Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर में

कानपुर जीआरपी ने 8 लाख के जेवरों के साथ पकड़ा ईनामी बदमाश, साथी भी चढ़ा हत्थे

कानपुर जीआरपी ने 8 लाख के जेवरों के साथ पकड़ा ईनामी बदमाश, साथी भी चढ़ा हत्थे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने गोविंदपुरी स्टेशन पर मुठभेड़ के बाद सागर गैंग के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए 9 लाख की ज्वैलरी, कैश, तमंचा और मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है। जीआरपी को इस दौरान गैंग के सदस्यों के पास के एक तमंचा और 8 लाख रुपए की ज्वैलरी के साथ ही भारी मात्रा में नशीला पाउडर मिला है। इसके साथ ही एक मोटर साइकिल और 10 हजार की नगदी भी जीआरपी ने बरामद की है। जीआरपी का कहना है कि गैंग का सरगना सागर भी पकड़ा गया है। इसकी जानकारी जीआरपी प्रभारी राममोहन राय ने प्रेसवार्ता में दी। चार मुकदमों वांछित था गैंग का सरगना सागर शुक्ला गिरोह का सरगना 25 हजार का इनामी अपराधी है। पकड़े गए दोनों शातिर अपराधियों की पहचान सागर शुक्ला पुत्र रामकुमार निवासी-132, सेवाग्राम कालोनी, कच्ची बस्ती, गोविंदनगर (कानपुर) तथा अनिरुद्ध सिंह पुत्र किशन सिंह निवा...
कानपुर में होटल बुलाकर बीएससी की छात्रा से रेप, वायरल किए अश्लील वीडियो-फोटो, अब पहुंचा जेल

कानपुर में होटल बुलाकर बीएससी की छात्रा से रेप, वायरल किए अश्लील वीडियो-फोटो, अब पहुंचा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में एक दरिंदे ने 17 साल की छात्रा को जन्मदिन की पार्टी के बहाने होटल में बुला लिया। फिर छात्रा को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। आरोपी का नाम किशन सोनकर बताया जा रहा है जो हरबंशमोहाल का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले में आरोपी की बहन और बहनोई की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पीड़ित लड़की के मामा का दोस्त था आरोपी  यह घटना 12 फरवरी 2018 की है। आरोपी पीड़ित छात्रा के मामा का दोस्त था और इसी वजह से वह उसके बुलाने पर होटल चली गई थी। आरोपी दोस्त की भांजी बीएससी की इस छात्रा को घंटाघर स्थित होटल ले गया था। वहां वारदात को अंजाम दिया। पहले तो आरोपी पीड़ित छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा। बाद में उसने वीडियो और फोटो, छात्रा के नाम से फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाकर वायरल कर द...
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी ने की शहर को प्लास्टिक-पालीथिन मुक्त बनाने की अपील

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी ने की शहर को प्लास्टिक-पालीथिन मुक्त बनाने की अपील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपने तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि अब देश से एक-एक घुसपैठिया बाहर होगा। केंद्र में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 व 35 ए को खत्म करके बड़ा एतिहासिक कदम उठाया है। इससे जल्द ही देश के भीतर आतंकवाद पर भी लगाम कसेगी। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जल्द ही मेट्रो चलाने की बात कही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वर्षों तक राजनीतिक लाभ के लिए धारा-370 और 35-ए को नहीं हटाया। इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिला। सीएम योगी ने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता तब देखने को मिली जब प्रयागराज में कुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि अब कानपुर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़...
कानपुर: परिवर्तन ग्रीनथान-2019 के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर मार्ग पर वृहद पौधरोपण

कानपुर: परिवर्तन ग्रीनथान-2019 के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर मार्ग पर वृहद पौधरोपण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में परिवर्तन संस्था द्वारा चलाए गए "परिवर्तन ग्रीनथान-2019" कार्यक्रम के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर रोड पर आज रविवार को वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवर्तन के सदस्यों के अलावा सेना के सदस्य और एनसीसी कैडेट्स तथा ज्योति मूक एवं बधिर स्कूल बिठूर, के बच्चे मौजूद रहे। साथ ही शहर के अन्य लोग भी पौधरोपण में शामिल हुए। बच्चों की खिल-खिलाहट और उत्साह ने कार्यक्रम में खुशी का माहौल बना दिया। इस मौके पर डीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तथा माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चों के साथ शहरवासियों ने करीब 350 पौधे लगाए। साथ ही मुख्य अतिथि कर्नल एके रॉय द्वारा भी पौधरोपण किया गया। परिवर्तन के अनिल गुप्ता ने कहा कि संस्था इस रोड पर लगाए गए लगभग सभी 950 पौधों का 2 साल तक हर तरह से संरक्षण करेगी। पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी। इस मौ...
कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी

कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर में सचेंडी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से बातचीत की और साथ ही पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। कहा कि जब बच्चे खुद जागरूक होंगे तो दूसरों को भी करेंगे। इसलिए जहां भी रहें अपनी आंखें और कान हमेशा खुले रखें। छात्र-छात्राओं में निरीक्षण पर निबंध प्रतियोगिता के निर्देश   सचेंडी थाने पहुंची राज्यपाल ने वहां सीसीटीएनएस रूम को देखा। साथ ही थाने की हवालात, मुंशियाना के साथ मेस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के बीच थाने के निरीक्षण पर निबंध और स्पीच प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि बाद में निबंध लेखन की कापियां राजभवन भेजी जाएंगी। सिपाही ने स्केच बनाकर किया भेंट, राज्यपाल ने की सराहना  इस दौरान बदमाशों के स्केच बनाने वाले सिपाह...
कानपुर में आज राज्यपाल-सीएम योगी भी, बना रहेगा वीवीआईपी का आगमन, सुरक्षा चौकस

