Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

..जब अचानक बांदा स्टेशन पर आकर रुकी देश की वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें हुईं रद्द

..जब अचानक बांदा स्टेशन पर आकर रुकी देश की वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें हुईं रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दोपरह करीब ढाई बजे बांदा रेलवे स्टेशन पर लोग उस वक्त स्तब्ध रह गए जब अचानक देश की सबसे तेज चलने वाली वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एस्प्रेस आकर रुकी। लोग समझ नहीं पाए कि राजधानी बांदा स्टेशन पर कैसे पहुंच गई। कुछ लोगों को लगा कि शायद राजधानी बांदा से होकर गुजरा करेगी। लोगों ने इसे लेकर रेलवे पूछतांछ केंद्र पर भी खूब सवाल-जवाब किए। हालांकि बाद में पता चला कि कानपुर में हुए रेल हादसे की वजह से रुट डाइवर्ट किया गया है। इसी वजह से राजधानी समेत आधा दर्जन से ज्यादा सुपरफास्ट ट्रेनों को बांदा रूट से निकाला गया है। सुबह से लेकर शाम तक खूब दौड़ीं सुपर फास्ट ट्रेनें बीती देर रात कानपुर में हुए रेल हादसे में पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कई दर्जन लोग घायल घायल हो गए। इसका साइड इफैक्ट आज दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ा। रेल यातायात को डाइवर्ट कर दिया दिया। इस वज...
कानपुर में पटरी से उतरी पूर्वा एक्सप्रेस, बचाव कार्य में जुटा रेलवे व प्रशासन, दर्जनों घायल..

कानपुर में पटरी से उतरी पूर्वा एक्सप्रेस, बचाव कार्य में जुटा रेलवे व प्रशासन, दर्जनों घायल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः हाबड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्स. ट्रेन संख्या 12303, महाराजपुर स्थित रूमा और चकेरी के बीच पटरी से उतरने के बाद हादसे का शिकार हो गई। हादसे की खबर लगते ही इलाहाबाद-कानपुर से चिकित्सको के साथ रिलीफ ट्रेन रवाना होकर मौके पर पहुंची। रेल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। रेलवे के सीपीआरओ गौरव का कहना है कि गाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। रात करीब 1 बजे हुआ हादसा  इनमें से 10 यात्री तथा 1 पावर कार का डिब्बा और एक पेंट्री कार का डिब्बा शामिल है। उधर, ट्रेन के बी-3 एसी कोच में सफर करने वाले यात्री आरा निवासी दिनेश ने बताया है कि बी-1, बी-2, बी-3 समेत चार से ज्यादा डिब्बे पटरी टूटने के कारण पटरी से उतर गए हैं। बी-1 कोच से करीब आधा दर्जन घायलों को बाहर निकाला गया। रात के वक्त हादसा होने के कारण लोगों को निकालने में काफी दिक्कत हुई। मौके पर एडीजी प्रेमप्रकाश और...
कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने खूब लगे ‘चौकीदार चोर है के नारे’, पुुलिस भी बनी लाचार..

कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने खूब लगे ‘चौकीदार चोर है के नारे’, पुुलिस भी बनी लाचार..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में जिसकी संख्या ज्यादा उसका पलड़ा भारी, फिर चाहे हो कोई भी। यह बात आज कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर सच साबित हुई। दरअसल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कानपुर पहुंचने वाली थीं। उससे कुछ ही देर पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी वहां पहुंचे। उनको लेने भाजपाई भी दलबल के साथ वहां पहुंचे थे लेकिन प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसी बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। चकेरी एयरपोर्ट का मामला  इस दौरान डिप्टी सीएम मौर्या का काफिला जब निकल रहा था तभी कांग्रेसियों ने जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया कि, 'गली-गली में शोर है चौकीदार चोर है।' कुछ देर के लिए कांग्रेसियों की इस नारेबाजी ने भाजपाइयों के साथ-साथ डिप्टी सीएम को भी असजह कर दिया, लेकिन कांग्रेसियों की संख्या ज्यादा होने के कारण डिप्टी सीएम का काफिला शांतिपूर्ण ढंग से वहां से निकल गया। पुलि...
बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक हादसे में महोबा के तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला भी थ्रेसर में फंसकर घायल हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कानपुर के गुजैनी और औरैया के रहने वाले दो युवक पुलिस को घायलावस्था में पड़े मिले हैं। उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महोबा के कबरई थानांतर्गत धरौन गांव का रहने वाला निवासी पप्पू (26) शनिवार को बांदा के जमुनी पुरवा के बरमबाबा स्थान पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। पूजा करके घर लौटते समय हादसे का शिकार   पूजा के बाद शाम को घर लौटते वक्त बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनको किसी तरह अतर्रा स्वास्थ केंद्र पहुंचा...
कानपुर में चालक की झपकी पर पलटी बस, नेपाल से दिल्ली जा रहे 11 घायल, एडीजी ने जाना हाल

