Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अखिलेश यादव

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की घायल पीड़िता से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर अखिलेश यादव मीडिया से बात कर रहे थे। सपा की ओर से पीड़िता के परिवार को 16 लाख की मदद भी दी गई है। बताया जाता है कि सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को 10 लाख रुपए व घायल वकील के परिवार को 5 लाख रुपए मदद दी है। घायल वकील को 5 लाख की सहायता दी   सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपए और घायल वकील के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। वहीं पार्टी फंड से भी एक लाख रुपए दिए गए हैं। बताते हैं कि सपा प्रतिनिधि मंडल में जूही सिंह, जरीना उस्मानी, मधु गुप्ता तथा आईपी सिंह की ओर से पीड़ित परिवार...
बांदा में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

बांदा में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले आज पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के सामने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही केक काटकर खुशी मनाते हुए मिठाई भी बांटी। केक काटकर बांटी मिठाई  इस मौके पर प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने कहा कि सपा सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन योजनाओं लागू करके जनता की खुशहाली का काम किया, अब योगी सरकार उन्हीं योजनाओं को बंद करके प्रदेश की प्रगति को रोकने का काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता ने कहा सपा सरकार में चल रही सपा सरकार में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया था। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, दिनेश यादव, राजन चंदेल, आशीष श्रीवास्तव, सनत कुमार दी...
लोकसभा-2019ः अखिलेश के लिए कांग्रेस की तरह बसपा भी शुभ फलदायी नहीं हुई साबित

लोकसभा-2019ः अखिलेश के लिए कांग्रेस की तरह बसपा भी शुभ फलदायी नहीं हुई साबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गठबंधन रास नहीं आया। जिस भाव से अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती का हाथ थामा था उसमें वह कामयाब नहीं हुए। उत्तर प्रदेश में सपा को कुछ खास फायदा नहीं हुआ, अलबत्ता मायावती को जरूर संजीवनी मिली है। इसके पहले भी अखिलेश यादव यूपी के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े थे और उसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली थी। उत्तर प्रदेश में जब सपा-बसपा ने गठबंधन का ऐलान किया था तो सबने उम्मीद की थी कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन से बीजेपी को कड़ी चुनौती मिलेगी और चुनाव के दौरान कई सीटों पर चुनौती दिखी भी थी। मायावती को मिली संजीवनी   जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों ने भी उम्मीद जतायी थी कि गठबंधन यूपी में 40 से 50 सीटे जीत सकती है। लेकिन आज जब चुनाव परिणाम आया तो सारा कयास हवा-हवाई साबित हुआ...
लोकसभा-2019ः छठे चरण का रणः यूपी की 14 सीटों पर कहां-किसका पलड़ा भारी

लोकसभा-2019ः छठे चरण का रणः यूपी की 14 सीटों पर कहां-किसका पलड़ा भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 12 मई को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केन्द्रीय मंत्री मेनका गाधी, संजय सिंह और जगदंबिका पाल जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें आजमढ़, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही लोकसभा सीट शामिल है। 2014 में आजमगढ़ छोड़ बीजेपी ने इस सभी सीटों पर कब्जा किया था। 2014 के चुनाव से यह चुनाव थोड़ा अलग है। अखिलेश व मेनका जैसे दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला  पिछले चुनाव में मोदी लहर थी और सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का कोई वजूद नहीं था। सपा, बसपा भी मैदान में थी लेकिन मोदी लहर में कुछ खास करने की स्थिति में नहीं थी। इस बार परिस्थितियां भिन्न है। सपा-...
बांदा में अखिलेश का दावा, 4 चरणों में जीते, चौकीदार संग ठोकीदार को भी हटाने वाले साबित होंगे चुनाव

बांदा में अखिलेश का दावा, 4 चरणों में जीते, चौकीदार संग ठोकीदार को भी हटाने वाले साबित होंगे चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः धार्मिक स्थानों पर केवल समाजवादी लोगो ने काम किया। सबसे अधिक समाजवादी पेंशन कर्वी चित्रकूट के लोगों को दी। अब 2 से 3000 रुपए समाजवादी पेंशन का वादा करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाजवादी पार्टी द्वारा दिया गया लैपटॉप आज भी चल रहे हैं लेकिन बीजेपी ने लैपटॅाप का वादा करके भी नहीं दिया। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पलायन बुंदेलखंड के लोगों का है। कहा कि बुंदेलखंड में नौकरी नहीं, रोजगार नहीं और यहां तक कि कारखाने तक बंद कर दिए गए हैं। तंज कसकर ली चुटकी, कहा- पकौड़ा वाला बयान भी सोचकर दिया  इस मौके पर सपा प्रमुख ने जीएसटी, नोटबंदी और नीतिया, अबकी बार खो दी सरकार का नारा भी बुलंद किया। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए मोदी सरकार की चुटकी भी ली। कहा कि मोदी सरकार के सर्वेसवा ने बड़े ही सोच-समझकर और जान-बूझकर पकौड़ा बाने वाला बयान दिया था, ताकि इससे...
आदर-सम्मान दें अखिलेश तो चुनाव बाद सहयोग को तैयार हैं हम – शिवपाल यादव

