Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः यूपी में उप चुनाव को लेकर राजनीतिक रस्साकसी तेज हो गई है। सभी दलों के नेताओं ने वोटरों की परिक्रमा शुरू कर दी है। फिर चाहे भाजपा के नेता या मंत्री हों या फिर कांग्रेस और दूसरे दलों के। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पार्टी नेता प्रमोद तिवारी के साथ बुंदेलखंड के हमीरपुर जिला पहुंचे। वहां आने वाली 23 सितंबर को विधानसभा के लिए उप चुनाव होना है। हमीरपुर जाते वक्त दोपहर में राजबब्बर कानपुर के नौबस्ता हाइवे पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने गोविंदनगर सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए जीन-जान से जुट जाएं। सुमेरपुर के रामलीला मैदान में जनसभा उन्होंने गोविंदनगर सीट पर चुनाव की स्थिति का भी जायजा लिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस की प्रत्याशी और दूसरे कई नेता ...
कुछ घंटे बाद कानपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी

कुछ घंटे बाद कानपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के शास्त्रीनगर पहुंच रहे हैं। उप चुनाव से पहले सीएम यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही शहर में 4.8 अरब रुपए के विकास कार्यों का भी शिलान्यास भी करेंगे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर   सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बेहद सतर्क हैं। मौके पर अभी से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं जो व्यवस्था का बारीकि से जायजा ले रहे हैं। बताते चलें कि कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ये भी पढ़ेंः सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट...
कानपुरः खड़े कंटेनर ट्रक में घुसी वैन, बच्ची समेत दो की मौत, 4 गंभीर

कानपुरः खड़े कंटेनर ट्रक में घुसी वैन, बच्ची समेत दो की मौत, 4 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक अनियंत्रित ओमनी बैन तेज रफ्तार से आकर खड़े कंटेनर में जा घुसी। रविवार को हुए इस हादसे में एक 10 साल की बच्ची और कंटेनर के चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर राजमार्ग पर धर्मपुर गांव के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार वैन वहां खड़े कंटेनर से जा टकराई। कानपुर-सागर हाइवे पर हादसा   कंटेनर के टायर से गिट्टी निकाल रहे चालक मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी के सुभाषपुरा निवासी मलखान सिंह (35) तथा वैन सवार 10 साल की बच्ची राखी पुत्री अनिल निवासी ग्राम रेउना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास ढाबों पर मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। चारों घायल हैलट के लिए रेफर   सूचना पर प...
कानपुर में सीमांचल एक्स. पर छापा, नेपाल जा रहा लाखों का कत्था बरामद

कानपुर में सीमांचल एक्स. पर छापा, नेपाल जा रहा लाखों का कत्था बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः वन विभाग और रेलवे की टीम ने सीमांचल एक्सप्रेस पर छापेमारी करते हुए भारत से अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा ग्रेड-1 का कई कुंतल कत्था बरामद किया है। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। बताते हैं कि यह छापेमारी गोपनीय सूचना पर वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद की। गहन चेकिंग के बाद हुई कत्थे की बरामदगी  बताया जा रहा है कि यह कत्था ग्रेड-1 का है, जिसकी कीमत कई लाख रुपए है। बताते हैं कि वन विभाग के प्रयागराज वन संरक्षक राजीव मिश्रा तथा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सीआईटी दिवाकर तिवारी की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर-12487 पर छापा मारकर यह बरामदगी की है। 223 पेटियां बरामद, हर पेटी में 40 किलो कत्था  इस कत्थे को 223 पेटियों में रखकर नेपाल ले जाया जा रहा था। हर पेटी में 40 किलो कत्था था। रेलवे अधिकारियों न...
कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने युवा महिला चेहरे पर दांव लगाते हुए राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की महासचिव करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। दरअसल, राजनीतिक बैकग्राउंड वाली करिश्मा युवा नेता हैं और ऐसे में गोविंद नगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन गया है। उनके पिता राजेश सिंह क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। पिता ने कांग्रेस के टिकट पर सरसौल विधानसभा सीट पर चुनाव भी लड़ा था। करिश्मा की बात करें तो वर्ष 2013 में एनएसयूआई के समर्थन से वह दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ीं और उस वक्त इकलौती विजेता प्रत्याशी के रूप में महासचिव बनीं। बीते छह साल से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन मुख्यधारा की राजनीति में अब उनका यह पहला कदम होगा। यह बात और है कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, टिकट मि...
कानपुरः महाराजपुर में कार-वैन की टक्कर में 7 शिक्षिकाओं समेत 11 घायल

कानपुरः महाराजपुर में कार-वैन की टक्कर में 7 शिक्षिकाओं समेत 11 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर प्रेमपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह कार की टक्कर लगने से मारुति वैन पलट गई। इससे वैन में सवार 7 शिक्षिकाएं घायल हो गईं, जबकि कार सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से तीन शिक्षिकाओं को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शिक्षिकाओं में तीन की हालत गंभीर, रेफर   बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय पौहार की शिक्षिका श्वेता सचान, दलपतपुर स्कूल की वसुंधरा बाजपेई, रायपुर स्कूल की शिक्षामित्र निशा, रामपुर प्राथमिक विद्यालय की दीप्ति सचान, शिक्षिका मिथलेश यादव, सबुलपुर की शिक्षका रंजना और बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका विनीता सचान एक ही मारुति वैन से रोज की तरह स्कूल जा रहीं थीं। प्रेमपुर मोड़ के पास फतेह...
पूर्व बैंक अधिकारी ने खोला घर का ताला तो सामने थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा..

