Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

कुछ घंटे बाद कानपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ।

समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के शास्त्रीनगर पहुंच रहे हैं। उप चुनाव से पहले सीएम यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही शहर में 4.8 अरब रुपए के विकास कार्यों का भी शिलान्यास भी करेंगे।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर  

सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बेहद सतर्क हैं। मौके पर अभी से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं जो व्यवस्था का बारीकि से जायजा ले रहे हैं। बताते चलें कि कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

ये भी पढ़ेंः सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट