Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महाशिवरात्रि पर हादसा, ठेकेदार की मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

Banda: Tractor crushes two friends riding bike, both dead
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : महाशिवरात्रि पर बाइक से जलाभिषेक करने जा रहे बाइक सवार ठेकेदार की बांदा में हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठीं दो बहनें घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

राजस्थान के रहने वाले थे मृतक राजबीर

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भौसाना धौलपुर के रहने वाले राजबीर सिंह (30) बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इन दिनों चिल्ला और कुकुवाखास में लाइन डलवाने का काम करते थे। राजबीर पैलानी के अमानडेरा के मलखान के घर बीते करीब 8 महीने से रह रहे थे।

ये भी पढ़ें : UP : BJP सांसद का अश्लील MMS वायरल, सांसद बोले-AI से बना-विरोधियों की साजिश

बताते हैं कि आज शुक्रवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर मलखान की दो बेटियों साधना (22) और रोशनी (20) को लेकर कीर्तिखेड़ा स्थिति देवस्थान जलाभिषेक को जा रहे थे।

बाइक से जलाभिषेक को जा रहे थे तीनों

इसी बीच चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बताते हैं कि बाइक चला रहे राजबीर ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल दोनों बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में बहाने से घर में घुसे युवक, रिटायर नर्स की चेन झपटकर फरार