Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला का सिर कटा शव.., दाहिने हाथ पर लिखा..

Sensational : Woman's decapitated body found, writing on her right hand...

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला बिजनौर में नांगलसोती के गांव सबलगढ़ के खादर क्षेत्र का है। रविवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ भी सुराग जुटाने का प्रयास किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी की। थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

कटा सिर तलाश रही पुलिस

जानकारी के अनुसार नांगलसोती के गांव सबलपुर बितरा के खादर क्षेत्र में आज सुबह एक महिला का सिर कटा शव मिला। जानकारी होने पर एसपी श्री जादौन, सीओ देश दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें : UPNews : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस  

पुलिस ने आसपास इलाके में महिला के कटे हुए सिर की तलाश भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र लगभग 35 साल है। वह काले रंग का सूट-सलवार और लाल रंग की जर्सी पहने है। उसके बाएं हाथ में कंगन है और दाहिने हाथ पर ‘छोटे की औरत’लिखा है।

ये भी पढ़ें : Sophia Leone : एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में निधन