Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : धू-धूकर जला ट्रक का खलासी-पारिवारिक कलह में पति ने की सुसाइड

Banda : Youth hanged himself in Madhiya Naka-Referred to Kanpur

समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह में पत्नी से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, एक ट्रक खलासी की हाईटेंशन विद्युत तार उपर गिरने से मौत हो गई। घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव के रामहित (35) ग्वालियर में रहकर मजदूरी करते थे। बताते हैं कि वह सोमवार को घर लौटे थे। इसके बाद लगातार पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रात भी दोनों में विवाद हुआ।

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बताते हैं कि झगड़े के बाद पत्नी ने खाना नहीं बनाया और खेतों पर चली गई। पत्नी छोटी की हरकतों से तंग आकर उन्होंने फांसी लगा ली। शाम को खेतों से लौटी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में पहले शादी की मेंहदी रचाई, फिर लगा ली फांसी

अंदर से आवाज न आने पर घटना का खुलासा हुआ। मृतक के बड़े भाई रामभजन का कहना है कि शादी के 12 साल बाद भी दोनों के बच्चे नहीं थे। मृतक शराब का लती था। मना करने पर विवाद होता था।

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर धू-धूकर जला

उधर, महोबा जिला के नहदौरा गांव के वीरेंद्र पाल (30) ट्रक के खलासी का काम करते थे। गुरुवार रात भूरागढ बाईपास के पास ट्रक के पास खड़े थे। बताते हैं वहां से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी रामदेवी के अलावा दो बेटियां छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में रिश्ते के मामा ने मासूम से किया रेप, DIG के आदेश पर रिपोर्ट..