UP : महिला का सिर कटा शव.., दाहिने हाथ पर लिखा..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला बिजनौर में नांगलसोती के गांव सबलगढ़ के खादर क्षेत्र का है। रविवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ भी सुराग जुटाने का प्रयास किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी की। थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
कटा सिर तलाश रही पुलिस
जानकारी के अनुसार नांगलसोती के गांव सबलपुर बितरा के खादर क्षेत्र में आज सुबह एक महिला का सिर कटा शव मिला। जानकारी होने पर एसपी श्री जादौन, सीओ देश दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जानकारी जुटाई।
ये भी पढ़ें : UPNews : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने आसपास इलाके ...