Monday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

यूपी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, बिपरजाॅय दिखाएगा 24 घंटे में असर

यूपी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, बिपरजाॅय दिखाएगा 24 घंटे में असर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : Cyclone Biparjoy In UP भीषण गर्मी से तपते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय का जबरदस्त असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने यूपी में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदलेगा। बिपरजाॅय को लेकर जारी हुआ अलर्ट आपको बताते चलें कि पूरे प्रदेश में पूरे से पश्चिम तक इस समय दिन और रात तपती गर्मी पड़ रही है। रात में भी लू महसूस की जा रही है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि गुरुवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। लेकिन शुक्रवार से पूरे प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय का असर दिखाई देने लगेगा। ये भी पढ़ें : जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत   पश्चिमी यूपी में गरज और तेज बारिश की संभावना है। 17 और 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो 19 और 2...
जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत

जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड-बांदा में भीषण गर्मी जानलेवा होती जा रही है। आज बीएड परीक्षा में ड्यूटी कर रहे पुलिस हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक प्रकट किया। ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबियत जानकारी देते हुए बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर में पंडित जेएन डिग्री कालेज में बीएड की परीक्षा चल रही थी। वहां ड्यूटी कर रहे मुख्य आरक्षी गाजीपुर के कुरथा गांव के रहने वाले यादवेंद्र यादव (48) अचानक गिर पड़े। बताते हैं कि उन्होंने पहले काफी उलझन महसूस की। आधा घंटे के भीतर करीब डेढ़ से दो लीटर पानी पिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बतात...
बांदा DM दुर्गाशक्ति नागपाल ने रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ

बांदा DM दुर्गाशक्ति नागपाल ने रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही खुद भी हंसते-हंसते रक्तदान किया। लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करें। ऐसा करके गंभीर बीमारियों से ग्रसित एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाएं। रक्तदान शिविर में अन्य लोगों ने भी यह नेक काम किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन मिश्रा, प्रभारी रक्तकोष डा. विनीत सचान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Lucknow : मीटिंग में बनियान पहनकर पहुंचा अधिकारी, सस्पेंड ये भी पढ़ें : UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार..     ...
मगर शर्म इनको आती नहीं.. बांदा विकास प्राधिकरण के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल

मगर शर्म इनको आती नहीं.. बांदा विकास प्राधिकरण के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांदा शहर के सौंद्रीयकरण की तस्वीर दिखाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर बांदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के दोहरे मापदंड से शहर बेहाल है। शहर में चौराहों के चौड़ीकरण के लिए प्राधिकरण के अधिकारी अतिक्रमण हटवा रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर अतिक्रमण को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। बीडीए के सामने सरकारी जमीन पर 10-12 अवैध दुकानें प्राधिकरण आफिस के ठीक सामने खुलेआम अतिक्रमण को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकारी नजूल की जमीन पर बनीं 10-12 अवैध दुकानें बनी खड़ी हैं। इनका रास्ता सड़क पर लोहे की सीढियों लगाकर दिया गया है। पास में सरकारी जमीन पर करोड़ों की लागत से अवैध बारात घर और स्कूल भवन बनने की भी चर्चा है। इसपर बीडीए अधिकारी जानकर भी आंखें मूंदे बैठे हैं। यह आम जनमानस में चर्चा का विषय है। करीब एक साल-डेढ़ साल पहले इन दुकानों को ...
Lucknow : मीटिंग में बनियान पहनकर पहुंचा अधिकारी, सस्पेंड

Lucknow : मीटिंग में बनियान पहनकर पहुंचा अधिकारी, सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में शिक्षा महानिदेशक की बैठक में एक अधिकारी बनियान पहनकर पहुंच गए। इसपर उन्हें डांट पड़ी। साथ ही निलंबन के आदेश हुए हैं। मामला काफी चौंकाना वाला है। जानकारी के अनुसार लखनऊ में शिक्षा महानिदेशक की मीटिंग थी। इसमें विभाग के लगभग सभी अधिकारी मौजूद थे। तभी यह घटनाक्रम हुआ। शिक्षा विभाग की मीटिंग का मामला दरअसल, मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक मीटिंग हो रही थी। यह मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए थी। इसमें विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा होने थी। सभी पूरी तैयारियों के साथ शामिल हुए। ये भी पढ़ें : UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार.. बताते हैं कि वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरू हुई तो शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने एक अधिकारी को बनियान पहने हुए बैठे देखा। उन्होंने अधिकारी को...
कार्रवाई : तस्कर मां-बेटी की 14.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

