Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

मदरसे में मौलाना ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां..

Maulana made obscene video after raping minor in Madrasa, now will break jail bread in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक मौलाना द्वारा मदरसे में किशोरी से दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बनाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मौलाना लड़की को ब्लैकमेल कर काफी समय से दुष्कर्म और यौन शोषण कर रहा था। अब पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के एक मदरसे का है।

घर में ही मदरसा चला रहा था मौलाना

जानकारी के अनुसार बिठूर इलाके में रहने वाला एक मौलाना अपने घर में ही मदरसा चलाता है। पीड़ित किशोरी उसी मदरसे में पढ़ती थी। पीड़िता का कहना है कि उसने मदरसे में पढ़ना छोड़ दिया था। इसके बाद भी मौलाना उसे अक्सर किसी बहाने से घर बुला लेता था। फिर उसके साथ मनमानी करता था।

ये भी पढ़ें : मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप 

पीड़िता ने कहा है कि बीते को पत्नी के बीमार होने का बहाना बनाकर मौलाना ने लड़की को घर बुलाया। फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया।

Maulana made obscene video after raping minor in Madrasa, now will break jail bread in Banda
आरोपी मौलाना।

इतना ही नहीं लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने लगा। लड़की बुरी तरह से मौलाना से तंग आ गई।

अश्लील वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल

मई में फिर मौलाना ने उसे ब्लैकमेल कर घर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। मौलाना झाड़-फूंक का भी काम करता है। लड़की ने बार-बार मौलाना के शोषण से तंग आकर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मौलान के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अतुल सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : UP : गंदी बात का विरोध करने पर पत्नी को दिया 3 तलाक, मुकदमा