कानपुर में चालक की झपकी पर पलटी बस, नेपाल से दिल्ली जा रहे 11 घायल, एडीजी ने जाना हाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेपाल से दिल्ली जा रही एक बस चालक को झपकी आ जाने के कारण शनिवार तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया है। यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर बिल्हौरअरौल के पास बस के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ। डिवाइडर से टकराने के बाद फटा टायर  बताया जाता है कि नेपाल निवासी चालक मोहन सिंह प्राइवेट बस लेकर नेपाल से लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। इसी दौरान कानपुर जिले की सीमा में आगरा एक्सप्रेस-वे पर तड़के सुबह लगभग 4 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ये भी पढ़ेंः लखनऊ STF ने कानपुर में IPL सट्टा के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़, पेट्रोलपंप मालिक निकला सर...
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार युवतियां और दो युवक दबोचे गए

कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार युवतियां और दो युवक दबोचे गए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में किदवई नगर इलाके में पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रैकेट संचालिका, 4 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुंजबिहारी का कहना है कि घाटमपुर की रहने वाली एक महिला, कानपुर के साकेतनगर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रैकेट चला रही थी। गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस ने मौके से संचालिका के अलावा 4 और युवतियों को पकड़ा। युवकों की पहचान बर्रा-4 के रहने वाले शैलेंद्र और बर्रा-2 के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है। घाटमपुर की रहने वाली है संचालिका   बताते हैं कि गलत काम के दौरान संचालिका और उसकी एक रिश्तेदार घाटमपुर का रहने वाला ब्रोकर वासुदेव जालान उर्फ चंद्रेश उसी मकान की छत पर बैठ जाते थे और वहां से निगरानी करते थे। बताते हैं कि यह सैक्स रैकेट पूरे तरह से मोबाइल और ब्रोक...
कानपुर में अर्मापुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, एक इंजीनियर की मौत, तीन इंजीनियर्स समेत 8 गंभीर

कानपुर में अर्मापुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, एक इंजीनियर की मौत, तीन इंजीनियर्स समेत 8 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार को कानपुर के अर्मापुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री में एक बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में एक सहायक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि 3 इंजीनियर समेत 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो इंजीनियर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इनको इलाज के लिए रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि धमाके की यह घटना मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास हुई। घटना का कारण एलएफजी टेस्टिंग के दौरान प्रेशर देने पर नाइट्रोजन सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के इलाके लोग भी आर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। वहीं प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने भी झुलसे हुए इंजीनियर्स और अन्य कर्मचारियों के बारे में जानकारी की। टेस्टिंग के दौरान धमाके की बात आ रही सामने  बताया जाता है कि अर्मापुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में एलएफजी गन की टेस्टिंग का काम चल रहा था। बताते हैं कि इ...
कानपुर में रूमा हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रक की  आमने-सामने टक्कर में 4 की मौके पर मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

कानपुर में रूमा हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौके पर मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में रूमा हाइवे पर मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण हादसे में एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार महिलाओं, बच्चों और पुरुष छिटक-छिटकर दूर गिरे। इस दौरान चार की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जबकि 1 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पड़े शवों की हालत देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इस हादसे के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया। बाद में पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रूमा हाइवे पर भीषण हादसा, ब्रह्मदेव मंदिर से दर्शन कर लौट थे ग्रामीण बताया जाता है कि चकेरी के अंबेडकल नगर निवासी कालिका प्रसाद के पोते का मुंडन होना था। इसके लिए उनके करीब डेढ़ दर्जन रिश्तेदार मंगलवार दोपहर ट्रै...
बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन से जीआरपी ने एक साधू का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। शव को देखने के बाद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी थी। ट्रेन जब बांदा स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुरू में मृतक की पहचान का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। बाद में तलाशी के दौरान वृद्ध का मतदाता पहचान पत्र जीआरपी को मिला। पास में मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त   जीआरपी थानाध्यक्ष रामबरन सिंह का कहना है कि फोटो पहचान पत्र में रामऔतार पुत्र बदलू, निवासी खंडेह जिला हमीरपुर लिखा है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास मिले पते पर घटना की जानकारी भेजी जा रही है। इसी तरह एक अन्य घटना में अतर्रा स्वास्थ केंद्र पर दवाई लेने पहुंचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की अचानक वहीं मौत हो गई। सूच...
अब नेताओं को सबकः पॅाश इलाके की 500 मीटर सड़क बता रही नकारेपन की दास्तां

अब नेताओं को सबकः पॅाश इलाके की 500 मीटर सड़क बता रही नकारेपन की दास्तां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः चुनाव आ चुके हैं तो नेता भी एक पांव पर खड़े हैं। कुछ भी करिये, बस उनको वोट चाहिए, लेकिन चुनावों के साथ ही नेताओं की गैरजिम्मेदारियां और नकारापन भी खुलकर सामने आ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नकारेपन और गैरजिम्मेदारी का जीता-जागता उदाहरण देखना हो तो कानपुर के पाश इलाके कहे जाने वाले पांडुनगर चले आई। जेके मंदिर से पांडुनगर जाने वाली सड़क का हाल  जेके मंदिर के सामने वाली सड़क पर पांडुनगर से गुरुद्वारे जाने वाली करीब 500 मीटर की यह सड़क पिछले लगभग दो साल से टूटी पड़ी है। सड़क को नाला बनाने के नाम पर खोदकर डाल दिया गया। फिर दोबारा इसकी ओर किसी ने नहीं देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर दिन-रात धूल उड़ती रहती है जो वहां से गुजरने वाले लोगों और रहने वालों को बीमार कर रही है। दो साल से हालत बदतर  इतना ही नहीं सड़क के मेनहोल खुले पड़े हैं। जरा सी चूक किसी ब...