आदर-सम्मान दें अखिलेश तो चुनाव बाद सहयोग को तैयार हैं हम – शिवपाल यादव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के प्रमुख शिवपाल यादव ने रविवार को बड़ी बात कही। हालांकि शिवपाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी का न तो सपा में विलय होगा और न ही वह खुद सपा में जाने वाले हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए पीएसपी के प्रमुख शिवपाल ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं और इसके लिए पहले अखिलेश यादव को उनसे बात करनी होगी। चुनाव बाद साथ आने के संकेत  कहा कि चुनाव बाद अगर अखिलेश यादव उनसे बात करते हैं, उनको आदर और सम्मान देते हैं तो वह सहयोग पर विचार करेंगे। शिवपाल ने खुद पर लगे उन आरोपों को खारिज किया कि उन्हें बीजेपी की बी-टीम बताया जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा सपा में रहते हुए बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाई है। कहा कि वह बीजेपी की बी-टीम हो ही नहीं सकते हैं। ये भी ...
होलिका दहन में माया-अखिलेश के पोस्टर जलाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर

होलिका दहन में माया-अखिलेश के पोस्टर जलाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः होलिका दहन के दौरान बसपा मुखिया मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर जलाने वाले भाजपा नेता राम बाबू दिवेदी कानूनी कार्रवाई के लपेटे में  हैं। विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ने थाने में आरोपी भाजपा नेता व उसके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद अब मामला दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें कि भाजपा नेता रामबाबू व उसके समर्थकों ने बाराबंकी के कस्बा रामनगर में होलिका दहन के दौरान बीती 19 मार्च को माया व अखिलेश के पोस्टर जलाए थे। अखिलेश ने खुद ट्वीट कर दिया था बयान   इसपर अखिलेश और उनके समर्थकों ने विरोध दर्ज कराया था। इतना ही नहीं विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ने आरोपी भाजपा नेता और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने होलिका दहन में अपने व मायावती के पोस्टर जलाए जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसा था। य...
पहली बार नहीं बढ़ाईं मुलायम ने अपने ही बेटे अखिलेश की मुश्किलें…

पहली बार नहीं बढ़ाईं मुलायम ने अपने ही बेटे अखिलेश की मुश्किलें…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यह पहला मौका नहीं है जब मुलायम सिंह ने अपने ही बेटे सपा मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया हो। लोकसभा में प्रधानमंत्री को दोबारा पीएम बनने का आशीर्वाद देने के पीछे राजनीतिक हल्के में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे सीबीआई का डर बता रहे हैं तो कुछ लोग दूसरे कयास भी लगा रहे हैं। बहरहाल इतना तय है कि मुलायम सिंह का 16वीं लोकसभा के आखिरी दिन संसद में पीएम मोदी से यह कहना कि ‘हम कामना करते हैं कि आप दोबारा प्रधानमंत्री बनें।’ यह कोई अप्रत्याशित नहीं था बल्कि मुलायम शायद कई दिनों से इस दिन के इंतजार में रहे होंगे। तल्खी के दौर में मुलायम का बयान  मुलायम सिंह ने फिर से इस बयान ने उनके ही बेटे अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह भी ऐसे समय में जब सपा खेमे में लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को योगी सरकार द्वारा जबरन रोके जाने के ...
लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को अधिकारियों ने प्रयागराज जाने से जबरन रोका, विधान परिषद में हंगामा

लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को अधिकारियों ने प्रयागराज जाने से जबरन रोका, विधान परिषद में हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आज अधिकारियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर जबरन रोक लिया। वह प्रयागराज जाने के लिए फ्लाइट लेने गए थे। बताया जाता है कि अधिकारियों ने उनको वहां जाने से रोक दिया। यह जानकारी खुद अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की है। मंगलवार देर शाम तक लखनऊ, प्रयागराज और बुंदेलखंड के बांदा समेत कई शहरों में सपाइयों ने जमकर बवाल किया। कई जगहों पर जाम लगाया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। अखिलेेश यादव को सुरक्षा घेरे में लेकर खड़े एसपीजी कमांडो व बात करते अधिकारी। ट्विटर से अखिलेश यादव ने साझा की जानकारी   बताया जा रहा है कि आज प्रयागराज जाने के लिए वहां पहुंचे थे। वहां 12 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ यूनियन के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के लिए उनको फ्लाइट पकड़नी थी। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल...
कानपुर में सपा नेता की अद्भुत पहल, बहन की शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश यादव को चुनने की अपील..

कानपुर में सपा नेता की अद्भुत पहल, बहन की शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश यादव को चुनने की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात में एक शादी का कार्ड खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसके भी हाथ में यह शादी का कार्ड पहुंच रहा है। वह अचंभित होकर सबकुछ भूलकर पहले समाजवादी पार्टी के लिए की गई अपील को पढ़ता है। इसके बाद उस अपील पर चर्चा जरूर करता है। लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव सौरभ सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बहन की शादी के कार्ड में समाजवादियों, रिश्तेदारों और समाज के हर तबके के लोगों से सपा को जिताने की अपील की है। कार्ड पर लिखवाया कि ‘अखिलेश की सुनें साइकिल ही चुनें’  वर-वधू के नाम के पास ही कार्ड में छपा हुआ है कि ‘अखिलेश की सुने साइकिल ही चुने, अपना वोट समाजवादी पार्टी को दें’। बताया जाता है कि सौरभ सिंह जब सपा प्रमुख को बहन की शादी का यह कार्ड देने पहुंचे तो सपा प्रमुख ने यह मैसेज पढ़ने के बाद उनके पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की। ये भी पढ़ेंः खुद बुलेरो चलाकर पुल पर प...