पूर्व बैंक अधिकारी ने खोला घर का ताला तो सामने थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अगर आप कहीं बाहर से घर लौटे और ताला खोलते ही घर के भीतर चोर सामने खड़े हों तो आप पर क्या गुजरेगी। कुछ ऐसा ही हुआ शहर के एक पूर्व बैंक अधिकारी के साथ। दरअसल, शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लखऩपुर सोसाइटी में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से चोर लाखों की नगदी-सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना दिनदहाड़े उस वक्त हुई जब पीड़ित मंदिर गए हुए थे। रिटायर्ड बैंक अधिकारी महेश भदौरिया की पत्नी नीरजा डीजीक्यूए में साइंटिस्ट हैं। बताते हैं कि उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। सुबह पत्नी ड्यूटी पर चली गई थीं और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर में ताला लगाकर मंदिर दर्शन को चले गए। सीसीटीवी में आई चोरों की तस्वीरें   घर लौटकर आए और मेनगेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि मेन कमरे का ताला टूटा पड़ा था और गेट अंदर से बंद था। तभी उनको अंदर किसी के होने की आहट महसूस हुई...
कानपुर आईआईटी पहुंची फ्रांस के अधिकारियों की टीम, विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

कानपुर आईआईटी पहुंची फ्रांस के अधिकारियों की टीम, विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) कानपुर में वरिष्ठ प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हुई विदेशी छात्रा ने आखिरकार आहत होकर कैंपस छोड़ दिया है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। बताया जाता है कि छात्रा फिलहाल दिल्ली गई है। वहीं दूसरी ओर छात्रा की शिकायत पर फ्रांस के अधिकारियों की एक टीम बुधवार सुबह कानपुर स्थित आईआईटी कैंपस पहुंची और अधिकारियों से बंद कमरे में बातचीत की। फ्रांस के दूतावास ने दिखाई गंभीरता, जांच में जुटे अधिकारी   फ्रांस के अफसरों की यह टीम बुधवार सुबह से ही जांच में जुटी है। दूसरी ओर आईआई प्रबंधन ने भी विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ प्रोफेसर को सिविल इंजीनियरिंग विभाग से हटा दिया था। यह कार्रवाई आंतरिक कमेटी की जांच के बाद की गई थी। दरअसल, एक विदेशी छात्रा ने आईआईटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वूमेन सेल और फ्रांस ...
कानपुर में परिवर्तन ने मिलेट्री डेयरी फार्म में सामाजिक व्यक्तियों संग ‘फूड फारेस्ट’ पर की चर्चा

कानपुर में परिवर्तन ने मिलेट्री डेयरी फार्म में सामाजिक व्यक्तियों संग ‘फूड फारेस्ट’ पर की चर्चा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज परिवर्तन संस्था ने मिलेट्री डेयरी फॉर्म (कैंट) में सामाजिक व्यक्तियों और सेना के सदस्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों संग "फ़ूड पार्क" पर चर्चा की। इस मौके पर परिवर्तन के संयोजक कर्नल राकेश दीक्षित व आईआईटी की डॉ रीता सिंह ने बताया कि इस विधि में पौधों का विन्यास इस तरह से किया जाता है कि वे अपनी आवश्यकताएं खुद पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि एक एकड़ के फ़ूड फारेस्ट से लगभग एक लाख प्रति वर्ष या इससे भी अधिक का आर्थिक लाभ हो सकता है। इसमें आम, इमली इत्यादि बड़े पौधों के नीचे आंवला, अमरूद के पेड़ लगाए जा सकते हैं। परिवर्तन संस्था ने की पहल     इतना ही नहीं छोटे पौधों के नीचे और भी छोटे पौधे जैसे नींबू, करौंदा फिर कच्ची हल्दी के साथ ही शकरकंद जैसे पौधों की खेती करते अलग से मुनाफा कमाया जा सकता है। इस दौरान मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार द्विवेद...
कानपुर के बाइक मालिक को पटना से आया सीट बेल्ट न बांधने का चालान

कानपुर के बाइक मालिक को पटना से आया सीट बेल्ट न बांधने का चालान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नए ट्रैफिक नियमों के लागू होने से नए-नए घटनाक्रम भी सामने आ रहे हैं। अब कानपुर के एक बाइक चालक को पटना (बिहार) से कार की सीट बेल्ट न बांधने का चालान आया है। मोबाइल पर मिले ई-चालान ने बाइक मालिक के होश उड़ा दिए हैं क्यों कि इससे साफ है कि पटना में उसकी बाइक के नंबर से कोई कार चला रहा है। कानपुर का यह बाइक मालिक नगर निगम में तैनात कर्मचारी है। अब उसने कानपुर के पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। मोबाइल मैसेज से मिला ई चालान   बताया जाता है कि शहर के नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार को सोमवार को उनके मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज मिला। इसमें बिहार पुलिस की ओर से सीट बेल्ट न बांधने पर चालान के साथ 1000 जुर्माना जमा करने की जानकारी थी। इसकी डिटेल ऑनलाइन सर्च की गई तो पता चला कि उनकी बाइक की नंबर वाली कार पटना में चल रही है और उसी का चालान भी हु...