Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Banda: Tractor crushes two friends riding bike, both dead
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बाइकों की तेज रफ्तार ने आज एक व्यक्ति की जान ले ली। वहीं दूसरी बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरे घायल की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के ताहिर (42) अतर्रा से बाइक लेकर अपनी बगिया जा रहे थे।

पिता की इकलौती संतान था मृतक

तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के साले का कहना है कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बाइकों की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इसलिए किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में 12वीं के छात्र की हादसे में मौत, ट्रेलर ने कुचला