कार्रवाई : तस्कर मां-बेटी की 14.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने जिले के बबेरू क्षेत्र में तस्कर मां-बेटी की 14 करोड़ 41 लाख की संपत्ति बुधवार को कुर्क की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर और गैंगेस्टर एक्ट में महिला वांछित है। इस संपत्ति को उसके पति और बेटी ने मिलकर अर्जित किया है। पुलिस का यह भी कहना है कि इन लोगों द्वारा गिरोह बनाकर तस्करी की जा रही थी। गैंग लीडर है महिला शांति देवी जानकारी के अनुसार कोतवाली बबेरू क्षेत्र के गांधीनगर में रहने वाली शांति देवी व उसके पति रामराज यादव, पुत्री निशा यादव की 14 करोड़ 41 लाख 56 हजार 400 रुपए की संपत्ति को आज पुलिस ने कुर्क किया। ये भी पढ़ें : Banda : नाबालिग लड़की को ले भागा रिश्तेदार, पिता ने लिखाई रिपोर्ट कहा जा रहा है कि इस संपत्ति को इन लोगों ने गिरोह बनाकर तस्करी कर...
ट्रक में जिंदा जल गया चालक, क्या ओवरलोडिंग बनी कारण..?

ट्रक में जिंदा जल गया चालक, क्या ओवरलोडिंग बनी कारण..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आरटीओ और खनिज विभाग की मिलीभगत और पुलिस की निष्क्रीयता से ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है। अब यही ओवलोडिंग जानलेवा हो गई है। ट्रक और डंफर अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें नहीं खुल रही हैं। बांदा में आज एक सड़क हादसे ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। कहा जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण अनियंत्रित होकर एक डंफर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे को देख लोगों के रौंगते हुए खड़े बताया जा रहा है कि गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि चालक को ट्रक से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। उसी में जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के नौखेरा गांव का रहने वाले सुशील (40) मंगलवार को हैदरगढ़ से गिट्टी ले...
Breaking : बांदा में डबल मर्डर, पिता ने की बेटे और बहू की हत्या

Breaking : बांदा में डबल मर्डर, पिता ने की बेटे और बहू की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बुधवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपने बेटे और बहू की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात नरैनी थाना क्षेत्र के बरसंडा मानपुर गांव में हुई है। हत्यारोपी पिता मौके से फरार है। परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि क्राइम सीन देखा गया है। आरोपी की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वारदात से मौके पर कोहराम मचा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के सर्राफा से 50 किलो चांदी लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर…...
UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार..

UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। तेज लू लोगों पर और सितम ढा रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन गर्मी इसी तरह सताएगी। यहां तक कि रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। मंगलवार को गर्मी का हाल यह रहा कि झांसी में तापमान 46 डिग्री और प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की सूची के अनुसार जिन 33 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। इन शहरों में 44 पारा हुआ पार वहीं 8 शहरों में तापमान 44 डिग्री से उपर रहा। इनमें कानपुर, आगरा, हमीरपुर, वाराणसी, फुर्सतगंज, आगरा, बस्ती शामिल रहे। वहीं बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद में तापमान 43 डिग्री से उपर रहा। इसी तरह उरई, गोरखपुर, हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी, बहराइच में पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रहा। कानपुर की रात सबसे गर्म रिकार्ड मौसम विभाग की माने तो सबसे ज्यादा गर्म रात कानपुर की रही। कानपुर में न्य...
Lucknow : बांदा के सर्राफा से 50 किलो चांदी लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर…

Lucknow : बांदा के सर्राफा से 50 किलो चांदी लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : बांदा के सर्राफा व्यवसाई से 50 किलो चांदी लूटने के मामले में इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मी इस समय औरैया की जेल में बंद हैं। बताते चलें कि बांदा के सर्राफा व्यवसाई से चांदी लूटने की यह वारदात औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई थी। इसी मामले में आज शासन ने जेल में बंद तत्कालीन भोगनीपुर थाना प्रभारी अजय पाल सिंह कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव को बर्खास्त कर दिया है। वहीं लापरवाही पर भोगनीपुर सीओ तनु उपाध्याय से सर्किल का चार्ज लेकर उन्हें भी पुलिस लाइन में तैनात कर दिया है। यह है लूट का पूरा मामला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीती 6 जून की देर रात बांदा के सर्राफा व्यवसाई मनीष सोनी से 50 किलो चांदी की लूट हो गई थी। घटना से हड़कंप मच गया था। मामले में औरैया और कानपुर देहात पुलिस ने संयु...