कानपुर में आज राज्यपाल-सीएम योगी भी, बना रहेगा वीवीआईपी का आगमन, सुरक्षा चौकस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में गुरुवार को भी वीवीआईपी की मौजूदगी और आगमन बना रहेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को कानपुर पहुंचीं थीं जो गुरुवार शाम तक रुकेंगी। गुरुवार यानि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानपुर आ रहे हैं। इन दो वीवीआईपी के अलावा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुरुवार को कानपुर में रहेंगे। 25 से 30 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना संभावित   दोनों ही नेता नौबस्ता इलाके में पार्टी कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी, गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने आएंगे।  25 से 30 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वीवीआईपी के कार्यक्रम और आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरी तरह चौकन्ने हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर आईआईटी पहुंची फ...
कानपुर में स्याही फैक्ट्री मालिक की पत्नी से चेन लूट, धरी रह गई पुलिस की चौकसी

कानपुर में स्याही फैक्ट्री मालिक की पत्नी से चेन लूट, धरी रह गई पुलिस की चौकसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिसिया चौकसी के तमाम दावे उस वक्त धरे रह गए जब कानपुर पुलिस की मौजूदगी में एक लुटेरे ने स्याही व्यापारी की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। चौंकाने वाली बात यह है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लुटेरे को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन फिर भी वह भागने में कामयाब रहा। यह हाल तब है जब मंदिर के आसपास पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिहाज से तैनात थे। किदवई नगर में मंगलवार शाम हुुई घटना  लूट की यह घटना मंगलवार शाम को किदवई नगर में सोटेबाबा हनुमान मंदिर के पास हुई। किदवई नगर निवासी मनोज जैन की दादानगर में स्याही बनाने की फैक्ट्री लगी है। आज वह पत्नी मीना जैन के लेकर कार से बुढ़वा मंगल पर सोटेबाबा हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कार से उतरकर उनकी पत्नी दर्शन जाने को मंदिर की ओर बढ़ीं। तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार लुटेरे ने उनके गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मार ...
कानपुर में दादानगर पुल के पास मिला मध्यप्रदेश के युवक का शव

कानपुर में दादानगर पुल के पास मिला मध्यप्रदेश के युवक का शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के दादानगर पुल के पास रेलवे पटरी के किनारे बीती रात करीब 11:30 बजे एक युवक का शव पड़ा देखा गया। वहां से गुजरी एक रेल के चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद संबंधित थानों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन गोविंदनगर और अर्मापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। सुबह 8 बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। लोगों का कहना है कि शव के पास मिले आधार कार्ड में मध्यप्रदेश के जिला मालनपुर के गोहर तहसील निवासी बबलू सिंह पुत्र हरि सिंह सेंगर का नाम लिखा है। ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका   हालांकि, आरपीएफ सूचना के बाद मौके पर पहुंची। रातभर आरपीएफ का जवान और एक रेलवे कर्मचारी मौजूद रहा। थानों की पुलिस भी वहां आई जांच करने के बाद अपना क्षेत्र न होने की बात कहकर लौट गई। पुलिस ने युवक के पास मिला आधार कार्ड भी देखा। दरअसल, मौके पर रेलवे की चार पटरियां मौजूद हैं, इनमें से दो ...
कानपुर गुजैनी में हाईवे पुल से कूदे युवक के हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर

कानपुर गुजैनी में हाईवे पुल से कूदे युवक के हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में गुजैनी इलाके में हाईवे पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक के गिरने के बाद घटना से हक्के-बक्के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। देखते ही देखत वहां लोगों की भीड़ लग गई। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लतपत युवक को जल्द ही अस्पताल भिजवाया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मां भी नहीं बता सकीं घटना की वजह बताते चलें कि हाईवे पर पनकी से रूमा तक फ्लाईओवर बना है। इसी पुल से गुजैनी के आई-ब्लॉक के रहने वाले दीपक गुप्ता (30) वहां पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीपक की मां लक्ष्मी देवी का कहना है कि बीते कुछ दिनों से वह गुमसुम सा था लेकिन घटना की वजह उनको भी नहीं पता है। उधर, थाना प्रभारी गोविंदनगर संजीवकांत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के पुल से कूदने का कारण पता नहीं चला है। ये भी पढ़ेंः खुद बुलेरो च...
कानपुर में बैंक के बाहर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे 1.20 लाख

कानपुर में बैंक के बाहर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे 1.20 लाख

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के किदवईनगर इलाके में आज एक गुटखा कंपनी के सेल्समैन से बदमाशों ने मदद के नाम पर धोखा देकर 1.20 लाख रुपए लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। साथ ही बैंक के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। बताया जाता है कि साकेत नगर निवासी मोहित गुप्ता दिलबाग गुटखा कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता है। पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध  आज शुक्रवार को वह कंपनी सेल्स मैनेजर धीरज कपूर के 90 हजार तथा खुद के 30 हजार जमा करने बैंक पहुंचा था। उसका कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की निरालानगर शाखा में जब वह बाउचर भर रहा था तो उसी दौरान एक युवक उसके पास आया और बोला उसकी आंटी का एक्सीडेंट हो गया है, बाहर आकर मदद कर दे। जैसे ही वह मदद को बाहर निकला बदमाशों ने उसके तमंचा सटाकर धमकाते हुए रुपए...