेत में पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। ये भी पढ़ेंः बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में...
कानपुर में SSC की तैयारी कर रही NNC कैडेट्स ने बहन की इस छोटी सी बात पर लगाई फांसी…

कानपुर में SSC की तैयारी कर रही NNC कैडेट्स ने बहन की इस छोटी सी बात पर लगाई फांसी…

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में रहने वाली एक एनसीसी कैडेट छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की यह घटना शहर के नौबस्ता इलाके में बुधवार सुबह हुई। वहां गंगापुर कालोनी में रहने वाली छात्रा ने बहन से कहासुनी के बाद यह कदम उठाया। कमरे में लगाई फांसी   बताया जा रहा है कि छात्रा की उसकी बहन से घर के काम को लेकर कहासुनी हो गई। बहन ने घर के काम को लेकर उसे अपशब्द कह दिए। इससे छात्रा बुरी तरह से आहत हो गई। इसके बाद उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा का नाम बिसाखा सेंगर (21) है। उसके पिता बलवीर सिंह एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड हैं। ये भी पढ़ेंः यूपी में सपा सरकार के पूर्व मंत्री के घर-फैक्ट्री और दफ्तरों में आयकर अफसरों के ताबड़तोड़ छापे, मचा हड़कंप घटना की जानकारी पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि छात्रा एसएससी की तैयारी कर रही थी और डीजी कालेज की छात्र...
कानपुर में रास्ते से गायब हुई 22 साल की लड़की, हत्या कर शव फेंक गए हत्यारे..

कानपुर में रास्ते से गायब हुई 22 साल की लड़की, हत्या कर शव फेंक गए हत्यारे..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के पनकी थाना क्षेत्र से बीती शाम एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। परिवार के लोग उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच बुधवार को उसका शव खेतों में पड़ा मिला। शव की स्थिति से स्पष्ट हो रहा है कि युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु पर मामले की जांच की जा रही है। रातभर तलाशते रहे घर वाले   बताते हैं कि पनकी के बहेड़ा गांव के रहने वाले स्व. शिव प्रसाद की 22 साल की बेटी रीना मंगलवार को अपने परिवार के साथ खेतों पर काम करने गई थी। वहां से अकेले ही वह घर जाने की बात कहकर चली आई। बाद में घर के लोग घर पहुंचे लेकिन रीना वहां नहीं थी। परिवार के लोगों ने उसे इधर-उधर तलाशना शुरू किया। गांव के लोगों ने भी लड़की की तला...
ओवरब्रिज पर सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

ओवरब्रिज पर सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः नदी के पुल पर पहुंचे युवक ने अजीबो-गरीब कदम उठाया। नदी के पुल पर सुसाइड नोट छोड़ा और उसके बाद नदी में छलांग लगा दी। उसके नदी में कूदने के बाद आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। नदी में गोताखोरों को उतारा गया है ताकि कूदने वाले युवक की तलाश की जा सके। सुसाइडनोट में किया परेशानी का जिक्र  कई घंटे के रेसक्यू के बाद भी अबतक डूबे हुए युवक का पता नहीं चला है लेकिन सुसाइड नोट में लिखी युवक के नदी में कूदने की वजह चौंकाने वाली होने के साथ ही परेशान करने वाली भी है। दरअसल, इस युवक ने परेशान होकर कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके के सिरोही गंगा ओवरब्रिज से छलांग लगी दी है। ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, बस एक मैसेज से चल जाएगा पता.. बताया गया कि घटना स्थल पर पुलिस को सुसाइड ...
बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा और फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी के किनारे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार तड़के सुबह कुछ हत्यारे एक युवती की लाश को अर्द्धनग्न हालत में बेंदाघाट के पास यमुना पुल से नदी में फेंक गए। युवती के दोनों हाथों पर ताजी मेहंदी लगी हुई है जबकि उसके एक हाथ पर एक नाम भी लिखा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि युवती शादीशुदा लग रही है। वहीं उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप या गैंगरेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोनों हाथों में रची है एक-दो दिन पुरानी मेहंदी  बताते हैं कि आज तड़के सुबह बेंदाघाट पुल के नीचे यमुना नदी में फतेहपुर की तरफ वाले हिस्से में लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बेंदाघाट चौकी और फतेहपुर जिले...
..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक ट्रक में चलते-चलते अचानक आग लग गई। इस ट्रक में प्लास्टिक का सामान लदा हुआ था जबतक लोग आग बुझा पाते आग ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। बीती रात की घटना से मचा हड़कंप  हांलाकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को किनारे कराकर यातायात चालू कराया। ये भी पढ़ेंः ..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें इस दौरान ट्रक चालक का कुछ अता-पता नहीं चला। आग लगने की यह घटना हल्दौर के पैजनियां मार्ग पर बीती रात हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पता कराया जा रहा है कि ट्रक कहां का है और उसमें आग कैसे लगी।...
सपा नेता आजम खान के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर

सपा नेता आजम खान के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में सपा नेता आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आ रहा है। यह एफआईआर एक पुराने मामले में दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज कराने वाले ने आजम खान पर सरकारी लेटरहेड और मुहर के दुर्पयोग से आरएसएस को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 2014 के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट   बताया जाता है कि लखनऊ के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि वर्ष 2014 में आजम खान ने अपने पद के चलते सरकारी लेटरहेड और मुहर का दुर्पयोग किया। ऐसा करते हुए सपा नेता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को बदनाम करने का काम किया। ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खान के खिलाफ गैरजमानती वारंट आजम के खिलाफ एफआईआर से सपा खेमे में हलचल बढ़ गई है। हांलाकि इस संबंध में अभी किसी सपा नेता ने कुछ बोला नहीं हैं। फिर भी अंदरख...
हमीरपुर में मनचलों ने बुरी नियत से छात्रा को घसीटा, शोर मचाने पर धमकी देकर हुए फरार

हमीरपुर में मनचलों ने बुरी नियत से छात्रा को घसीटा, शोर मचाने पर धमकी देकर हुए फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में राह चलती छात्राओं का निकलना मुश्किल हो गया है। छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुरारा थाना क्षेत्र में एक और छात्रा से छेड़खानी की घटना सामने आई है। इस दौरान छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसे जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। कुरारा थाना क्षेत्र की घटना   घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पिडिता के पिता ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों आरोपी पीड़िता को हाथ पकड़कर खींच रहे थे लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाई और शोर मचा दिया। ये भी पढ़ेंः महोबा से शर्मसार करने वाली खबर, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई   ...
बांदा में मौसी की शादी के बीच से घर लौटा युवक और झूल गया फांसी पर..

बांदा में मौसी की शादी के बीच से घर लौटा युवक और झूल गया फांसी पर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में हुई एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में एक युवक अपनी मौसी की शादी के फेरे देखकर घर लौटा। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि उसने घर में छोटी बहन के दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर के लोगों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। शहर के बंगालीपुरा का मामला   शादी से लौटे परिवार के लोगों ने सुबह आकर कमरे में झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की लाश फांसी पर लटक रही थी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासाः पहले महिला से जबरन बनवाते थे संबंध, फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूलते थे लाखों, अब जा रहे जेल.. बताया जाता है कि शहर के बंगालीपुरा निवासी उमेश राजपू...
यूपी के मंडी धनौरा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में सिपाही शहीद, एक बदमाश भी ढेर

यूपी के मंडी धनौरा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में सिपाही शहीद, एक बदमाश भी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मुरादाबादः अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही शहीद हो गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक बदमाश को भी मार गिराया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। इतना ही नहीं आईजी-डीआईजी भी डटे हुए हैं। शहीद सिपाही का नाम हर्ष कुमार बताया जा रहा है जो हाथरस जिले का रहने वाला था। अमरोहा जिले में रविवार देर शाम की वारदात  यह वारदात मंडी धनौरा थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि वहां पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर सिपाही हर्ष चौधरी को घायल कर दिया। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें मुरादाबाद के टीएमयू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः हत्यारे गुरमीत रामरहीम को पत्रकार हत्याकांड में मिली उम्रकैद की सजा, अब जेल में रहेगा जिंदगीभर बताया जाता है कि मंड...