Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने हाल में ही यूपी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री बनते ही उन्हें बड़ी क्षति पहुंची है। राजभर की पार्टी की 30 साल महिला नेता नंदिनी राजभर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्‍या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारे मौके से फरार हैं। वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि नंदिनी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव थीं। यह वारदात संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा बायपास इलाके की है। नंदिनी के शरीर पर चाकुओं के कई प्रहार के निशान हैं। घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं नंदिनी जानकारी के अनुसार नंदिनी अपने घर के कमरे में बिस्‍तर के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं। उनके गले व शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकुओं से हमले के निशान थे। नंदिनी के परिजनों का कहना है कि ...
UP : महिला का सिर कटा शव.., दाहिने हाथ पर लिखा..

UP : महिला का सिर कटा शव.., दाहिने हाथ पर लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला बिजनौर में नांगलसोती के गांव सबलगढ़ के खादर क्षेत्र का है। रविवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ भी सुराग जुटाने का प्रयास किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी की। थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। कटा सिर तलाश रही पुलिस जानकारी के अनुसार नांगलसोती के गांव सबलपुर बितरा के खादर क्षेत्र में आज सुबह एक महिला का सिर कटा शव मिला। जानकारी होने पर एसपी श्री जादौन, सीओ देश दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जानकारी जुटाई। ये भी पढ़ें : UPNews : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस   पुलिस ने आसपास इलाके ...
बांदा में  3 दिवसीय प्रदर्शनी का विधायक ने किया शुभारंभ

बांदा में 3 दिवसीय प्रदर्शनी का विधायक ने किया शुभारंभ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में "सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास" नाम से एक 3 दिवसीय प्रदर्शनी लगी है। इसका शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। प्रदर्शनी संकट मोचन मंदिर के सामने मैदान में लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करना है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की गई है। प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे, अतिरिक्त डीआई शारदा निषाद समेत अन्य लोग मौजदू रहे। https://samarneetinews.com/womensday-this-aparajita-of-banda-handles-heritage-verywell/ ये भी पढ़ें : बांदा में वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस  ...
यूपी में भीषण हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

यूपी में भीषण हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक भीषण हादसा हो गया। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा जौनपुर जिले में बीती देर रात लगभग ढाई बजे हुआ। शादी के लिए लड़की देखने बिहार से प्रयागराज जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर प्रसाद केराकत तिराहे के पास शनिवार रात कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इससे कार सवार बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज झूंसी लड़की देखने जा रहे सात लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ये भी पढ़ें : ED Raid : सपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ ...
UPNews : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस

UPNews : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के नरैनी रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में एक 73 साल की वृद्धा ने फांसी लगा ली। सुबह जागने पर आश्रम के लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने कहा कि घटना सुसाइड की है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटैज देखे गए हैं। रेलिंग के सहारे बांधा फंदा जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा गांव के कामता प्रसाद तिवारी और उनकी पत्नी राजरानी (73) वृद्धाश्रम में रहते थे। देर रात वृद्धा ने रेलिंग के सहारे स्ट्राल के फंदे से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी एके दुबे ने कहा कि सीसीटीवी फुटैज में मरने वाली महिला सुसाइड करने जाते हुए दिखाई दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत  ये...
बांदा में रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

बांदा में रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइकों की तेज रफ्तार ने आज एक व्यक्ति की जान ले ली। वहीं दूसरी बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरे घायल की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के ताहिर (42) अतर्रा से बाइक लेकर अपनी बगिया जा रहे थे। पिता की इकलौती संतान था मृतक तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के साले का कहना है कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बाइकों की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इसलिए किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में 12वीं के छात्र की हादसे में मौ...
Breaking : बांदा में 12वीं के छात्र की हादसे में मौत, ट्रेलर ने कुचला

Breaking : बांदा में 12वीं के छात्र की हादसे में मौत, ट्रेलर ने कुचला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बोर्ड एग्जाम देकर लौट रहे 12वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र बाइक से लौट रहा था। रास्ते में एक ट्रेलर (बड़े ट्रक) ने उसे रौंद दिया। छात्र की मौके पर मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एग्जाम देकर लौट रहा था छात्र जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बा के शिवाजी चौराहा निवासी गुलाम कादिर (18) पुत्र मुजीबुर्रहमान अपने फुफेरे भाई परवेज (18) के साथ बबेरू स्थित इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। उसका सेंटर बिसंडा इंटर कालेज गया था। ये भी पढ़ें : Women’s Day : विरासत को बखूबी संभालतीं बांदा की ये अपराजिता.. शनिवार को दोनों बाइक से एग्जाम देकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बिसंडा नहर पटरी के पास सामने ...
बांदा में महाशिवरात्रि पर हादसा, ठेकेदार की मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

बांदा में महाशिवरात्रि पर हादसा, ठेकेदार की मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महाशिवरात्रि पर बाइक से जलाभिषेक करने जा रहे बाइक सवार ठेकेदार की बांदा में हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठीं दो बहनें घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। राजस्थान के रहने वाले थे मृतक राजबीर जानकारी के अनुसार राजस्थान के भौसाना धौलपुर के रहने वाले राजबीर सिंह (30) बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इन दिनों चिल्ला और कुकुवाखास में लाइन डलवाने का काम करते थे। राजबीर पैलानी के अमानडेरा के मलखान के घर बीते करीब 8 महीने से रह रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : BJP सांसद का अश्लील MMS वायरल, सांसद बोले-AI से बना-विरोधियों की साजिश बताते हैं कि आज शुक्रवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर मलखान की दो बेटियों साधना (22) और रोशनी (20)...
UP : धू-धूकर जला ट्रक का खलासी-पारिवारिक कलह में पति ने की सुसाइड

UP : धू-धूकर जला ट्रक का खलासी-पारिवारिक कलह में पति ने की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह में पत्नी से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, एक ट्रक खलासी की हाईटेंशन विद्युत तार उपर गिरने से मौत हो गई। घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव के रामहित (35) ग्वालियर में रहकर मजदूरी करते थे। बताते हैं कि वह सोमवार को घर लौटे थे। इसके बाद लगातार पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रात भी दोनों में विवाद हुआ। पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम बताते हैं कि झगड़े के बाद पत्नी ने खाना नहीं बनाया और खेतों पर चली गई। पत्नी छोटी की हरकतों से तंग आकर उन्होंने फांसी लगा ली। शाम को खेतों से लौटी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में पहले शादी की मेंहदी...
ED Raid : सपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ छापे, कई घंटे पूछताछ

ED Raid : सपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ छापे, कई घंटे पूछताछ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके करीबियों के घरों पर छापे मारे। घर के आसपास बड़ी संख्या सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए। इसके बाद ईडी टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। परिजनों को नजरबंद कर उनके मोबाइल कब्जे में ले लिए। परिजन नजरबंद-मोबाइल भी जब्त कर हुई जांच सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई जांच शाम लगभग 5 बजे तक चली। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने विधायक के पांचों ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद भी किए हैं। इनका सत्यापन कराया जाएगा। ये भी पढ़ें : सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest साथ ही काले धन की बरामदगी के लिए विधायक आवास पर कारों, पार्किंग, पानी की टंकियां, रसोई, बाथरूम तक में सर्च ऑपरेशन चलाया। बताते हैं कि कार्रवाई इतनी जबरदस्त थी कि 40 गाड़ियों से ईडी की अलग-अलग टीमें छापेमारी ...